मन, प्रभू के चरणों में: वियाना यात्रा
मुझे, वियाना के जिस कॉन्वेंट में ठहरना था वह एक पहाड़ी पर बसा है। यह बेहद खूबसूरत जगह है। यहां से वियाना शहर का काफी भाग दिखाई पड़ता है। यह एक बहुत बड़ी जगह में है। यहां से प्रकृति का नज़ारा भी सुन्दर है। उस समय पत्तियां लाल, और पीली हो रही हैं और ठंड के आते-आते अधिकतर सारे पेड़ों (क्रिसमस पेंड़ Christmas Tree को छोड़कर) गिर जाती हैं। बसन्त ऋतु के आते ही फिर निकलती हैं। पेंड़, हरे पीले और लाल रंग के हैं सुन्दर दिखते हैं। मुझे यहां शान्ति मिली और मन ईश्वर के चरणों में।
कांवेन्ट से वियाना शहर
कांवेन्ट में केवल सिस्टरें ही रहती हैं। वे अपने कॉवेन्ट के मुखिया का भी चुनाव करती हैं जिसे सिस्टर जनरल कहा जाता हे। यह छ: साल के लिये होता है। इनकी चार सलाहकार (adviser) होतीं हैं जो उन्हें सलाह देती हैं। इन्होंने विश्व को खण्डों में बांटा है। हर खण्ड का अपना मुखिया हैं वे अपने सलाहकारों के साथ आगे की योजना बनाकर कॉवेन्ट में भेजती हैं। कांवेन्ट के अनुमोदन के बाद, उस खण्ड में योजना के अनुसार काम आगे चलता है।
वियाना में सारे स्कूल सरकारी हैं। प्राइवेट स्कूल बहुत मंहगे हैं इसलिये यह कॉन्वेंट वहां पर कोई स्कूल नहीं चलाता है पर बहुत सी सिस्टर, स्कूलों में पढ़ाती हैं या फिर अस्पताल में या वृद्घ लोगों के आश्रम में नर्स की तरह काम करती हैं। किन्डरगार्डेन के लिये जरूर कांवेन्ट कुछ सुविधा प्रदान करती है।
कमरे की खड़की से बाहर का दृश्य
कॉन्वेंट मेरी मुलाकात सिस्टर साइन हिल डे से हुई। वे मुझें बेहद रोचक महिला लगीं। अगली बार उन्हीं के बारे में।
- अंतरजाल की माया नगरी की नवीनतम कड़ी: कज़ा केस ►
- पुस्तक समीक्षा: माइक्रोब हंटरस् - जीवाणुवों के शिकारी (Microbe Hunters by Paul de Kruif) ►
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
| इस पोस्ट में, वियाना में ठहरने की जगह के बारे में चर्चा है। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें। is post mein, vienna mein tthharne ke bare mein charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen. This post is about the place where Istayed in vienna. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. |

1 टिप्पणियाँ:
रोचक वर्णन है , जारी रखें !
Post a Comment