Tuesday, November 13, 2007

जर्मन भाषाः बर्लिन-वियाना यात्रा

कुछ समय पहले, मुझे बर्लिन जाने का मौका मिला। भारत से बर्लिन के लिये, कोई भी सीधी हवाई जहाज की उड़ान नहीं है। मैंने बर्लिन जाने के लिये, वियाना होते हुए टिकट लिया। मैंने लौटते समय दो दिन वियना में रहने का प्रोग्राम बनाया। मुझे लगा कि इससे अच्छा मौका, इन दोनो जगहों को देखने का नहीं मिलेगा।

जर्मनी और ऑस्ट्रिया दोनो जगह जर्मन भाषा बोली जाती है। इसलिये मैंने जर्मन भाषा के सीखने की बात सोची। इसके लिये मैंने दो पुस्तकें लीः
  • पहली है Learn German in a Month (Readwell Publication New Delhi); और
  • दूसरी है German in your pocket (Aureole Publishing, Noida)।
पहली पुस्तक का फायदा यह है कि इसमें शब्द देवनागरी में भी हैं जिससे उच्चारण ठीक से समझ में आते हैं। दूसरी का फायदा यह है कि यह छोटी है और आपकी जेब में आ जाती है।

मैंने जर्मन भाषा सीखने की सीडी भी सुनी यह हारर एजूकेशन लिमिटेड के द्वारा बनायी गयी है और अच्छी है इसमे सुनने में शब्दों के उच्चारण समझ में आये। जर्मन भाषा सीखने के लिये अन्तरजाल पर यहां से भी सहायता मिली।

मैं जर्मन भाषा तो पूरी तरह नहीं सीख पाया। इसके लिये कुछ और समय चाहिये था पर कुछ सामान्य जर्मन शब्द इस प्रकार हैं। इन शब्दों की वहां जरूरत पड़ी और इसका फायदा हुआ।

अंग्रेजी में

जर्मन भाषा में

जर्मन शब्दों का उच्चारण

Bye! See you later. (casual)

Tschüs!

ट्यूस्

Can you help me?

Können Sie mir helfen?

कॉनेन सिआ हेलफ्न

Fine, thanks.

Danke, gut.

डांकॅ गुट

Gentleman

Herr

हेर

Good


गुट

Good Afternoon, Good day, Hello! - Hi!

Guten Tag! - Tag!

गुटन टाग

Good evening!

Guten Abend!

गुटेन आबेन्ड

Good morning! - Morning!

Guten Morgen! - Morgen!

गुटन मॉरनेन

Good night!

Gute Nacht!

गुट नाक्ट

Good-bye,

Auf Wiedersehen.

ऑउफ वीडरसेहन

Great, Very good

Sehr gut.

सेर गुट

How are you?

Wie geht es Ihnen?

वि गी इस इहनन

How are you? (familiar, informal)

Wie geht's?


I am sorry


एन्ट शुलडिगन

I don't understand German


एक फसते हे काइन डॉइच (जर्मन)

I would like...

Ich möchte...

इश मश्तय्

Lady

Dame

डामे

May I?

Darf ich?

डार्फ इश

No thanks!

Nein, danke!

नाइन डान्कॅ

Not so well.

Nicht so gut.

नित्स सो गुट

Please! - Yes, please!

Bitte! - Ja, bitte!

बिटॅ

Thank you!

Danke schön!

डान्कॅ शॉन

Thanks a lot! - Many thanks!

Vielen Dank!

फिलेन डान्कॅ

Thanks! - No thanks!

Note: "Danke!" in response to an offer usually means "No thanks!" If you want to indicate a positive response to an offer, say "Bitte!"

Danke!

डान्कॅ

What would you like?

Was möchten Sie?

वस मश्त इज़ी

You're welcome! (in response to "Danke schön!")

Bitte schön!

बिटॅ शॉन

4 comments:

  1. अच्छी और उपयोगी जानकारी दी आपने। धन्यवाद।

    ReplyDelete
  2. gut!

    vielen dank !!

    अब यात्रा विवरण का इंतजार है।

    ReplyDelete
  3. उपयोगी जानकारी के लिए धन्यवाद

    ReplyDelete
  4. आपकी लिस्ट उपयोगी है. सेव कर लिया है. क्या पता कभी मुझे भी जरूरत पड़ ही जाए.

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।