Saturday, September 13, 2008

वह तारा

बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां श्रंखला की इस कड़ी में आर्थर सी कलार्क (Arthur C. Clarke) की लिखी विज्ञान कहानी द स्टार (The Star) नामक कहानी की समीक्षा है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,

  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें फिर या तो डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले। डाउनलोड करने के लिये पेज पर पहुंच कर जहां Download फिर अंग्रेजी में फाइल का नाम लिखा है, वहां चटका लगायें।

आर्थर सी कलार्क - चुत्र विकिपीडिया से
'द स्टार' एक बेहतरीन कहानी है और १९५६ में इसे विज्ञान की छोटी कहानियों के लिये ह्यूगो पुरूस्कार भी मिला है। इसे आर्थर सी कलार्क ने लिखा है।

यह कहानी है डा. शैंडलर (Dr. chandler) के मनः स्थिति की। वे एक खगोलशास्त्री हैं और पादरी भी। वे फीनिक्स नेब्यूला में स्थित अधिनव तारे (supernova) के बारे में जानकारी लेने गये थे। लौटते समय, वे दुविधा में हैं, उनका विश्वास डगमगा रहा है, क्या विचार चल रहें हैं उनके मन में - द स्टार (The star) उसी की कहानी है। यह कहानी है । वहां, जो उन्होंने देखा, क्या वह सच, सच रिकॉर्ड करें अथवा नहीं। क्या देखा था उन्होंने ऐसा वहां?


इस कहानी को अंग्रेजी में आप यहां पढ़ वा यहां सुन सकते हैं - यह बताने के लिये टिंकू जी को धन्यवाद।


डा. शैंडलर जब वहां पहुंचे तो पता चला कि अधिनव तारे का अपना सौर मंडल था। उसका ग्रह पृथ्वी जैसा था। उसमें हमारी जैसी सभ्यता पनपती थी, वहां के रहने वाले लोग अच्छे थे। लेकिन, अधिनव तारे के कारण, वे सब, उनकी सभ्यता नष्ट हो गयी। इन लोगों को मालुम था कि वे सब मर जायेगें बचेगें नहीं उन्होंने अपने बारे में सब कुछ एक तिजोरी में रख दिया था ताकि यदि कभी कोई आये तो उसे उनके बारे में उनकी सभ्यता के बारे में पता चल सके। उनका जीवन, उनकी सभ्यता यूं ही गर्त में न खो जाये।


लेकिन खगोलशास्त्री पादरी का विश्वास क्यों डगमगाने लगा?


अभिनव तारे अन्त समय में बहुत तेज चमकने लगते हैं और वे सबसे अलग दिखते हैं। इस अभिनव तारे की रोशनी उस समय पृथ्वी पर पहुंची जब ईसा का जन्म हुआ था। यह वही तारा है जो बेथलेहम पर चमका था। इसी ने तीन राजाओं को रास्ता दिखाया था। इस कहानी की अन्तिम पंक्तियां कुछ इस प्रकार से हैं जो उसकी दुविधा का वर्णन करती हैं।
'There can be no reasonable doubt: the ancient mystery is solved at last. Yet―O God, there were so many stars you could have used.
What was the need to give these people to the fire, that the symbol of their passing might shine above Bethlehem?'
इसमें कोई शक नहीं कि पुराना रहस्य का हल मिल गया। हे ईश्वर इतने सारे थे जिनमें से किसी एक को तुम ले सकते थे।
क्या जरूरत थी इतने अच्छे लोगो को तुमने इसलिये आग में झोंक दिया कि उनकी मृत्यु बेथलेहम के उपर चमक सके।

टीवी श्रृंखला का दृश्य - विकिपीडिया से
इस कहानी पर द न्यू ट्वीलाइट ज़ोन (The New Twilight zone) टीवी श्रृंखला पर एक कड़ी बनी है। इस कहानी का अन्त दुखद है पर इस इस टीवी श्रृंखला की कड़ी में अन्त सुखद है। उस ग्रह के लोग खुशी मनाते है कि उनकी मृत्यु किसी नयी सभ्यता को रोशनी दिखायेगी।

इस श्रंखला अगली और अन्तिम कड़ी में चर्चा करेंगे कि क्या वह तारा वास्तव में अधिनव तारा था यदि नहीं, तो फिर क्या था?


बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां
भूमिका।। प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में क्यों हुआ?।। क्रिस्मस को बड़ा दिन क्यों कहा जाता है।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। बेथलेहम का तारा क्या था।। बेथलेहम का तारा उल्कापिंड या ग्रहिका नहीं हो सकता।। पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े।। विज्ञान कहानियां क्या होती हैं और उनका मूलभूत सिद्धान्त।। विज्ञान कहानियों पर पुरुस्कार।। उल्का, छुद्र ग्रह, पृथ्वी पर आधारित विज्ञान कहानियां और फिल्में।। धूमकेतु या पुच्छल तारा क्या होते हैं।। हैली धूमकेतु।। पुच्छल तारों पर लिखी विज्ञान कहानियां।। बेथलेहम का तारा - ग्रह पास आ गये थे।। ग्रहण पर आधारित कहानियां।। जब रात हुई।। तारे, उनका वर्गीकरण, और वे क्यों चमकते हैं।। तारों का अन्त कैसे होता है।। वह तारा।।



is post mein Arthur C. Clarke kee likhee kahaanee 'The Star' kee smeeksha hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.
This post reviews the science fiction story 'The Star ' written by Arthur C. Clarke. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक शब्द
star, तारे,

Reblog this post [with Zemanta]

4 comments:

  1. तो वह तारा क्लार्क की नजर में एक सुपरनोवा था ! अच्छी कहानी और प्रस्तुतीकरण !

    ReplyDelete
  2. आपकी पोस्ट में इतने लिंक होते हैं कि कमेंट बॉक्स खोजना भी बडी बात है। अच्छी समीक्षा है, बधाई।

    ReplyDelete
  3. द स्टार की कहानी से परिचय कराने का शुक्रिया।

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।