Friday, February 18, 2011

महिलाएं बेवकूफ़ बन रही हैं

इस चिट्ठी में पॉन्डिचेरी में फ्रांसीसी खाने की चर्चा है।
पॉन्डेचेरी के समुद्र तट पर एक और शाम
पॉन्डिचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी। इसलिए यहां फ्रांसीसी भाषा का चलन है। यहां के रेस्त्रां का फ्रांसीसी खाना भी प्रसिद्ध है। हम लोग पहले दिन फ्रांसीसी खाना खाने, यहां के रांडवू (Rendezvous) नामक रेस्त्रां में गये।

रांडवू रेस्त्रां में, हम लोगों ने खाने में, ग्रिल्ड ब्लैक्ड पॉम्फ्रेट (Grilled blacked Pomfret), ग्रिल्ड सियर फिश (Grilled Sear fish), मशरूम प्रोन किश (Mushroom  Prawn Quiche) लिया। इनमें ग्रिल्ड पॉम्फ्रेट और मशरूम प्रोन किश तो बिल्कुल बेकार लगा। हम उसे न खा सके। वह व्यर्थ हो गया।

हम लोग वहां पर, दूसरी रात में एक दूसरे रेस्त्रां में 'ला क्लब'  (Le club) खाने गये। यहां पर हमने सियर फिश फ्रेंच स्टाइल (Sear fish french style), प्रोन्स् कैरिबिएन स्टाइल (Prawns Caribbean style) ली। इसके साथ हमने स्ट्रोबेरी कोलाडा (Strawberry colada)  और सी ग्रीन (Sea green) नाम की मॉकटेल भी ली। यह कुछ पसंद आयी। खाना भी अच्छा था।

'ला क्लब' में कुछ अजीब बात लगी। यहां पर बहुत से विदेशी लोग थे। सारी महिलाएं लगातार सिग्रेट पी रही थी। हालांकि सब पुरूष बिलकुल या नहीं के बराबर सिग्रेट पी रहे थे। मेरे विचार से, सिग्रेट पीना न केवल नुकसान देय है पर यह भी दर्शाता है कि वह व्यक्ति कितना असुरक्षित एवं निराश है।

यह रेस्त्रां एक खुली जगह पर था। फिर भी, वहां सिगरेट की बदबू के कारण बैठना मुश्किल हो रहा था। मेरे बगल के मेज़ पर दो महिलाएं बैठी थी।  हम लोग जितनी देर तक खाने का इन्तेजार किया और खाना खाया उतनी देर में इन महिलाओं ने कम से कम चार-चार सिगरेटें अवश्य पी होंगी। उनकी सिगरेट कुछ अजीब और खास तरह की लगी। वे साधारण सिगरेट से पतली और लम्बी थी। इसका भी कुछ कारण लगा।

महिलाओं ने, शायद सिगरेट इसलिये पीना शुरू किया कि वे पुरूषों की नकल करना चाहती थीं और इसे शायद महिला सशक्तिकरण की तरह देखती थीं। इसीलिए  सिगरेट बनाने वाली कम्पनियां उन्हें  आकर्षित करने के लिए अलग तरह की सिगरेट एवं विज्ञापन बनाने लगीं ताकि उनकी बिक्री बढ़ सके। बहुत सी महिलाएं, खास तौर से युवतियां, उनके झांसे में आकर बेवकूफ़ बन रही हैं। हांलाकि यह बात पुरुषों एवं नवयूवकों के लिये भी सच है।

महिलाओं को आकर्षित करने के लिये सिग्रेट कम्पनी का एक पुराना विज्ञापन।
यह चित्र मेरा नहीं है। मैंने इसे यहां से लिया है जहां इस तरह के अन्य विज्ञापनों के चित्र हैं।
अगली बार श्री अरविन्दो आश्रम चलेंगे।

मां की नगरी - पॉन्डेचेरी यात्रा
 हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो।। कोबरा मेरे हाथ पर लिपट गया।। घोड़ा डाक्टर, गायों और भैंसों की लात खाते थे।। पॉन्डेचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी।। शाम सुहानी लग रही थी।। महिलाएं बेवकूफ़ बन रही हैं।। पैंतालिस मिनट में पांच हजार लोगों का खाना बन सकता है।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने
  
 
About this post in Hindi-Roman and English 
is chitthi  mein, pondicherry mein, fransisee khane kee charcha hai. yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhe

This post is about French cuisine in Pondicherry. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
ponidicherry, puducherry
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

12 comments:

  1. यात्रा का यह पड़ाव कुछ देर तक अपने आकर्षण के साथ रहा -शुक्रिया!
    पाम्फ्रेट के मुकाबले आपको सीर फिश अच्छी लगी -पाम्फ्रेट की पाक विधि ठीक नहीं रही होगी ...

    ReplyDelete
  2. विज्ञापन किस हद तक मैंटालिटी बदल सकते हैं।
    वैसे हरियाणा में भी बुजुर्ग औरतों को बीडी पीते हुये देखा है।

    प्रणाम

    ReplyDelete
  3. बढ़िया लगा विवरण...वैसे शाकाहारियों के लिए नाम जानना ही काफी है...स्वाद के बारे में जानकर क्या करेंगे.

    जहाँ तक महिलाओं की सिगरेट पीने की बात है....लंदन में रहने वाली मेरी कजिन भी यही कह रही थी...कि 'वहाँ की स्त्रियाँ काफी सिगरेट पीती हैं...जबकि पुरुष ना के बराबर'
    एक वजह ये भी है...(यह सच्चाई है या मिथ नहीं पता)....सिगरेट पीने से भूख नहीं लगती और वजन कम होता है....हमारी मॉडल्स में भी सिगरेट का सेवन आम है......काले पड़ते होठों को तो लिपस्टिक छुपा लेती है...पर स्लिम ट्रिम दिखने के लिए वे सिगरेट पर भरोसा कर बैठती हैं.

    ReplyDelete
  4. दोनों के लिये ही हानिकारक, सिगरेट पीकर सशक्त कौन बना है?

    ReplyDelete
  5. सिगरेट से तो सभी बेवकूफ ही बनते हैं !

    ReplyDelete
  6. अच्छी जानकारी -आभार !

    ReplyDelete
  7. सुंदर संस्मरण ,अच्छी प्रस्तुति

    ReplyDelete
  8. बहुत दिनो इतनी रोचक पोस्ट पढने से वंचित रहने का अफसूस है। शानदार प्रस्तुति के लिये बधाई स्वीकारें।

    ReplyDelete
  9. Great French food experience. I love mushroom Quiche :)

    Cathy
    French Course Angel

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।