Monday, March 31, 2008

ग्रॉकस्टर केस: अंतरजाल की मायानगरी में

आज चर्चा का विषय है: 'ग्रॉकस्टर केस'। इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें। यह आपको इन फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें। इन्हेंं डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।
इसके पहली की कड़ी 'कज़ा केस' को सुनने के लिये यहां चटका लगायें।

इस केस में, ग्रॉकस्टर (Grokster) और स्ट्रीमकास्ट (StreamCast Networks), नामक दो कंपनियां के ऊपर संगीत और मनोरंजन कंपनियों ने मुकदमा दायर किया गया था। ये दोनो समकक्ष कंप्यूटरों के बीच फाइल शेयरिंग (peer to peer file sharing) सुविधा वितरित करती हैं पर उनका सॉफ्टवेयर अलग अलग तरह का है।

मैं माफी चाहूंगा कि मैंने पॉडकास्ट में गलती से स्ट्रीमकास्ट की जगह समार्टकास्ट शब्द का प्रयोग किया।

मैंने पिछली चिट्ठी में कज़ा कंपनी की चर्चा की थी। यह सॉफ्टवेयर फाइल शेयरिंग के दूसरे तरीके का प्रयोग करती है। अर्थात कुछ खास कंप्यूटर ही सारी फाइलों की सूची रखते हैं। कज़ा कंपनी फास्टट्रैक (FastTrack) नामक सॉफ्टवेयर भी बनाती है। ग्रॉकस्टर, कज़ा कंपनी से फास्टट्रैक तकनीक प्रयोग करने का लाइसेंस लेकर, फाइल शेयरिंग का सॉफ्टवेयर वितरित करती है। यह सब तरह के फॉरमैट की फाइलों के साथ काम करता है।

न्यूटला (Gnutella) फाइल शेयर करने का ओपेन सोर्स साफ्टवेयर है। यह तीसरे तरीके का प्रयोग करता है। स्ट्रीमकास्ट पहले कजा से फास्टट्रैक का लाइसेंस लेकर सॉफ्टवेयर वितरित करते थे पर बाद में न्यूटला में ही, मॉरफियस (Morpheus) नामक सॉफ्टवेयर बना कर प्रयोग करते हैं।
मॉरफियस भी, फास्टट्रैक की तरह, हर तरह के फॉरमैट की फाइलों के साथ काम करता है।

अंतरजाल पर ग्रॉकस्टर केस के बाद एक कानूनी नोटिस - नोटिस पढ़ने के लिये चित्र पर चटका लगायें। यह बड़ा हो जायगा और आप नोटिस आसानी से पढ़ सकेंगे।

इस मुकदमें को परीक्षण एवं अपील न्यायालय दोनों के द्वारा खारिज कर दिया गया पर अमेरिका के उच्चतम न्यायालय अपील स्वीकार कर, अपना फैसला संगीत और मनोरंजन कंपनियों के पक्ष में दिया।

ग्रॉकस्टर केस में दो महत्वपूर्ण विचारधाराओं का टकराव था। यह क्या था, क्या फैसला हुआ, क्या यह फैसला बदल सकता है। यह सब, इस श्रंखला की अगली कड़ी पर।


अंतरजाल की मायानगरी में
टिम बरनर्स् ली।। इंटरनेट क्या होता है।। वेब क्या होता है।। लिकिंग, क्या यह गलत है।। चित्र जोड़ना - यह ठीक नहीं।। फ्रेमिंग भी ठीक नहीं।। बैंडविड्थ की चोरी - क्या यह गैर कानूनी है।। बैंडविड्थ की चोरी - कब गैरकानूनी है।। डोमेन नाम विवाद क्या होता है।। समान डोमेन नाम विवाद नीति, साइबर और टाइपो स्कवैटिंग।। की वर्ड और मॅटा टैग विवाद।। समकक्ष कंप्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग।। शॉ फैनिंग, नैपस्टर सॉफ्टवेयर, और उस पर चला मुकदमा।। कज़ा केस।। ग्रॉकस्टर केस।।

