Thursday, March 27, 2008

पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े: बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां

अधिकतर पिंड पृथ्वी तक आते-आते जलकर राख हो जाते हैं पर कुछ अवश्य बच जाते हैं। कुछ पिंडों ने पृथ्वी में टक्कर भी मारी है। इसके कारण गड्ढ़े बन जाते हैं और उनमें अक्सर पानी भर जाता है। महाराष्ट्र की लोनार झील, इसका उदाहरण है। जो कि लगभग ५२,००० साल पहले हुआ था।

लोनार झील, महाराष्ट्र

क्या यह हो सकता है कि आने वाले समय पर कोई छुद्र ग्रह हमारी पृथ्वी से टकरा जाये। यदि ऎसा होता है तो पृथ्वी का बहुत बड़ा भाग नष्ट हो जायेगा। यह कहा जाता है कि डाइनसॉर (Dinosaur) के समाप्त होने का कारण यही था।

बैरिंजर क्रेटर अरिज़ोना

क्या भविष्य में कोई बड़ी उल्का या छुद्र ग्रह हमारी पृथ्वी से टकरा सकता है? चिन्ता न करें - इसके कोई आसार नजर नहीं आते हैं। लेकिन इसकी कल्पना तो की जा सकती है। इस पर कई विज्ञान कहानियां लिखी गयीं हैं और कई फिल्में बनी हैं। इनके बारे में बात करने से पहले कुछ चर्चा विज्ञान कहानियों के बारे में - यह क्या होती हैं, किस प्रकार से लोकप्रिय हुईं, इनके बारे में क्या पुरुस्कार दिये जाते हैं। यह इस श्रंखला की अगली कड़ी में।

विलामेटे उल्कापिंड - अमेरिका में मिला सबसे बड़ा उल्कापिंड

पिंडों की टक्कर के कारण बने कुछ प्रसिद्ध गड्ढ़ों (crater) निम्न हैं। इस सारिणी के, पहले कॉलम में गड्ढ़ों के नाम, दूसरे में जिस जगह हैं उसका नाम, तीसरे में पहले गड्ढ़ों का व्यास, फिर यह टक्कर कितने साल पहले हुई, उसका विवरण है।

नाम

जगह

(i) व्यास (किलोमीटर में)

(ii) कितने समय पहले

अमेलिया क्रीक

Amelia Creek


नॉदर्न टेरीटरी, आस्ट्रलिया

Northern Territory, Australia


२०

१६६ से ६० करोड़

अरागुआइहा

Araguainha


मध्य ब्राजील

Central Brazil


8

२४.४ करोड़

ऎक्रमन

Acraman


दक्षिण आस्ट्रेलिया, आस्ट्रेलिया

South Australia


९०

५९ करोड़

ओडेसा

Odessa


टेक्सास, अमेरिका

Texas, USA


. १६८

५०,००० से कम

कारा-कुल

Kara-Kul


पामीर पर्वत, ताजिकिस्तान

Pamir Mountains, Tajikistan


५२

५० लाख

कारा

Kara



नेनेत्सिया, रूस

Nenetsia, Russia


६५

७ करोड़

कार्सवेल

Carswell


ससकैटचेवन, कनाडा

Saskatchewan, Canada


३९

११.५ करोड़


क्यूरेसलका

Keurusselkä


पश्चिमी फिनलैण्ड,

फिनलैण्ड

Western Finland


३०

१०.८ खरब से कम

क्लियर वाटर ईस्ट

Clearwater East


क्यूबेक, कनाडा

Quebec, Canada


२६

२९ करोड़

क्लियर वाटर वेस्ट

Clearwater West


क्यूबेक, कनाडा

Quebec, Canada


३६

२९ करोड़

गार्डनोस

Gardnos


नेसबेयन, नोर्वे

Nesbyen, Norway


६५ करोड़

ग्लिक्सन

Glikson


पश्चिमी आस्ट्रेलिया, आस्ट्रेलिया

Western Australia


१९

५०.८ करोड़ से कम

चारलेवायक्स

Charlevoix


क्यूबेक, कनाडा

Quebec, Canada


५४

३४.२ करोड़

चिक्सलब

Chicxulub


यूकातान, मैक्सिको

Yucatán, Mexico


१७०

.५ करोड़

चेसपीक बे

Chesapeake Bay


वर्जीनिया, अमेरिका

Virginia, USA


९०

.५५ करोड़

टूकूनूका

Tookoonooka


क्वींसलैण्ड, आस्ट्रेलिया

Queensland, Australia


५५

१२.८ करोड़

नोर्डलिंगर राइस

Nördlinger Ries


बेवेरिया, जर्मनी

Bavaria, Germany


२५

.४८ करोड़

पुचेझ-कटून्की

Puchezh-Katunki


निझनी नोवगोरोड, ऑबलास्ट, रूस

Nizhny Novgorod Oblast, Russia


८०

१६.७ करोड़

पोपीगई

Popigai


साइबेरिया, रूस

Siberia, Russia


१००

.५७ करोड़

बिगाच

Bigach


कजाकिस्तान

Kazakhstan


२० से ८० लाख

बीवरहेड

Beaverhead


इडाहो, अमेरिका

Idaho, USA


१००

९० करोड़

बॉरिन्गर

Barringer


एरिज़ोना, अमेरिका

Arizona, USA


.

