Thursday, April 03, 2008

वियाना रात में: वियाना यात्रा

मैंने इस श्रंखला की पिछली चिट्ठी पर सिस्टर साइन हिल डे की चर्चा की थी। वे एक दिन शाम को मुझे बाहर का नज़ारे दिखाने ले गयीं। हमारे साथ सिस्टर कारमेल भी और एक प्यारी सी लड़की लीसा भी थी।

लीसा, सिस्टर कारमेल, और सिस्टर डे

हम लोग पहले काहलेनबर्ग (Kahlenberg) पहाड़ी पर गये। अठ्ठारहवीं शताब्दी में टर्की ने आस्ट्रिया पर हमला बोल दिया था पोलैंड की सहायता से उन्हें हराया जा सका। इसी उपलक्ष में उस जगह पर एक चर्च का निर्माण हुआ था। यहां से पूरे वियाना, को जो की बिजली रोशनी में जगमग कर रहा था, देखा जा सकता है। यह अपने में सुन्दर दृश्य है। वहां पर होटल मैनेजमेंट स्कूल है जिसका अपना रेस्ट्रां है। इसमें असाम चाय के साथ, दार्जलिंग चाय भी मिलती है। मैंने इसे न लेकर फ्रूट चाय लेना पसन्द किया।

काहलेनबर्ग पर चर्च

चाय पीने के बाद हम लोग ग्रिनज़िंग (Grinzing) नाम जगह गये। ग्रिनज़िंग यानि कि जहां इसी साल में बनी वाइन (wine) मिलती हो। ये जगह वियाना में प्रसिद्घ है। आस्ट्रिया न केवल अपने संगीत के लिये, पर अपनी वाइन के लिए भी प्रसिद्घ है। इस जगह बहुत सारे रेस्ट्रां हैं। जो कि अपनी वाइन स्वयं बनाते हैं और खाने में पेश करते हैं। पर वहां हर तरह की वाइन भी मिलती है।

हम लोग वहां के ह्यूडोल्फ हाफ (Houdolf Haf) नामक रेस्ट्रां में खाने गये। यह १०० साल से भी ज्यादा पुराना रेस्ट्रां है। यहां पर अक्सर वियाना राजा के पुत्र आया करते थे। यहां पर एक व्यक्ति पियानो एकार्डियन और दूसरा वायलन बजा रहा था। वायलन बजाने वाला व्यक्ति मुझे भारतीय लगा। मैंने उससे बात की तो उसने बताया कि वह रोमा जिप्सी है। जिप्सियों का मूल भारत ही कहा जाता है। शायद इसलिये वह मुझे भारतीय लगा।
मुझसे बात करते समय, उसने मुस्कराकर, कुछ हिन्दी के शब्द भी बोले।

रेस्ट्रां में पियानो एकार्डियन और वायलन बजाते रोमा जिप्सी

मैं बाहर जाता हूं तो वहीं का खाना पसन्द करता हूं। वहां पर मुझे एक भारतीय मिले उन्होंने एक आस्ट्रियन लड़की से शादी कर ली है और वहीं पर बस गये हैं। आजकल फैशन गहनों (Fashion Jewelery) का बोलबाला है। वे, इसी को दुनिया भर से निर्यात कर, आस्ट्रिया में बेचते हैं। उनकी पत्नी बहुत अच्छी हिन्दी बोलती हैं। मैंने पूंछा कि वे कैसे इतनी अच्छी हिन्दी बोलती हैं तो उन्होंने बताया कि वियाना के विश्वविद्यालय में हिन्दी पढ़ायी जाती है और उन्होंने वहीं पर सीखी है।

भारतीय शख्स की सलाह पर, मैंने आलू सलाद (Potato Salad), वीनर शीत्जल (Weiner Schnitzel) खाने में लिया।
  • विनर शीतजल एक नामिष भोजन है जिसमें पोर्क (सुअर का मांस) होता है। यह वियाना की खासियत है।
  • आलू सलाद में कुछ मिठास थी।
मुझे, आलू सलाद बहुत पसन्द आयी। इसके आलू बहुत कोमल थे, कांटे से पकड़ने पर टूटते थे। सिस्टर डे ने बताया कि अच्छा पका आलू इसी तरह से होता है। मैं, आलू सलाद को, कांटे से नहीं खा पाया अंतत: उसे चम्मच से ही खाना पड़ा। इसके बनाने का तरीका भी सिस्टर डे ने मुझे बताया था पर समझ में नहीं आया। शायद निशा जी बनाने का तरीका बतायें।

क्या आपको आश्चर्य हुआ कि कॉन्वेंट में मेरी मुलाकात लीसा से हुई, मुझे तो हुआ। वह कौन है, कहां रहती है, कॉंन्वेंट में क्या कर रही थी - यह इस श्रंखला की अगली कड़ी पर।

वियाना यात्रा
मैं पहुंच रहा हूं।। फिल्म - सॉउन्ड ऑफ म्यूज़िक सत्य कथा पर आधारित है।। टमटम पर, राजसी ठाट-बाट के साथ, वियाना।। सिगमंड फ्रायड संग्रहालय।। मन, प्रभू के चरणों में।। क्या भाई को सौतेली बहन स्वीकर कर लेनी चाहिये।। वियाना रात में।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
  • अंतरजाल की माया नगरी की नवीनतम कड़ी: ग्रॉकस्टर केस में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला
  • पुस्तक समीक्षा: माइक्रोब हंटरस् - जीवाणुवों के शिकारी (Microbe Hunters by Paul de Kruif)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।

इस पोस्ट पर वियाना में शाम-रात्रि को देखे जाने वाले स्थलों की चर्चा है। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

is post per vienna mein shaam-ratri mein dekhe jaane vaale sthalon kee charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is about some places to visit in the evning-night in Vienna. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द

Kahlenberg, Grinzing,
Austria, Austria, Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travelogue, Vienna, Vienna, Wien, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, ऑस्ट्रिया, वियाना,

2 comments:

  1. उन्मुक्त जी आप इतनी दुर से आ कर वियाना घुम आये, ओर मेरे घ्रर से सिर्फ़ २,२,३० घ्ण्टे का कार का सफ़र हे लेकिन हम नही घुम पाये, हर बार पास से निकल गये,Weiner Schnitzel,ओर Potato Salad या कोई भी युरोपियन खाना सीखना हो तो हम किस काम आएगे,( वेसे हम गोश्त नही खाते ) सिर्फ़ आलु का सालाद ही नही हर प्रकार का सलाद आप को बताये गे

    ReplyDelete
  2. यह कड़ी भी अच्छी लगी ,खास कर आपका उन्मुक्त बात व्यवहार ...किस साफगोई से सहज ही स्वीकार करते हैं कि अमुक व्यंजन मे पोर्क मिला था ...आपके कई ब्लॉगर साथी इस पर नाक भौ सिकोंडेंगे मगर मैं तो आपके इसी व्यक्तित्व का मुरीद हूँ ...आगे की कड़ी की प्रतीक्षा रहेगी .....

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।