इस पोस्ट पर ग्रॉकस्टर केस के बारे में चर्चा है। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

yah post
Grokster case ke baare mein hai. yah hindee {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks about
Grokster case. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक चिन्ह
Grokster, StreamCast, FastTrack, kazaa, Gnutella, Morpheus,
file sharing, ipr, law, law, Law, legal, कानून,
information , Information Technology, information technology, Intellectual property, Internet, Internet, Podcast, Podcast, software, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ऑडियो टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, पॉड-वॉडकास्ट, पॉडकास्ट, पोडकास्ट , सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,

Thursday, March 27, 2008

पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े: बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां

अधिकतर पिंड पृथ्वी तक आते-आते जलकर राख हो जाते हैं पर कुछ अवश्य बच जाते हैं। कुछ पिंडों ने पृथ्वी में टक्कर भी मारी है। इसके कारण गड्ढ़े बन जाते हैं और उनमें अक्सर पानी भर जाता है। महाराष्ट्र की लोनार झील, इसका उदाहरण है। जो कि लगभग ५२,००० साल पहले हुआ था।

लोनार झील, महाराष्ट्र

क्या यह हो सकता है कि आने वाले समय पर कोई छुद्र ग्रह हमारी पृथ्वी से टकरा जाये। यदि ऎसा होता है तो पृथ्वी का बहुत बड़ा भाग नष्ट हो जायेगा। यह कहा जाता है कि डाइनसॉर (Dinosaur) के समाप्त होने का कारण यही था।

बैरिंजर क्रेटर अरिज़ोना

क्या भविष्य में कोई बड़ी उल्का या छुद्र ग्रह हमारी पृथ्वी से टकरा सकता है? चिन्ता न करें - इसके कोई आसार नजर नहीं आते हैं। लेकिन इसकी कल्पना तो की जा सकती है। इस पर कई विज्ञान कहानियां लिखी गयीं हैं और कई फिल्में बनी हैं। इनके बारे में बात करने से पहले कुछ चर्चा विज्ञान कहानियों के बारे में - यह क्या होती हैं, किस प्रकार से लोकप्रिय हुईं, इनके बारे में क्या पुरुस्कार दिये जाते हैं। यह इस श्रंखला की अगली कड़ी में।

विलामेटे उल्कापिंड - अमेरिका में मिला सबसे बड़ा उल्कापिंड

पिंडों की टक्कर के कारण बने कुछ प्रसिद्ध गड्ढ़ों (crater) निम्न हैं। इस सारिणी के, पहले कॉलम में गड्ढ़ों के नाम, दूसरे में जिस जगह हैं उसका नाम, तीसरे में पहले गड्ढ़ों का व्यास, फिर यह टक्कर कितने साल पहले हुई, उसका विवरण है।

नाम

जगह

(i) व्यास (किलोमीटर में)

