Saturday, February 23, 2013

बिन्सर वन-विश्राम गृह - ठहरने की सबसे अच्छी जगह

इस चिट्ठी में, बिन्सर के रास्ते और वहां के वन विश्राम गृह की चर्चा है।
बिन्सर के रास्ते में, हिम आच्छादित  चोटियां


गोलू देवता के मंदिर से निकलने के बाद हम लोग बिन्सर वन्य जीव विहार के लिए निकले। रास्ते में आसमान बिल्कुल साफ था और पहाडियों की चोटियां दिखायी पड़ रही थीं। इनको पंचसूरी कहा जाता है क्योंकि वहां पांच चोटियां एक साथ हैं। हम लोग चार चोटियों को ही देख पा रहे थे क्योंकि एक चोटी बादलों में घिरी हुई थी।

बिन्सर वन्य जीवन विहार एक बेहतरीन और बहुत ही सुन्दर प्राकृतिक जंगल है। जिसकी सुंदरता अपने आप में अदभुत है। इसे १९८८ में अभ्यारण के रूप में बदला गया। 


अभ्यारण के अन्दर कोई निजी संपत्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन लगता है कि १९८८ के पहले बहुत से लोगों की कुछ निजी संपत्ति, अंग्रेजों के जमाने से इसके अन्दर थी। इसीलिए वह अब भी चली आ रही है। इनमें अधिकतर पर में, अलग, अलग होटल या विश्राम-गृह बने हुए हैं।

यहां पर कुमायूं विकास प्राधिकरण का एक छोटा सा विश्राम गृह है जिसमें यदि आप चाहे तो रूक सकते है। हम लोगों को उस जगह के बारे में नहीं मालुम था कि किस प्राईवेट होटल में रूके और कुमायूं विकास प्राधिकरण में रूकने का प्रयत्न किया पर उसमें कोई जगह नहीं थी।

मेरे मित्र ने हम लोगों का आरक्षण वन विभाग के विश्राम गृह में करा दिया। यहां आकर मुझे लगा कि यहां ठहरने के लिए यही सबसे बेहतरीन जगह है। यह विश्राम गृह, जंगल के बिल्कुल बीच हैं और चारों तरफ पेड़ ही पेड़ है।

इस विश्राम गृह में न नियमित बिजली है और न ही पानी का साधन है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि वहां रोशनी और पानी नहीं मिलता। बिजली के लिए सूर्य ऊर्जा के पैनल लगे हुए है जिसके कारण बत्ती जल जाती है और आप चाहे तो अपना मोबाइल भी चार्ज कर सकते है। 


पानी के लिए उन्होंने वाटर हार्ववेस्टिंग कर रखी है और सारे बरसात के पानी  एक जगह इकट्ठा होता है और एकदम साफ रहता है और वही पानी बाथरूम में रख देते है जिसको कि आप प्रयोग कर सकते है।
बिन्सर वन विश्राम गृह और वहां का स्टाफ
अगली बार हम लोग बिन्सर में घूमने चलेंगे।

जिम कॉर्बेट की कर्म स्थली - कुमाऊं
जिम कॉर्बेट।। कॉर्बेट पार्क से नैनीताल का रास्ता - ज्यादा सुन्दर।। ऊपर का रास्ता - केवल अंग्रेजों के लिये।। इस अदा पर प्यार उमड़ आया।। उंचाई फिट में, और लम्बाई मीटर में नापी जाती है।। चिड़िया घर चलाने का अच्छा तरीका।। नैनीताल में सैकलीज़ और मचान रेस्त्रां जायें।। क्रिकेट का दीवानापन - खेलों को पनपने नहीं दे रहा है।। गेंद जरा सी इधर-उधर - पहाड़ी के नीचे गयी।। नैनीताल झील की गहरायी नहीं पता चलती।। झील से, हवा के बुलबुले निकल रहे थे।। नैनीताल झील की सफाई के अन्य तरीके।। पास बैटने को कहा, तो रेशमा शर्मा गयी।। चीनी खिलौने - जितने सस्ते, उतने बेकार।। कमाई से आधा-आधा बांटते हैं।। रानी ने सिलबट्टे को जन्म दिया है।। जन अदालत द्वारा, त्वरित न्याय की परंपरा पुरानी है।। बिन्सर वन-विश्राम गृह - ठहरने की सबसे अच्छी जगह।।

 
About this post in Hindi-Roman and English 
hindi (devnagri) kee is chitthi mein,  binsar ke raste aur vhan ke van vishram grih kee charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post in Hindi (Devnagri script) is about pasage to Binsar and forest rest house there. You can read translate it into any other  language also – see the right hand widget for translating it.

सांकेतिक शब्द
। nyay devta, golu devta, gaur bhairav, Binsar,
Kumaon,  
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

2 comments:

  1. प्राकृतिक जीवन का आनन्द है यहाँ..

    ReplyDelete
  2. यहां जाने का कार्यक्रम है आपकी बतायी जगह काम आयेगी

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।