Friday, August 19, 2011

क्या शाकाहारी खाना भी, इतना स्वादिष्ट हो सकता है

फलाफेल बॉलस्
इस चिट्ठी में, चेन्नेई के, क्रीम सेंटर भोजनालय की चर्चा है।


हमारे मित्र का बेटा, हमें ए.आर. रहमान संगीत की  के.एम. म्यूज़िक कान्ज़रवेटरी (KM Music Conservatory) ले गया था। वही हमें, रात्रि के भोजन के लिये, चेन्नेई के क्रीम सेंटर (crème centre) भोजनालय में ले गया। हमें कुछ आश्चर्य हुआ क्योंकि वह मांसाहारी भोजन पसन्द करता है और इस भोजनालय में केवल शाकाहारी खाना मिलता है। उसने इसका कारण बताया,
'मुझे चेन्नई आ कर  पता चला कि शाकाहारी खाना, मांसाहारी खाने से बेहतर और इतना स्वादिष्ट हो सकता है।'

वास्तव में, क्रीम सेंटर, भोजनालयों की चेन है। इनके भोजनालय कई शहरों में हैं।  यह कुछ खास तरीके के हैं। इनमें दुनिया-भर के शाकाहारी भोजन मिलते हैं चाहे वे अपने देश को हों या विदेश के। चेन्नई में, उनकी व्यंजन सूची भी खास तरीके की थी। इनमें उस व्यंजन के  चित्र भी बने थे।

नाचोस्
हम कई लोग थे। इसलिये हमने अलग, अलग तरह  का खाना लिया:
  • पीने के लिये, आइस लेमन टी (ice lemon tea) एवं जूस; 
  • खाने में, कांसबाल वा नाचोस् (Nachos) - मैक्सिकन खाना, फलाफेल (Falafel)  - लेबनींज खाना, एवं सिज़लर (Sizzler); और 
  • अन्त में, मीठे के रूप में, ब्राउनीज आइसक्रीम (Brownie ice cream)।

यह खाना बहुत ही स्वादिष्ट था। मुझे लगा कि मैं चेन्नई आकर इसे नहीं खाता तो कुछ रह जाता। मुझे यह भोजनालय भी अनूठा लगा। आपको किसी शहर में, क्रीम सेंटर में खाने का मौका लगे, तब चूकियेगा नहीं।

इस श्रृंखला की अगली कड़ी में, चेन्नई में फूल बेचने वाले लड़के थॉम से मुलाकात करेंगे।

इस चिट्ठी के सारे चित्र विकिपीडिया से। 

मां की नगरी - पॉन्डेचेरी यात्रा 
हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो।। कोबरा मेरे हाथ पर लिपट गया।। घोड़ा डाक्टर, गायों और भैंसों की लात खाते थे।। पॉन्डेचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी।। शाम सुहानी लग रही थी।। महिलाएं बेवकूफ़ बन रही हैं।। पैंतालिस मिनट में पांच हजार लोगों का खाना।। यह स्कूल अनूठा है।। शिव ने पार्वती को चूम लिया।। अरबिन्दो के संपर्क के आने से पहले, मां की शादी हो चुकी थी।। मातृमन्दिर, ऑरोविल की आत्मा है।। ऑरोविल की  सबसे अच्छी बात - इसकी हरियाली।। हमें बहुत पैसा मिल रहा है।। मैं आमिर खान हूं।। हिन्दूओं ने भी मन्दिर तोड़े।। भगवान को भी जलन होने लगी।। सात हाथी मिलकर भी नहीं हिला सके।। टाइगरकेव - देवी दुर्गा का पुण्य स्थल।। संगीतकार ऐ.आर. रहमान की सबसे बेहतरीन सुबह।। क्या शाकाहारी खाना भी, इतना स्वादिष्ट हो सकता है।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने
  
 
About this post in Hindi-Roman and English 
is chitthi  mein, chennai mein crème centre Bhojnalay kee charchaa hai. yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is about  crème centre restaurant in chennai. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
। crème centre, Chennai,
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

8 comments:

  1. अच्छा खाना किसे नहीं सुहाता है।

    ReplyDelete
  2. इसी बहाने कई जानकारियां मिल गयीं। पर मैं पूरी तरह से शाकाहारी ही हूं।

    ------
    लो जी, मैं तो डॉक्‍टर बन गया..
    क्‍या साहित्‍यकार आउट ऑफ डेट हो गये हैं ?

    ReplyDelete
  3. veg khana bahut swadisht hotaa haen aur paushtik bhi

    kabhie is blog par mera banayaa bhartiyae veg khana daekhae

    banaa bahut aasan haen http://daalrotichaawal.blogspot.com/

    ReplyDelete
  4. स्वाद ग्रंथियां सक्रिय हो गयीं यम यम

    ReplyDelete
  5. फलाफेल बॉलस् देख मुह में पानी आ गया. आभार.

    ReplyDelete
  6. शाकाहारी खाना हमेशा मांसाहारी खाने से स्वादिष्ट होता है..

    ReplyDelete
  7. क्रीम सेंटर की जानकारी मिली. मेक्सिकन हो या लेबनीस ,भरतीय हो या कोंटिनेंटल शाकाहारी भी स्वदिष्ट हो सकता है!

    ReplyDelete
  8. जानकर हैरान हूं कि आपको अब तक ये नही पता था कि शाकाहारी खाना स्वदिष्ट ही होता है! :)

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।