(ii) कितने समय पहले

अमेलिया क्रीक

Amelia Creek


नॉदर्न टेरीटरी, आस्ट्रलिया

Northern Territory, Australia


२०

१६६ से ६० करोड़

अरागुआइहा

Araguainha


मध्य ब्राजील

Central Brazil


8

२४.४ करोड़

ऎक्रमन

Acraman


दक्षिण आस्ट्रेलिया, आस्ट्रेलिया

South Australia


९०

५९ करोड़

ओडेसा

Odessa


टेक्सास, अमेरिका

Texas, USA


. १६८

५०,००० से कम

कारा-कुल

Kara-Kul


पामीर पर्वत, ताजिकिस्तान

Pamir Mountains, Tajikistan


५२

५० लाख

कारा

Kara



नेनेत्सिया, रूस

Nenetsia, Russia


६५

७ करोड़

कार्सवेल

Carswell


ससकैटचेवन, कनाडा

Saskatchewan, Canada


३९

११.५ करोड़


क्यूरेसलका

Keurusselkä


पश्चिमी फिनलैण्ड,

फिनलैण्ड

Western Finland


३०

१०.८ खरब से कम

क्लियर वाटर ईस्ट

Clearwater East


क्यूबेक, कनाडा

Quebec, Canada


२६

२९ करोड़

क्लियर वाटर वेस्ट

Clearwater West


क्यूबेक, कनाडा

Quebec, Canada


३६

२९ करोड़

गार्डनोस

Gardnos


नेसबेयन, नोर्वे

Nesbyen, Norway


६५ करोड़

ग्लिक्सन

Glikson


पश्चिमी आस्ट्रेलिया, आस्ट्रेलिया

Western Australia


१९

५०.८ करोड़ से कम

चारलेवायक्स

Charlevoix


क्यूबेक, कनाडा

Quebec, Canada


५४

३४.२ करोड़

चिक्सलब

Chicxulub


यूकातान, मैक्सिको

Yucatán, Mexico


१७०

.५ करोड़

चेसपीक बे

Chesapeake Bay


वर्जीनिया, अमेरिका

Virginia, USA


९०

.५५ करोड़

टूकूनूका

Tookoonooka


क्वींसलैण्ड, आस्ट्रेलिया

Queensland, Australia


५५

१२.८ करोड़

नोर्डलिंगर राइस

Nördlinger Ries


बेवेरिया, जर्मनी

Bavaria, Germany


२५

.४८ करोड़

पुचेझ-कटून्की

Puchezh-Katunki


निझनी नोवगोरोड, ऑबलास्ट, रूस

Nizhny Novgorod Oblast, Russia


८०

१६.७ करोड़

पोपीगई

Popigai


साइबेरिया, रूस

Siberia, Russia


१००

.५७ करोड़

बिगाच

Bigach


कजाकिस्तान

Kazakhstan


२० से ८० लाख

बीवरहेड

Beaverhead


इडाहो, अमेरिका

Idaho, USA


१००

९० करोड़

बॉरिन्गर

Barringer


एरिज़ोना, अमेरिका

Arizona, USA


.

