Friday, August 05, 2011

संगीतकार ऐ.आर. रहमान की सबसे बेहतरीन सुबह

कान्ज़रवेटरी का यह चित्र उनकी वेबसाइट से
इस चिट्ठी में, ए.आर. रहमान के द्वारा, चेन्नेई में स्थापित, के.एम. म्यूजिक कान्ज़रवेटरी की चर्चा है।


ए.आर. रहमान संगीत के क्षेत्र में जाने माने व्यक्ति हैं। वे चेन्नई से आते हैं। उन्होने चेन्नई में के.एम. म्यूजिक कान्ज़रवेटरी (KM Music Conservatory) नाम से एक विद्यालय, ऎप्पल कम्पूटर के साथ मिल कर, खोला है। यह पाश्चात्य और भारतीय संगीत के साथ ऑडियो मीडिया एजूकेशन (Audio media education) के लिए है। 

इस विद्यालय में, खास तौर से, पाश्चात्य संगीत वादनो को सिखाया जाता है। लेकिन यहां  भारतीय पारम्परिक संगीत और स्थानीय वादनों की भी शिक्षा दी जाती है।


इस विद्यालय में, संगीत सीखने की कोई उम्र नहीं है। किसी भी उम्र के लोग यहां आ सकते हैं। इसमें लिये कोई भी शैक्षिक योग्यता की जरूरत नहीं है। लेकिन संगीत में रूचि होना जरूरी है। यह एक अनूठा स्कूल है और संगीत शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम खोलता है।  

विद्यार्थी संगीत का कर्यक्रम प्रस्तुत करते हुऐ - चित्र विद्यालय की वेबसाइट के सौजन्य से

मेरा एक मित्र, इस विद्यालय में, संगीत सिखाता है। उसने हमें वहां आने का निमत्रण दिया। मुझे संगीत कम समझ में आता है पर लगा कि इस निमत्रण को स्वीकार कर वहां भी जाना चाहिये।

विद्यालय में, हमारे लिए विद्यार्थियों ने संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया - कुछ अंग्रेजी के गीत, और पाश्चात्य संगीत वादनो के कार्यक्रम। कार्यक्रम, मनभावन और संगीत, कर्णप्रिय था।

ए.आर. रहमान के द्वारा, इस स्कूल में दृष्टिहीन बालक का पियानो वादन सुनिये।

रहमान ने इस पियानो वादन को स्वयं अपने फेसबुक के पेज पर प्रकाशित कर लिखा कि जिस सुबह उन्होंने इसे सुना वह उस साल की सबसे बेहतरीन सुबह थी।


अगली बार हम क्रीम सेंटर (crème centre) भोजनालय में, रात का खाना खाने चलेंगें।

मां की नगरी - पॉन्डेचेरी यात्रा 
हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो।। कोबरा मेरे हाथ पर लिपट गया।। घोड़ा डाक्टर, गायों और भैंसों की लात खाते थे।। पॉन्डेचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी।। शाम सुहानी लग रही थी।। महिलाएं बेवकूफ़ बन रही हैं।। पैंतालिस मिनट में पांच हजार लोगों का खाना।। यह स्कूल अनूठा है।। शिव ने पार्वती को चूम लिया।। अरबिन्दो के संपर्क के आने से पहले, मां की शादी हो चुकी थी।। मातृमन्दिर, ऑरोविल की आत्मा है।। ऑरोविल की  सबसे अच्छी बात - इसकी हरियाली।। हमें बहुत पैसा मिल रहा है।। मैं आमिर खान हूं।। हिन्दूओं ने भी मन्दिर तोड़े।। भगवान को भी जलन होने लगी।। सात हाथी मिलकर भी नहीं हिला सके।। टाइगरकेव - देवी दुर्गा का पुण्य स्थल।। संगीतकार ऐ.आर. रहमान की सबसे बेहतरीन सुबह।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने
  
 
About this post in Hindi-Roman and English 
is chitthi  mein, chennai mein AR Rahman ke dvara sthapit KM Music Conservatory kee charchaa hai. yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is about AR Rahman's KM Music Conservatory in chennai. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

2 comments:

आपके विचारों का स्वागत है।