स्वीट डिश कैसे बांटी जाय
एक बार मैंने उससे ई-मेल पर यह पहेली पूछी थी कि किसी स्वीट डिश को बहुत लोगों के बीच कैसे बराबर में बांटा जाय। ई-पाती की इस श्रंखला में उसी की चर्चा है। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।गुटन टाग(Guten Tag!) (नमस्ते), अंकल
मैं अभी तक आपके द्वारा भेजी पुस्तकें नहीं पढ़ पायी हूं पर मेरा वायदा है कि मैं इस गर्मी की छुट्टियों में पढ़ कर आपको लिखूंगी।
बड़े दिन की पूर्व संध्या पर मैंने मित्रों के साथ दावत रखी थी। यह बहुत अच्छी रही। हम लोगों ने कई खेल खेले।
यह चित्र मैंने निशा जी की वेबसाइट से लिया है। यदि आपको शाकाहारी खाने में रुचि हो तो इस वेबसाइट पर अवश्य जाइये। यह शाकाहारी भोजन बनाने की विधि बताती है और अपने में एक बेहतरीन वेबसाइट है। हांलाकि यदि यह मॉकटेल भी बताने की विधि बताती होती तो और भी अच्छा होता।
आपने लिखा था कि आप बचपन में की गयी दावतों में यह पहेली पूछा करते थे।
'यदि दावत में १५ लोग हों तो बिना तौले सबको स्वीट डिश किस प्रकार से बांटी जाय कि सब खुश रहें?'
आपने इस पहेली का हल निकालने के लिये यह संकेत भी बताया था,
'यदि दो व्यक्ति हों तो एक व्यक्ति स्वीट डिश को दो भाग में बाटें और दूसरे से कहे कि वह जो भाग लेना चाहे वह पहले ले ले।'
मैंने सबको पहेली और आपके द्वारा बताया गया संकेत भी बताया। हम फिर भी इसका हल नहीं निकाल पाये। क्या आप इसका जवाब बतायेंगे।
चलिये मैं भी आपसे एक शर्त लगाती हूं। देखें आप जीतते हैं या मैं।
स्पीडटेस्ट एक बहुत बढ़िया वेबसाइट है। आप यहां पर अपनी टाइपिंग स्पीड टेस्ट कर सकते हैं। मैं जर्मन में एक मिनट में ३१९ अक्षर टाइप कर सकती हूं। क्या आप अंग्रेजी के इतने अक्षर टाइप कर सकते हैं। यदि आप मुझे हरा पायेंगे तो मैं जानू।
बड़े दिन की छुट्टियां होने से पहले हमारे पूरी कक्षा ने स्कूल में रॉबर्ट स्विनडेलस् (Robert Swindells) की स्टोन कोल्ड (Stone Cold) नामक पुस्तक पढ़ी। यह एक नवयूवक की कहनी है। आपने कौन सी नयी पुस्तकें पढ़ी हैं।
आपकी
लीसा
लीसा स्कूल में पढ़ती है। मन बाल सुलभ है पर हारना स्वीकार नहीं करती। मेरे द्वारा पूछी गयी पहेली का हल न निकाल पाने पर उसने मुझे भी उस जगह चुनौती दे दी जहां पर वह अच्छी है।
टाईप कर पाना एक अच्छी कला है। यह स्कूल में ही सीख ली जाय तो बेहतर है। मैंने इसे अपना आधा जीवन समाप्त हो जाने के बाद ही सीखा। लीसा ने अच्छा किया जो इसे सीख लिया। यह भविष्य में उसे सहायता करेगी। यदि आपके मुन्ना या मुन्नी टाइप नहीं कर पाते हैं तो उन्हें टाइप करने के लिये प्रेरित करें।
रॉबर्ट स्विनडेलस् का जन्म २० मार्च १९३९ में हुआ था। वे बच्चों के लिये पुस्तकें और कहानियां लिखते हैं। स्टोन कोल्ड पुस्तक उन्होंने १९९३ में लिखी। यह १६ साल के नवयूवक की कहानी है जो अपनी मां के मित्र से लड़ाई हो जाने के बाद घर छोड़ कर लंडन चला जाता है। मैंने न तो यह पुस्तक पढ़ी है न ही उनकी लिखी कोई और पुस्तक।
मेरे द्वारा पूछी गयी पहेली आसान नहीं है। आप भी इसका हल निकालने का प्रयत्न करें। मैंने इसका हल लीसा को ई-मेल किया था वह ई-मेल इस श्रंखला की अगली कड़ी में।
- मुक्त मानक क्या होते हैंः ►
- नानी पालकीवाला एक जीवनी ►
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
| is post per ek pahelee kee charchaa hai - sweet dish ko bhut sare logon mein bina tole kaise baraaber baraaber bantaa jaay. yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen. This post is about puzzles - how to equally distribute sweet dish among many prople without weighing it. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. |
culture, Family, life, Life, जीवन शैली, समाज, कैसे जियें, जीवन दर्शन, जी भर कर जियो,


![Reblog this post [with Zemanta]](http://img.zemanta.com/reblog_e.png?x-id=97fe88dc-40d9-46df-9511-729fc1d09731)
![Reblog this post [with Zemanta]](http://img.zemanta.com/reblog_e.png?x-id=ab255976-cafd-4063-8453-3b44efe65a39)



![Reblog this post [with Zemanta]](http://img.zemanta.com/reblog_e.png?x-id=588b1a4c-a6c4-4bbe-96d3-b7341ef11d0f)









![Reblog this post [with Zemanta]](http://img.zemanta.com/reblog_e.png?x-id=a409429b-5c96-4795-a578-59f2847a4d9b)







![Reblog this post [with Zemanta]](http://img.zemanta.com/reblog_e.png?x-id=5309e513-8232-4128-8d1b-f6caff9d1930)