४९,०००

मजोलनिर

Mjølnir


बारेन्ट्स सी, नार्वे

Barents Sea, Norway


8

१४.२ करोड़

मनीकुआगेन

Manicouagan

क्यूबेक, कनाडा

Quebec, Canada


१००

२१.४ करोड़

मिडिल्सबोरो

Middlesboro


मिडिल्सबोरो, केन्टकी, अमेरिका

Middlesboro, Kentucky, United States


३० करोड़ से कम

मिस्टास्टिन

Mistastin


लैबराडोर, कनाडा

Labrador, Canada


२८

.६ करोड़

मैनसन

Manson


आयोवा, अमेरिका

Iowa, United States


३५

.३८ करोड़

मोन्टागनीज

Montagnais


नोआ स्कॉशिया, कनाडा

Nova Scotia, Canada


45

५ करोड़

मोरोक्वेन्ग

Morokweng


कालाहारी रेगिस्तान, दक्षिण अफ्रीका

Kalahari Desert, South Africa


७०

१४.५करोड़

याराबुब्बा

Yarrabubba


पश्चिमी आस्ट्रलिया, आस्ट्रलिया

Western Australia


३०

२० खरब

लोनर

Lonar


बुल्धाना जिला, महाराष्ट्र, भारतवर्ष

Buldhana district, Maharashtra, India


.८३

५२,०००

वुडलेह

Woodleigh


पश्चिमी आस्ट्रेलिया, आस्ट्रेलिया

Western Australia


६० से १२०

३६.४ करोड़

व्रेडेफोर्ट

Vredefort


फ्री स्टेट, दक्षिणी अफ्रीका

Free State, South Africa

३००

२०.२ खरब

शूमेकर

Shoemaker


पश्चिमी आस्ट्रलिया, आस्ट्रलिया

Western Australia

३०

१०.६३ खरब

सडबरी

Sudbury


औन्टॉरियो, कनाडा

Ontario, Canada


२५०

१०.५ खरब

सियेरा मडेरा

Sierra Madera


टेक्सास, संयुक्त राष्ट्र

Texas, USA


१३

१० करोड़ से कम

सिलजान

Siljan


डलारना, स्वेडन

Dalarna, Sweden


५२

३७.७ करोड़

सेन्ट मारटिन

Saint Martin


मानिटोबा, कनाडा

Manitoba, Canada


8

२२ करोड़

स्टेट आइलैण्ड्स

Slate Islands


ओन्टारियो, कनाडा

Ontario, Canada


३०

४५ करोड़

स्टेनहिम

Steinheim


बाडेन-वरटमबर्ग, जर्मनी

Baden-Württemberg, Germany


.

.५ करोड़



बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां
भूमिका।। प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में क्यों हुआ?।। क्रिस्मस को बड़ा दिन क्यों कहा जाता है।। बेथलेहम का तारा क्या था।। बेथलेहम का तारा उल्कापिंड या ग्रहिका नहीं हो सकता।। पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े।।
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
  • अंतरजाल की माया नगरी की नवीनतम कड़ी: ग्रॉकस्टर केस
  • पुस्तक समीक्षा: माइक्रोब हंटरस् - जीवाणुवों के शिकारी (Microbe Hunters by Paul de Kruif)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।

इस चिट्ठी के अन्तिम तीन चित्र विकीपीडिया से है और ग्नू स्वतंत्र अनुमति पत्र की शर्तों के अन्तर्गत प्रकाशित किये गये हैं।


यह पोस्ट पिंडों के पृथ्वी पर टकराने के कारण बने गड्ढ़ों के बारे में है यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

yeh post pindo ke prithvee per takraane ke karan bane gddhom ke baare mein hai. yeh hindi (devnaaagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is about craters created by impact of meteorites on Earth. It is Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Meteoroid, Asteroid, Impact crater, List of Impact craters on earth, Lonar Lake, Willamette Meteorite,
Astronomy, Astronomy, bible, Bible, Star of Bethlehem, बेथलेहम का तारा
culture, Family, fiction, life, Life, Religion, जीवन शैली, धर्म, धर्म- अध्यात्म, विज्ञान, समाज, ज्ञान विज्ञान,

Sunday, March 23, 2008

क्या भाई को सौतेली बहन स्वीकर कर लेनी चाहिये: वियाना यात्रा

मैं वियाना के जिस कॉन्वेंट में ठहरा था। वहां मेरी मुलाकात सिस्टर साइन हिल डे से हुई। वे कांवेन्ट की सिस्टर जनरल रह चुकी हैं। सिस्टर डे मुझे बहुत रोचक महिला लगीं। उनके पास किस्सों का भंडार था जिन्हें वे मुझे नाश्ते के समय या खाने के समय, और शाम को घूमते समय सुनाती रहीं।

सिस्टर साइन हिल डे और सिस्टर कारमेल

सिस्टर डे, बहुत समय भारत में रहीं हैं। हिन्दी अच्छी समझती हैं पर बोल नहीं पाती हैं। उन्होंने बताया कि भारत में लोग उन्हें फ्लाइंग नन कहते थे क्योंकि वे पहले मोपेड, फिर स्कूटर और बाद में मोटरसाइकिल चलाती थीं।

