Sunday, August 03, 2014

अच्छे पर्यावरणविद होने के लिये आवश्यक कदम

इस चिट्ठी में, अच्छे पर्यावरणविद होने के लिये आवश्यक कदमों की चर्चा है।


विधायिका द्वारा विधान बनाए जाने या न्यायालय के प्रयासों के बाद भी, हमें न तो अच्छा पर्यावरण मिल सकता है न ही हरा-भरा समाज मिल सकता,  जब तक हम इसमें सहायक न हो। इसके लिये, हमें व्यक्तिगत स्तर पर, एक अच्छा पर्यावरणविद होना पड़ेगा। एक अच्छे पर्यावरणविद बनने के लिये निम्न उपाय हैं।
  1. आप सामान ऐसे पैकेटों में खरीदिये जो फिर से प्रयोग हो सकें और उन्हें बार बार प्रयोग करें।
  2. शॉपिंग पर अपना बैग ले जायें।
  3. पेपर को बेकार न करें। दोनों तरफ प्रयोग करें।
  4. हो सके तो, लिफाफों को फाड़ कर, अन्दर की तरफ सादी जगह को, लिखने के लिये प्रयोग करें।
  5. सारे बेकार कागजों को पुनर्चक्रण (recycling) के लिये इकट्ठा करें।
  6. प्लास्टिक के पैकेटों का कम प्रयोग करें। सब्जी, फल या मांस को सुरक्षित रखने के लिये प्लास्टिक की जरूरत नहीं।
  7. उन उत्पादनों को लें, जो हर बार पुनः फिर से भरने वाले पैकटों में मिलते हों। यदि आपकी प्रिय वस्तु ऐसे पैकेटों में न आती हो तो कम्पनी को इस तरह के पैकेटों में बेचने के लिये लिखें।
  8. खाने की वस्तुओं को हवा-बन्द बर्तनों में रखें। उन्हें चिपकती हुई प्लास्टिक में रखने की जरूरत नहीं।
  9. पेट्रोल बचायें, प्रदूषण कम करें।
  10. अपने सहयोगियों और पड़ोसियों के साथ कार पूल कर प्रयोग करने का प्रयत्न करें।
  11. बिना बात बिजली का प्रयोग न करें - बत्ती की जरूरत न हो तो बन्द कर दें।
  12. पेड़ों, जंगलों के कटने को रोके। इनके कटने के खिलाफ लोगों को जागरूक करें।
  13. पुनरावर्तित (recycled) वस्तुओं का प्रयोग करें।
  14. ऐसे बिजली के उपकरण प्रयोग करें जो कम बिजली खर्च करते हों। इस समय इस तरह के नये तकनीक पर बने बल्ब आ रहें हैं। उनका प्रयोग करें।
  15. पर्यावरण-अनुकूल उत्पादकों (environment friendly products) का प्रयोग करें।
 अगली बार हम लोग अपने देश में भारत में पुनरावर्तन (Recycling) कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करेंगें।

 उन्मुक्त की पुस्तकों के बारे में यहां पढ़ें।

हरित पथ ही राजपथ है      
भूमिका।। विश्व पर्यावरण दिवस ५ जून को क्यों मनाया जाता है।। टिकाऊ विकास और जनहित याचिकाएं क्या होती हैं।। एहतियाती सिद्घांत की मुख्य बातें क्या होती हैं - वेल्लौर केस।। नुकसान की भरपाई, प्रदूषक पर - एन्वायरो एक्शन केस।। राज्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षणकर्ता है।। वन, वृक्ष, और जैव विविधता का संरक्षण - आवश्यक।। जोखिम गतिविधि - पीड़ित मुआवजा का अधिकारी।। पर्यावरण, न्यायालय और सिद्धान्त।। पर्यावरण एवं वन्य जीवों पर अधिनियम।। पर्यावरण, प्रदूषण, वन, वन्य जीवों एवं जैव विविधता - अधिनियम एवं समबन्ध।। पर्यावरण एवं प्रदूषण - भूले हुए उपचार।। अच्छे पर्यावरणविद होने के लिये आवश्यक कदम।। 


About this post in Hindi-Roman and English
This post, in Hindi (Devanagari script) talks about steps that can be taken to be good environmentalist at the personal level. You can read it in Roman script or any other Indian regional script as well – see the right hand widget for converting it in the other script. 

hindi (devnaagree) kee is chitthi mein charchaa hai ki hum kis tarah se achhe paryavarnvid ho skte hain.  ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.



3 comments:

  1. लोग ज्ञानी तो हैं , बस पालन ही नहीं करते

    ReplyDelete
  2. Anonymous5:16 pm

    aap ke prayas ko hardik sarahna

    ReplyDelete
  3. अच्छे वर्केबल सुझाव

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।