Tuesday, January 22, 2008

समान डोमेन नाम विवाद नीति, साइबर और टाइपो स्कवैटिंग

आज चर्चा का विषय है: 'समान डोमेन नाम विवाद नीति, साइबर और टाइपो स्कवैटिंग'। इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये प्ले करने वाले चिन्ह पर चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें फिर या तो डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले। डाउनलोड करने के लिये पेज पर पहुंच कर जहां Download फिर अंग्रेजी में फाइल का नाम लिखा है, वहां चटका लगायें।
इसके पहली की कड़ियां 'डोमेन नाम विवाद क्या होता है?' सुनने के लिये प्ले करने वाले चिन्ह
पर चटका लगायें।

समान डोमेन नाम विवाद नीति
इस समय Internet Corporation for Assigned Names and Numbers (I C A N N) (आईकैन) देखता है कि डोमेन नाम व्यवस्था, सुव्यवस्थित रहे और सुचारू रूप से चले। आईकैन ने, डोमेन नाम के साथ उठ रहे विवाद को तय करने के लिये एक नीति निकाली है। इसे समान डोमेन नाम विवाद नीति Uniform Domain Name Dispute Resolution Policy (U D R P) (यूनिफार्म डोमेन नेम डिसप्यूट पॉलिसी) (यूडीआरपी) कहा जाता है। यह टॉप लेवल डोमेन (TLD) नामों पर लागू होती है। यह उन देशों के टॉप लेवल डोमेन नामों (cc T L D) पर भी लागू है जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। इसके अन्दर यदि कोई विवाद उठता है तो पहले वह सर्विस प्रोवाइडर के पास निर्णय करने के लिये भेजा जाता है। यह एक तरह के मध्यस्थ हैं। इनके द्वारा निर्णय दिये जाने के बाद, पीड़ित पक्ष न्यायालय में जा सकता है।

मुकदमों के आंकड़े
World Intellectual Property Organisation (WIPO) (वीपो), समान डोमेन नाम विवाद नीति, के अंदर एक सर्विस प्रोवाइडर है। उसने अपनी वेबसाईट पर समान डोमेन नाम विवाद नीति के अंतरगत दाखिल मुकदमों के बारे में निम्न आंकड़े दिये हैं। आज तक के आंकड़े और उसका ग्राफ निम्न है।

साल - मुकदमें
१९९९ - ०००१
२००० - १८५७
२००१ - १५५७
२००२ - १२०७
२००३ - ११००
२००४ - ११७६
२००५ - १४५६
२००५ - १४५६
२००६ - १८२४
२००७ - २१५६
२००८ - ००८६
मुकदमों की संख्या
साल

समान डोमेन नाम विवाद नीति के अन्दर सारी कार्यवाही अंतरजाल पर होती है बहुत जल्द, लगभग तीन महीने में, समाप्त हो जाती है।


यह आंकड़े दिखाते हैं कि हर साल यह मुकदमें बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में जैसे जैसे अंतरजाल का महत्व बढ़ता जायगा वे और भी बढ़ंगे। इसका एक कारण और भी है कि इसमें वाद की सारी कार्यवाही अंतरजाल पर ही होती है और वाद बहुत जल्द ही लगभग तीन महीने में तय हो जाता है।

क्या मजा आये कि भारत की न्याय प्रणाली में भी इतनी तेजी आये। सपने देखने से कोई किसी को कैसे मना कर सकता है :-)


साइबर स्कवैटिंग और टाइपो स्कवैटिंग
लोग किसी भी प्रसिद्घ वस्तु या किसी प्रसिद्घ नाम से डोमेन नाम ले लेते हैं। यह अक्सर इसलिये किया जाता है कि बाद में उसे लाभ में बेचा जा सके या वे उस उस प्रसिद्ध वस्तु, नाम से जुड़े रहें। इसे साइबर स्कवैटिंग (cyber Squatting) कहते हैं।

कभी-कभी लोग नाम की वर्तनी में थोड़ा बदलाव कर डोमेन नाम पंजीकृत करवा लेते हैं। यह अक्सर इसलिये किया जाता है ताकि कोई प्रयोगकर्ता गलती से नाम टाइप कर दे तो वहां पहुंच जाय। इस तरह के विवाद को टाइपो स्कवैटिंग (Typo Squatting) कहते हैं। यह दोनों विवाद भी, यू.डी.आर.पी. के अंतर्गत उठाये जा सकते हैं।

अगली बार चर्चा करेंगे की वर्ड और मॅटा टैग विवाद के बारे में

अंतरजाल की मायानगरी में
टिम बरनर्स् ली।। इंटरनेट क्या होता है।। वेब क्या होता है।। लिकिंग, क्या यह गलत है।। चित्र जोड़ना - यह ठीक नहीं।। फ्रेमिंग भी ठीक नहीं।। बैंडविड्थ की चोरी - क्या यह गैर कानूनी है।। बैंडविड्थ की चोरी - कब गैरकानूनी है।। डोमेन नाम विवाद क्या होता है।। समान डोमेन नाम विवाद नीति, साइबर और टाइपो स्कवैटिंग।। की वर्ड और मॅटा टैग विवाद।।

इस पोस्ट पर चर्चा है कि समान डोमेन नाम विवाद नीति, साइबर और टाइपो स्कवैटिंग। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

is post pr charcha hai ki samaan domain naam vivaad neeti, siber aur typo squatting. yah hindee {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks about what is 'Uniform Domain Name Dispute Resolution Policy, Cyber and Typo Squatting'. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक चिन्ह
cyber, typo, squatting, UDRP, uniform domain name disputeon policy, ipr, law, law, Law, legal, linking, linking, links, कानून,
information , information technology, Internet, Internet, Podcast, Podcast, software, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ऑडियो टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, पॉड-वॉडकास्ट, पॉडकास्ट, पोडकास्ट , सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,

2 comments:

  1. सरल भाषा मे महत्त्वपूर्ण जानकारी के लिये धन्यवाद।
    मध्यस्त --> मध्यस्थ
    हिन्दी शब्दों की वर्तनी इन्टर्नेट पर जितना हो सके सही रहे तो अच्छा रहता है।

    ReplyDelete
  2. मिश्र जी
    धन्यवाद। आप ठीक कहते हैं। अंतरजाल पर ही क्यों, हर जगह वर्तनी सही होनी चाहिये। मैंने वर्तनी सही कर दी।
    हांलाकि अंग्रेजी शब्दों को हिन्दी में लिखने में मुश्किल होती है। मैं नहीं जानता कि क्या सही है इंटरनेट या फिर जैसे आपने लिखा है इन्टर्नेट।

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।