उनका एक किस्सा तो मुझे फिल्मों की तरह लगा।

उन्होंने बताया कि बहुत साल पहले, एक भारतीय प्रतिनिधि-मंडल (Delegation) वियाना आया था। उसके साथ आया एक भारतीय डाक्टर कुछ महीने वहां रहा। उसके बाद वह लंदन गया, फिर वापस भारत चला गया। वियाना में उसका प्रेम एक आस्ट्रियन लड़की से हो गया। उससे एक लड़की हुई पर मां जो कि आस्ट्रिया में ही रह गयी थी, उसने उस लड़की को अनाथालय में छोड़ दिया। लड़की देखने में एकदम भारतीय लगती है।

सिस्टर डे भारत में उसके पिता को जानती थीं पर वे, उससे, इस बात को नहीं कह पायीं। उसका पुत्र अपनी पत्नी के साथ सिस्टर डे से अक्सर मिलने आया करता था। उन्होंने उसे एक दिन अकेले आने को कहा और उसे उसकी
सौतेली बहन के बारे में बताया। वह लड़की, भारत में अपने सौतेले भाई से भी मिली पर उसके भाई ने उसे मानने से इन्कार कर दिया।

कॉन्वेंट के पूजाघर (Chapel) में मां मरियम की मूर्ती

सिस्टर डे ने बताया कि भाई का लड़का अर्थात आस्ट्रिया में रह रही लड़की का भतीजा, इन बातों को ज्यादा ठीक से समझता है। वह अपनी सौतेली बुआ को स्वीकार कर सकता है और शायद निकट भविष्य में ऐसा संभव हो सके। यदि ऐसा होता है तो उस महिला को वह पहचान मिल सकेगी जो उसके पिता या सौतेले भाई ने नहीं दी।

मुझे लगता था कि यदि मैं वह पिता या भाई होता तो उसे जरूर स्वीकार कर लेता। गलतियां स्वीकारने में कोई छोटा नहीं होता - बड़ों की यही खासियत होती है। शायद उसके पिता को अपनी प्रतिष्ठा या भाई को अपने पिता के नाम पर समाज में धक्का लगने का डर रहा हो या हो सकता है कि भाई विश्वास ही नहीं करता हो।

मैं दिल से चाहता हूं कि भतीजा अपनी सौतेली बुआ को स्वीकार कर ले। मैं भगवान को नहीं मानता - अज्ञेयवादी हूं पर हे प्रभू, यदि तुम हो, तो ऐसा होने देना।

सिस्टर डे के पास बहुत से किस्से थे। मैंने उनसे कहा,
'सिस्टर डे, आप इन किस्सों को किताब के रूप में लिख कर क्यों नहीं प्रकाशित करवातीं।'
वे इस बात का कोई जवाब देने से टाल गयीं। उन्होने मुझे फिर वियान कॉन्वेंट में रहने के लिये सपरिवार बुलाया है। यदि मैं फिर गया तो उनसे चिट्ठा लिखवाना जरूर शुरू करवा दूंगा :-)

एक दिन शाम को, सिस्टर डे मुझे बाहर का नज़ारा दिखाने के लिये ले गयीं। यह इस श्रंखला कि अगली कड़ी में।

वियाना यात्रा
मैं पहुंच रहा हूं।। फिल्म - सॉउन्ड ऑफ म्यूज़िक सत्य कथा पर आधारित है।। टमटम पर, राजसी ठाट-बाट के साथ, वियाना।। सिगमंड फ्रायड संग्रहालय।। मन, प्रभू के चरणों में।। क्या भाई को सौतेली बहन स्वीकर कर लेनी चाहिये।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
  • अंतरजाल की माया नगरी की नवीनतम कड़ी: ग्रॉकस्टर केस
  • पुस्तक समीक्षा: माइक्रोब हंटरस् - जीवाणुवों के शिकारी (Microbe Hunters by Paul de Kruif)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।

सिस्टर साइन हिल डे से मेरी मुलाकात वियाना में कॉन्वेंट में हुई। इस पोस्ट पर उन्हीं के बारे में चर्चा है। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

sister sin hiil de se meri mulaakaat vienna ke convent mein hue. is post per unhee ke baare mein charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

