Wednesday, May 20, 2009

मैं, प्रिटोरिआ से ज्यादा, बम्बई की सड़को पर सुरक्षित महसूस करती हूं

साउथ अफ्रीका की यात्रा विवरण श्रंखला की इस कड़ी में, प्रिटोरिआ में घूमने की जगहों की चर्चा है।

प्रिटोरिया में यदि आप किसी से पूछें कि यहां घूमने की क्या जगह है तो वे बतातें हैं कि यहां पर यूनियन बिल्डिंग देखने के अतिरिक्त कोई भी घूमने की जगह नहीं है। 
  
प्रिटोरिआ में उच्च न्यायालय

हम लोग यूनियन बिल्डिंग देखने जाने से पहले, वहाँ पर उच्च न्यायालय को देखने गये। वहां उस कक्ष को भी देखा, जिसमें नेलसन मण्डेला को सजा दी गयी थी। वहां के लोगों के मुताबिक महात्मा गांधी इसी हाई कोर्ट के द्वारा अर्टानी बनाये गये थे और वह यहां अक्सर आकर मुकदमों की बहस करते थे।

उच्च न्यायालय को देखने के बाद हम लोग वहां के यूनियन बिल्डिंग  देखने के लिए गये।  यहां पर साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति रहते हैं। यह  बहुत सुन्दर है।  

यूनियन बिल्डिंग के सामने से  एक सड़क जाती है उसके सामने एक बहुत बड़ी जगह है जिसमें बगीचा है। यह भी बहुत सुन्दर है।
  
यूनियन बिल्डिंग

अपने देश मे राष्ट्रपति भवन में जो बगीचा है उसे आप हर समय  नहीं देख सकतें हैं। वह कुछ समय के लिए ही सबके लिए खुलता है । यह भी कुछ देश के राष्ट्रपति के बगीचे की तरह जगह है लेकिन यह पूरी खुली जगह है। वहां पर घूमते हुए, हमारी मुलाकात एक भारतीय दम्पत्ति से हुई। मैंने उससे  पूछा की शाम  को  हम वहाँ क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 
'यहां पर शायद  शाम में कुछ नहीं हो सकता है। आप एक फ्रीडम पार्क देख सकते हैं लेकिन  उसके लिए वहाँ  दिन में ही जाया जा सकता हैं।'
 कुछ देर बातचीत करने के बाद हमने उनसे पूछा कि क्या आप गुजराती हैं।  महिला ने बताया, 
'भारत से दो तरह के लोग आये। एक तो मजदूर के रूप में। ये लोग मुख्यत: बिहार और उत्तर भारत के थे। दूसरे लोग गुजरात से आये जो छोटा मोटा व्यापार करने के लिए वहां पहुंचे थे। मेरे  बाबा उत्तर प्रदेश  के थे और दादी बिहार की थीं। वे लोग मजदूर  के रूप में आये थे।'
मैंने उनसे ऎसे ही पूछा कि यहां पर बहुत सफाई है। यहां पर टैक्सी और कारें कानून का पालन करते है। मालूम नहीं क्यों लोग कहते है कि यहां पर कानून की व्यवस्था खराब है। उस महिला ने जवाब दिया। 
'मैं जब बम्बई की सड़क पर घूमती हूं तो मैं अपने को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हूं । मेरी तीसरी पीढ़ी है उसके बावजूद भी साउथ अफ्रीका की सड़क पर अपने आपको बिल्कुल सुरक्षित नहीं महसूस  करती हूं।' 
हम लोग वापस अपने होटल आ गये। हमें अगले दिन भारत के लिए वापस चलना था।

यूनियन बिल्डिंग के सामने का बगीचा

अगले दिन सुबह, हम प्रिटोरिया से जॉहन्सबर्ग आये। वहीं साउथ अफ्रीकन एयरलाइन्स की उड़ान पकड़ कर, रात में मुम्बई पहुँचे। रात को वहीं विश्राम किया। अगले दिन अपने कस्बे आ गये।

मैं होली के दौरान केरल गया था। अगली यात्रा विवरण में चलेंगे - केरल।


अफ्रीकन सफारी: साउथ अफ्रीका की यात्रा
झाड़ क्या होता है? - अफ्रीकन सफारी पर।। साउथ अफ्रीकन एयर लाइन्स और उसकी परिचायिकायें।। मान लीजिये, बाहर निलते समह, मैं आपका कैश कार्ड छीन लूं।। साउथ अफ्रीका में अपराध - जनसंख्या अधिक और नौकरियां कम।। यह मेरी तरफ से आपको भेंट है।। क्रुगर पार्क की सफाई देख कर, अपने देश की व्हवस्था पर शर्म आती है।। हम दोनो व्यापार कर बहुत पैसा कमा सकते हैं।। फैंटम टार्ज़न ... यह कौन हैं?।। हिन्दुस्तानी, बिल्लियों से क्यों डरते हैं।। आपको तो शर्म नहीं आनी चाहिये।।। लगता है, आप मुझे जेल भिजवाना चाहती हैं।। ऐसा करोगे तो, मैं बात करना छोड़ दूंगी।। भगवान की दुनिया - तभी दिखायी देगी जब उसकी खिड़की साफ हो।। सर, पिछली रात, आपने जूस का पैसा नहीं दिया।। मैंने, आज तक, यहां हवा में कूदती हुई मछलियां नहीं देखी हैं।। आश्चर्य - सर्कस को चलाने वाले, इतने कम लोग।। अश्वेत लोग और गोरी मेम - वोट नहीं दे सकतीं।। मैं, प्रिटोरिआ से ज्यादा, बम्बई की सड़को पर सुरक्षित महसूस करती हूं।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।

About this post in Hindi-Roman and English





is post per Pretoria mein ghoomane kee jagahon kee charchaa hai. yeh hindi (devnaagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.



This post describes places to visit in Pretoria. It is in Hindi (Devanagari script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
Pretoria,
South Africa, साउथ अफ्रीका, Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,

4 comments:

  1. बहुत सफाई है। यहां पर टैक्सी और कारें कानून का पालन करते है। मालूम नहीं क्यों लोग कहते है कि यहां पर कानून की व्यवस्था खराब है।----------
    यह डिकॉटमी (dichotomy)समझ नहीं आती।

    ReplyDelete
  2. बढ़िया रहा यात्रा विवरण..आपकी शैली के कायल हैं. केरल यात्रा का इन्तजार है.

    ReplyDelete
  3. साउथ अफ्रीका की ट्रिप तो हो गयी अब केरल चलते हैं आपके साथ.

    ReplyDelete
  4. यह हमारे लिए गर्व का विषय है।
    -Zakir Ali ‘Rajnish’
    { Secretary-TSALIIM & SBAI }

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।