Monday, March 31, 2008

ग्रॉकस्टर केस: अंतरजाल की मायानगरी में

आज चर्चा का विषय है: 'ग्रॉकस्टर केस'। इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें। यह आपको इन फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें। इन्हेंं डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।
इसके पहली की कड़ी 'कज़ा केस' को सुनने के लिये यहां चटका लगायें।

इस केस में, ग्रॉकस्टर (Grokster) और स्ट्रीमकास्ट (StreamCast Networks), नामक दो कंपनियां के ऊपर संगीत और मनोरंजन कंपनियों ने मुकदमा दायर किया गया था। ये दोनो समकक्ष कंप्यूटरों के बीच फाइल शेयरिंग (peer to peer file sharing) सुविधा वितरित करती हैं पर उनका सॉफ्टवेयर अलग अलग तरह का है।

मैं माफी चाहूंगा कि मैंने पॉडकास्ट में गलती से स्ट्रीमकास्ट की जगह समार्टकास्ट शब्द का प्रयोग किया।

मैंने पिछली चिट्ठी में कज़ा कंपनी की चर्चा की थी। यह सॉफ्टवेयर फाइल शेयरिंग के दूसरे तरीके का प्रयोग करती है। अर्थात कुछ खास कंप्यूटर ही सारी फाइलों की सूची रखते हैं। कज़ा कंपनी फास्टट्रैक (FastTrack) नामक सॉफ्टवेयर भी बनाती है। ग्रॉकस्टर, कज़ा कंपनी से फास्टट्रैक तकनीक प्रयोग करने का लाइसेंस लेकर, फाइल शेयरिंग का सॉफ्टवेयर वितरित करती है। यह सब तरह के फॉरमैट की फाइलों के साथ काम करता है।

न्यूटला (Gnutella) फाइल शेयर करने का ओपेन सोर्स साफ्टवेयर है। यह तीसरे तरीके का प्रयोग करता है। स्ट्रीमकास्ट पहले कजा से फास्टट्रैक का लाइसेंस लेकर सॉफ्टवेयर वितरित करते थे पर बाद में न्यूटला में ही, मॉरफियस (Morpheus) नामक सॉफ्टवेयर बना कर प्रयोग करते हैं।
मॉरफियस भी, फास्टट्रैक की तरह, हर तरह के फॉरमैट की फाइलों के साथ काम करता है।

अंतरजाल पर ग्रॉकस्टर केस के बाद एक कानूनी नोटिस - नोटिस पढ़ने के लिये चित्र पर चटका लगायें। यह बड़ा हो जायगा और आप नोटिस आसानी से पढ़ सकेंगे।

इस मुकदमें को परीक्षण एवं अपील न्यायालय दोनों के द्वारा खारिज कर दिया गया पर अमेरिका के उच्चतम न्यायालय अपील स्वीकार कर, अपना फैसला संगीत और मनोरंजन कंपनियों के पक्ष में दिया।

ग्रॉकस्टर केस में दो महत्वपूर्ण विचारधाराओं का टकराव था। यह क्या था, क्या फैसला हुआ, क्या यह फैसला बदल सकता है। यह सब, इस श्रंखला की अगली कड़ी पर।


अंतरजाल की मायानगरी में
टिम बरनर्स् ली।। इंटरनेट क्या होता है।। वेब क्या होता है।। लिकिंग, क्या यह गलत है।। चित्र जोड़ना - यह ठीक नहीं।। फ्रेमिंग भी ठीक नहीं।। बैंडविड्थ की चोरी - क्या यह गैर कानूनी है।। बैंडविड्थ की चोरी - कब गैरकानूनी है।। डोमेन नाम विवाद क्या होता है।। समान डोमेन नाम विवाद नीति, साइबर और टाइपो स्कवैटिंग।। की वर्ड और मॅटा टैग विवाद।। समकक्ष कंप्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग।। शॉ फैनिंग, नैपस्टर सॉफ्टवेयर, और उस पर चला मुकदमा।। कज़ा केस।। ग्रॉकस्टर केस।।

इस पोस्ट पर ग्रॉकस्टर केस के बारे में चर्चा है। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

yah post
Grokster case ke baare mein hai. yah hindee {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks about
Grokster case. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक चिन्ह
Grokster, StreamCast, FastTrack, kazaa, Gnutella, Morpheus,
file sharing, ipr, law, law, Law, legal, कानून,
information , Information Technology, information technology, Intellectual property, Internet, Internet, Podcast, Podcast, software, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ऑडियो टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, पॉड-वॉडकास्ट, पॉडकास्ट, पोडकास्ट , सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,

No comments:

Post a Comment

आपके विचारों का स्वागत है।