४९,०००

मजोलनिर

Mjølnir


बारेन्ट्स सी, नार्वे

Barents Sea, Norway


8

१४.२ करोड़

मनीकुआगेन

Manicouagan

क्यूबेक, कनाडा

Quebec, Canada


१००

२१.४ करोड़

मिडिल्सबोरो

Middlesboro


मिडिल्सबोरो, केन्टकी, अमेरिका

Middlesboro, Kentucky, United States


३० करोड़ से कम

मिस्टास्टिन

Mistastin


लैबराडोर, कनाडा

Labrador, Canada


२८

.६ करोड़

मैनसन

Manson


आयोवा, अमेरिका

Iowa, United States


३५

.३८ करोड़

मोन्टागनीज

Montagnais


नोआ स्कॉशिया, कनाडा

Nova Scotia, Canada


45

५ करोड़

मोरोक्वेन्ग

Morokweng


कालाहारी रेगिस्तान, दक्षिण अफ्रीका

Kalahari Desert, South Africa


७०

१४.५करोड़

याराबुब्बा

Yarrabubba


पश्चिमी आस्ट्रलिया, आस्ट्रलिया

Western Australia


३०

२० खरब

लोनर

Lonar


बुल्धाना जिला, महाराष्ट्र, भारतवर्ष

Buldhana district, Maharashtra, India


.८३

५२,०००

वुडलेह

Woodleigh


पश्चिमी आस्ट्रेलिया, आस्ट्रेलिया

Western Australia


६० से १२०

३६.४ करोड़

व्रेडेफोर्ट

Vredefort


फ्री स्टेट, दक्षिणी अफ्रीका

Free State, South Africa

३००

२०.२ खरब

शूमेकर

Shoemaker


पश्चिमी आस्ट्रलिया, आस्ट्रलिया

Western Australia

३०

१०.६३ खरब

सडबरी

Sudbury


औन्टॉरियो, कनाडा

Ontario, Canada


२५०

१०.५ खरब

सियेरा मडेरा

Sierra Madera


टेक्सास, संयुक्त राष्ट्र

Texas, USA


१३

१० करोड़ से कम

सिलजान

Siljan


डलारना, स्वेडन

Dalarna, Sweden


५२

३७.७ करोड़

सेन्ट मारटिन

Saint Martin


मानिटोबा, कनाडा

Manitoba, Canada


8

२२ करोड़

स्टेट आइलैण्ड्स

Slate Islands


ओन्टारियो, कनाडा

Ontario, Canada


३०

४५ करोड़

स्टेनहिम

Steinheim


बाडेन-वरटमबर्ग, जर्मनी

Baden-Württemberg, Germany


.

.५ करोड़



बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां
भूमिका।। प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में क्यों हुआ?।। क्रिस्मस को बड़ा दिन क्यों कहा जाता है।। बेथलेहम का तारा क्या था।। बेथलेहम का तारा उल्कापिंड या ग्रहिका नहीं हो सकता।। पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े।।
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
  • अंतरजाल की माया नगरी की नवीनतम कड़ी: ग्रॉकस्टर केस
  • पुस्तक समीक्षा: माइक्रोब हंटरस् - जीवाणुवों के शिकारी (Microbe Hunters by Paul de Kruif)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।

इस चिट्ठी के अन्तिम तीन चित्र विकीपीडिया से है और ग्नू स्वतंत्र अनुमति पत्र की शर्तों के अन्तर्गत प्रकाशित किये गये हैं।


यह पोस्ट पिंडों के पृथ्वी पर टकराने के कारण बने गड्ढ़ों के बारे में है यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

yeh post pindo ke prithvee per takraane ke karan bane gddhom ke baare mein hai. yeh hindi (devnaaagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is about craters created by impact of meteorites on Earth. It is Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Meteoroid, Asteroid, Impact crater, List of Impact craters on earth, Lonar Lake, Willamette Meteorite,
Astronomy, Astronomy, bible, Bible, Star of Bethlehem, बेथलेहम का तारा
culture, Family, fiction, life, Life, Religion, जीवन शैली, धर्म, धर्म- अध्यात्म, विज्ञान, समाज, ज्ञान विज्ञान,

4 comments:

  1. परिश्रम से आप ने ज्ञान वर्धक जानकारी जुटाई है .धरती पर प्रलय के कारणों मे एक ये क्षुद्र ग्रह भी हैं .कब दबे पाँव कौन आ टपके और मानवता पर झपट्टा मार बैठे -यह दहशतनाक संभावना तो बनी ही हुयी है -नासा ऐसे आवारा घुमंतू पिंडों पर कड़ी नजर रखे हुए है .
    मैंने जब पुष्कर का सरोवर देखा था और उसकी उत्पत्ति की दंतकथाओं को स्थानीय लोगों से सुना था तो यह तय पाया था कि वह भी उल्का पिंड के गिरने से बना है -जन स्मृतियों मे यह बात अभी भी है कि वह ब्रह्माँ जी के कमल के आ गिरने से उत्पन्न हुआ सरोवर है .
    मैं तुरत ही लाल बुझक्कड़ की तरह बूझ पडा कि ब्रह्माँ का वह कथित कमल दरअसल कोई क्षुद्र अन्तरिक्ष पिंड ही रहा होगा .
    उन्मुक्त जी अपनी लिस्ट मे कृपया पुष्कर का नाम भी जोड़ लें ,मगर इस खोज का श्रेय मुझे देना चाहें ,जैसा कि वैज्ञानिक अनुशासन है .

    ReplyDelete
  2. रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी...कनाडा में तो इनकी भीड़ सी लगती है तथ्यों के आधार पर. :) एक गढ्ढे के पास हम हैं ओन्टारियो में..बाकी भी ज्यादा दूर नहीं. :)

    ReplyDelete
  3. Anonymous11:44 pm

    अगले अंकों का इंतजार रहेगा।
    सारणी के अक्षर फायरफाक्स में फैले हुए नजर आ रहे हैं।

    ReplyDelete
  4. उन्मुक्त जी बहुत अच्छी जानकारी दी आप ने, धन्यवाद

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।