Saturday, March 23, 2013

बिजली न होने के कारण, मुश्किल तो नहीं

इस चिट्ठी में, बिन्सर (कुमाऊं) वन विश्राम गृह, के सूर्यास्त बिन्दु, पर आये लोगों से बातचीत की चर्चा है।
वन विश्राम गृह में सोलर पैनल तथा वाटर हारवेस्टिंग का प्रावधान


बिन्सर (कुमाऊं) वन विभाग के विश्राम गृह पर, एक जगह को सूर्यास्त बिन्दु (Sunset Point) कहा जाता है। हम लोग जब शिव मन्दिर से वापस विश्राम गृह पर पहुंचे, तब वहां के सूर्यास्त बिन्दु पर आस-पास ठहरे लोग आ गये थे। उन्होंने बताया कि वे लोग अलग अलग होटलों में ठहरे हुए है और यहां पर सूर्यास्त बिन्दु देखने आये हैं। उन्होंने  बताया कि वन विभाग के विश्राम गृह से भी, सूर्यास्त का नज़ारा बहुत सुन्दर था। उन्होंने हमसे पूछा,

'वन विश्राम गृह में बिजली नहीं है। आपको, मुश्किल तो नहीं हो रही है।' 
मैंने कहा कि आपसे किसने कहा कि यहां बिजली नहीं है। मैंने उन्हें वहां पर सोलर लाइटिंग और वाटर हारवेस्टेटिंग के बारे में बताया।

एक परिवार हल्द्वानी से आया था। वह स्वयं कंप्यूटर इंजीनियर थे। वे टाटा कंसल्टेंसी में काम करते थे। टाटा कंसल्टेंसी उन्हे चीन भेजना चाहती थी लेकिन वे नहीं जाना चाहते है। इसलिए उन्होंने टाटा कंसल्टेंसी से त्याग पत्र दे दिया। वे हल्द्वानी के रहने वाले थे इसलिए वहीं आकर कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोल लिया।

मेरे पूछने पर कि वह इंस्टीट्यूट में क्या करते है तो बताया कि वे लोगों की जरूरत के अनुसार प्रोग्राम चलाते हैं। वे लोगों को पेज मेकर, एम एस वर्ड, पर काम करना सिखाते है। मेरे पूछने पर वे कि क्यों नहीं ओपेन आफिस डॉट ऑर्ग पर काम करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़े शहरों में ही सम्भव है और हल्द्वानी जैसे छोटे शहरों में नहीं।

मेरा सुझाव था कि ओपेन सोर्स पर काम सिखाना, विंडोज़ से बेहतर है। क्योंकि वह मुफ्त है और लोग उसका आसानी से प्रयोग कर सकते है। लेकिन इसके लिए   सोच में बदलाव की जरूरत है।

हम लोग रात में खाना खाकर जल्दी सो गये क्योंकि सबेरे हम लोगों को ज़ीरो बिन्दु तक जाना था। जहां से सूर्योदय देखने की बात थी। अगली बार उसी के बारे में बात करेंगे।


जिम कॉर्बेट की कर्म स्थली - कुमाऊं
जिम कॉर्बेट।। कॉर्बेट पार्क से नैनीताल का रास्ता - ज्यादा सुन्दर।। ऊपर का रास्ता - केवल अंग्रेजों के लिये।। इस अदा पर प्यार उमड़ आया।। उंचाई फिट में, और लम्बाई मीटर में नापी जाती है।। चिड़िया घर चलाने का अच्छा तरीका।। नैनीताल में सैकलीज़ और मचान रेस्त्रां जायें।। क्रिकेट का दीवानापन - खेलों को पनपने नहीं दे रहा है।। गेंद जरा सी इधर-उधर - पहाड़ी के नीचे गयी।। नैनीताल झील की गहरायी नहीं पता चलती।। झील से, हवा के बुलबुले निकल रहे थे।। नैनीताल झील की सफाई के अन्य तरीके।। पास बैटने को कहा, तो रेशमा शर्मा गयी।। चीनी खिलौने - जितने सस्ते, उतने बेकार।। कमाई से आधा-आधा बांटते हैं।। रानी ने सिलबट्टे को जन्म दिया है।। जन अदालत द्वारा, त्वरित न्याय की परंपरा पुरानी है।। बिन्सर विश्राम गृह - ठहरने की सबसे अच्छी जगह।। सूर्य एकदम लाल और अंडाकार हो गया था।। बिजली न होने के कारण, मुश्किल तो नहीं।।

 
About this post in Hindi-Roman and English 
This post in Hindi (Devnagri script) is about our conversation with the people who had come to see sunset point at the Forest guest house. You can read translate it into any other  language also – see the right hand widget for translating it.

hindi (devnagri) kee is chitthi mein,  binsar van vibhag ke suryast bindu per aaye logon se baatcheet kee charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

सांकेतिक शब्द
। Binsar,
Kumaon,  
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

2 comments:

  1. किसी दूसरे देश में जाकर जीवन से प्रयोग का क्या अर्थ।

    ReplyDelete
  2. बतकही का आनन्द लिया

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।