Saturday, June 21, 2008

सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर

यह चिट्ठी मेरी सिक्किम यात्रा कड़ी है। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

यह तो आपको मालुम चल ही गया है कि हम सिक्किम घूमने गये थे। यह राज्य भारत के उत्तर पूर्व में है और हमारे साथ १९७५ में जुड़ा।

सिक्किम भारत का दूसरा सबसे छोटा प्रदेश है। गोवा (Goa) इससे छोटा प्रदेश है सिक्किम क्षेत्रफल ७ हजार वर्ग किलोमीटर है। इसकी जनसंख्या सारे राज्यों से कम केवल ५,४०,००० है। इसके पश्चिम में नेपाल है उत्तर में तिब्बत, पूरब में भूटान, और दक्षिण में पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग जिला है। सिक्किम में चार जिले हैं - उत्तर, पूरव, दक्षिण, और पश्चिम।

सिक्किम घूमते समय, हमें पर्यटन विभाग के द्वारा जगह, जगह पर सिक्किम के बारे में कुछ जुमले लिखे दिखे। कहीं लिखा हुआ था - 'छोटा और सुन्दर' (Small & beautiful) तो कहीं लिखा हुआ था 'छोटा मगर सुन्दर' (Small but beautiful), इन दोनो में मुझे तो 'छोटा मगर सुन्दर' जुमला ज्यादा भाया।

सिक्किम पहाडियों और पेड़ों से हरा भरा सुंदर जगह है। यहां अलग अलग सभ्यता और संस्कृति के लोग रहते हैं - डजोंगु (Dzongu), भूटिया (Bhutia), और नेपाली।

यहां पर हम लोगों ने सिक्किम के ऊपर एक पॉकेट गाइड ली। यह गाइड माइलस्टोंस (Millstones) के द्वारा प्रकाशित है। यह सिक्किम के बारे में अच्छी सूचना देती है। आप कभी सिक्किम जाने की सोचें तो इस पुस्तक को पढ़ लें। हालांकि इसमे बताई गई हर जगह में देखने के लिए न तो समय है और शायद न ही जरूरत।

इस श्रंखला की अगली कड़ी में गैगटॉक कैसे पहुंचें।

सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।

yeh post sikkim yatra kee kari hai. is per sikkim ke baare mein soochna hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is of my Sikkim trip and contains some information about Sikkim. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
Sikkim, Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,


8 comments:

  1. धन्‍यवाद शब्‍द भ्रमण करने के लिये, क्‍या आपने भारत-चीन के विवादित स्‍थानों को भी देखा था ?

    ReplyDelete
  2. वाह जी, जानकारीपूर्ण आलेख का आभार.

    ReplyDelete
  3. Anonymous11:41 am

    bahut achhi jankari aur ghar baithay sikkim ke pahadon ka safar bhi shukranna

    ReplyDelete
  4. छोटी मगर सुन्दर पोस्ट!

    ReplyDelete
  5. Anonymous4:24 pm

    सिक्किम मेरी सूची में है, जाऊँगी ज़रूर पर तब तक आपसे जानकारी इकठ्ठा कर लूँ | लिखते रहिये हम पढ़ते रहेंगे |

    ReplyDelete
  6. pichhley saal ghuum kar aaye hum..yumthaang,babamandir ..adhbhut hai sikkim ka sundarya..bhulaye nahi bhultaa..aapki agli kadiyon ka intzaar rahegaa.

    ReplyDelete
  7. स्वागत सिक्किम !!

    ReplyDelete
  8. आपकी पोस्ट पढ़कर हमारी यादें ताजा हो रही है सिक्किम यात्रा की।

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।