Saturday, December 01, 2012

नैनीताल झील की सफाई के अन्य तरीके

इस चिट्ठी में नैनीताल की झील की सफाई के कुछ अन्य तरीकों की चर्चा है।

पहले नैनीताल झील पर कोबा कबाना नामक रेस्त्रां हुआ करता था। अब बदलकर  कपड़े की दुकान हो गया है।  शंकर सिंह ने बताया कि जो रेस्त्रां के कारण झील में गंदगी हो रही थी इसलिये उसे समाप्त कर कपड़े की दुकान बना लिया गया है। 

झील में दो तरह का पानी इक्ट्ठा हो रहा था एक तो ज़मीन से कुछ पानी निकल रहा था जिसमें झील का स्रोत है। दूसरा जो बरसात के समय पानी आता है वह इसमें इक्ट्ठा हो जाता है। 


होटल वालों ने बरसात का पानी जो इस झील में आता है उसी में अपना गंदा नाला मिला दिया था जिसके कारण उनकी गन्दगी झील में आ रही थी। लेकिन लेकिन लोक हित याचिका से उन्हें यह करने से मनाही कर दी गयी। इससे गन्दगी कम हो गयी। हालांकि, नौका विहार करते समय मुझे लगा कि झील का पानी शायद एकदम साफ नहीं है कुछ गंदा है। 

माल रोड नैनीताल पर लोगों की भीड़ देखते हुए जो शायद लाखों में थी फिर भी काफी साफ सुथरी जगह थी। नैनीताल १० हजार आबादी के लिए बना था और वह इतनी भीड़ का भार नहीं उठा सकता।

यह सारे कार्य सरकार के हैं लेकिन वह नहीं कर रही इसलिए न्यायालयों को करना पड़ता है। यही भी एक कारण है कि मुकदमों को निपटाने में देरी हो जाती है। लोग अक्सर न्यायालयों की निन्दा करते है  पर यह नही देखते न्यायालय किन मुश्किलों पर काम करती है। न्यायालयों को अधिकतर वह कार्य करने पड़ रहे हैं जो सरकार को करने चाहिए।


अगली बार हम लोग नैनीताल में फ्लैटस् का आनन्द लेंगे।

जिम कॉर्बेट की कर्म स्थली - कुमाऊं
जिम कॉर्बेट।। कॉर्बेट पार्क से नैनीताल का रास्ता - ज्यादा सुन्दर।। ऊपर का रास्ता - केवल अंग्रेजों के लिये।। इस अदा पर प्यार उमड़ आया।। उंचाई फिट में, और लम्बाई मीटर में नापी जाती है।। चिड़िया घर चलाने का अच्छा तरीका।। नैनीताल में सैकलीज़ और मचान रेस्त्रां जायें।। क्रिकेट का दीवानापन - खेलों को पनपने नहीं दे रहा है।। गेंद जरा सी इधर-उधर - पहाड़ी के नीचे गयी।। नैनीताल झील की गहरायी नहीं पता चलती।। झील से, हवा के बुलबुले निकल रहे थे।। नैनीताल झील की सफाई के अन्य तरीके।।



 
About this post in Hindi-Roman and English 
hindi (devnagri) kee is chitthi mein,  nainital jheel kee safai ke kuchh anay treekon kee charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post in Hindi (Devnagri script) talks about some other steps taken to clean the lake. You can read translate it into any other  language also – see the right hand widget for translating it.

सांकेतिक शब्द
। Lake, PIL, Cleanliness,
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

5 comments:

  1. अच्छा लगा आपकी यह पोस्ट पढ़ना। सही बात कही आपने कि जो काम सरकार को करने चाहिये उसे न्यायालय को करना पड़ रहा है।

    ReplyDelete
  2. आजकल तालाबों से सारी गन्दगी मिला दी जा रही है..

    ReplyDelete
  3. जब मैंने देखी थी तब भी यह झील बड़ी गंदी लगी थी .......न्यायिक सक्रियता भी कहीं अति उत्साह की विषयनिष्ठ्त्ता धारण कर लेती है !

    ReplyDelete
  4. सरल, सुंदर मन वालों की नगरी है नैनीताल!

    ReplyDelete
  5. काश ! आबादी कुछ कम हो सकती :(

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।