I met Sister Sain Hill de in Vienna. This post is about her. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Sisters, Nuns, Convent
Austria, Austria, Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travelogue, Vienna, Vienna, Wien, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, ऑस्ट्रिया, वियाना,

Wednesday, March 19, 2008

कज़ा केस: अंतरजाल की मायानगरी में

आज चर्चा का विषय है: 'कज़ा केस'। इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें। यह आपको इन फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें। इन्हेंं डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।
इसके पहली की कड़ी 'नैपस्टर सॉफ्टवेयर, और उस पर चला मुकदमा' को सुनने के लिये यहां चटका लगायें।

कज़ा, नैपस्टर की तरह समकक्ष कंप्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग (Peer to peer file sharing) सॉफ्टवेयर बनाती है। लेकिन इसका सॉफ्टवेयर, नैपस्टर की तरह mp3 फाइलों तक सीमित नहीं है। यह सब तरह की फाइलों पर काम करता है। जहां नैपस्टर फाइलों की सूची रखने के लिये पहले तरीके का प्रयोग करता है यह दूसरे तरीके का - अर्थात सुपर नोड तरीका। इसमें कुछ खास कंप्यूटर में ही, सारी फाइलों की सूची रहती है। इसलिये यदि कभी आप इस सॉफ्टवेयर को अपने कंप्यूटर पर स्थापित करते हैं तो ख्याल रखियेगा कि यह आपके कंप्यूटर पर फाइलों की सूची न रखने लगे यदि ऐसा होता है तो हो सकता है कि आप मुश्किल में पड़ जायें।

कज़ा कंपनी का लोगो

हॉलैण्ड में इसके ऊपर मुकदमा चला। इसे २००३ में, हॉलैण्ड के सर्वोच्च न्यायालय ने इसे इसलिये खारिज कर दिया क्योंकि, कज़ा न तो इस पर कोई नियंत्रण रख सकती है, न ही इसे रोक सकती है। न्यायालय के अनुसार जो लोग कॉपीराइटेड सामग्री डाउनलोड कर गैरकानूनी काम कर रहे हैं उनके खिलाफ मुकदमा करना चाहिये।

इस समय दुनिया में इस विषय के कानून में विरोधाभास है। क्योंकि अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने ग्रॉकस्टर केस (Grokster case) में दूसरा ही फैसला दिया है। इस केस में ग्रॉकस्टर और स्मार्टकास्ट नाम की दो कंपनियां थीं जो अलग तरह के सॉफ्टवेयर प्रयोग कर रही थीं। इसके बारे में, इस श्रंखला की अगली चिट्ठी पर।

अंतरजाल की मायानगरी में
टिम बरनर्स् ली।। इंटरनेट क्या होता है।। वेब क्या होता है।। लिकिंग, क्या यह गलत है।। चित्र जोड़ना - यह ठीक नहीं।। फ्रेमिंग भी ठीक नहीं।। बैंडविड्थ की चोरी - क्या यह गैर कानूनी है।। बैंडविड्थ की चोरी - कब गैरकानूनी है।। डोमेन नाम विवाद क्या होता है।। समान डोमेन नाम विवाद नीति, साइबर और टाइपो स्कवैटिंग।। की वर्ड और मॅटा टैग विवाद।। समकक्ष कंप्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग।। शॉ फैनिंग, नैपस्टर सॉफ्टवेयर, और उस पर चला मुकदमा।। कज़ा केस

इस पोस्ट पर कज़ा केस के बारे में चर्चा है। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

yah post kazaa case.
yah hindee {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks about
kazaa case. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक चिन्ह
file sharing, ipr, law, law, Law, legal, kazaa, कानून,
information , Information Technology, information technology, Intellectual property, Internet, Internet, Podcast, Podcast, software, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ऑडियो टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, पॉड-वॉडकास्ट, पॉडकास्ट, पोडकास्ट , सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,