Saturday, March 10, 2012

अनन्त का ज्ञानी - श्रीनिवास रामानुजन - भूमिका

यह चिट्ठी श्रीनिवास रामानुजन पर मेरी नयी श्रृंखला की भूमिका है।
श्रीनिवास रामानुजन - चित्र विकिपीडिया से

 इसे आप नीचे चलाने के चिन्ह ► पर चटका लगा कर सुन सकते हैं।


श्रीनिवास रामानुजन २०वीं शताब्दि के महानतम गणितज्ञों में से एक थे। उनका जन्म मद्रास (अब चेन्नई) में २२ दिसंबर १८८७ में हुआ था। इस वर्ष उनके जन्म को १२५ वर्ष पूरे हो जायेंगे। इसी लिये यह साल 'राष्ट्रीय गणित वर्ष' के रूप में और २२ दिसंबर 'राष्ट्रीय गणित दिवस' के रूप में मनाया जायगा। 

इस अवसर पर मैं एक नयी श्रृंखला 'अनन्त का ज्ञानी - श्रीनिवास रामानुजन'  के नाम से शुरू कर रहा हूं। 


पहले मैंने इस श्रृंखला को, इस समय चल रही गोलकोण्डा और विश्वविख्यातत हीरों पर चल रही श्रृंखला के बाद शुरू करने का विचार बनाया था। लेकिन तब तक शायद देर हो जाय, इस लिये कुमाऊं यात्रा के साथ ही शुरू कर रहा हूं।

इस श्रृंखला में,  मैं रामनुजन के बारे और उनसे संबन्धित दो बेहतरीन पुस्तकों की चर्चा करंगा। यह पुस्तकें है,

  • रॉबर्ट कैनिगल की उन पर लिखी जीवनी  'द मैन हू न्यू इन्फिनिटी: ऍ लाइफ ऑफ द जीनियस रामनुजन' (The Man Who Knew Infinity: A Life of the Genius Ramanujan by Robert Kanigel)।
  • डेविड लैविट की पुस्तक 'द इन्डियन कलार्क' (The Indian Clerk is a novel by David Leavitt)।
रामानुजन को अंको से प्रेम था। उनका सारा काम नंबर थ्योरी पर था।  इस लिये इस श्रृंखला के बीच-बीच कुछ रोचक अंको की भी चर्चा करूंगा।

इस श्रृंखला की अगली कड़ी में रामानुजन के जन्म पर चर्चा करेंगे।


उन्मुक्त की पुस्तकों के बारे में यहां पढ़ें।


अनन्त का ज्ञानी - श्रीनिवास रामानुजन
भूमिका।।  ।। क्या शून्य को शून्य से भाग देने पर एक मिलेगा।। मैं तुम्हारे पुत्र के माध्यम से बोलूंगी।। गणित छोड़ कर सब विषयों में फेल हो गये।। रामानुजन को भारत में सहायता।। रामानुजन, गणित की मुशकिलों में फंस गये हैं।। दिन भर वह समीकरण, हार्डी के दिमाग पर छाये रहे।। दूसरा न्यूटन मिल गया है।। अभाज्य अंक अनगिनत हैं।। दस खरब असाधारण शून्य सीधी पंक्ति में हैं।। दस लाख डॉलर अब भी प्रतीक्षा में हैं।। मेरे जीवन का रूमानी संयोग शुरू हुआ।। गणित में, भारत इंगलैंड से सदियों पीछे था।। उनका नाम गणित के इतिहास में अमर हो जायगा।। रामनुजम ने स्वयं अपना आविष्कार किया।। रामानुजन को, इंग्लैड का खान-पान  रास नहीं आया।। हार्डी, यह नम्बर अशुभ नहीं है।। द मैन हू न्यू इनफिनिटी।। द इंडियन कलार्क।। बीबीसी द्वारा रामानुजन पर वृत चित्र और कुछ अन्य लेख।। रामानुजन और रीमैन अनुमान से संबन्धित पुस्तकें।। द मैन हू न्यू इनफिनिटी - फिल्म - ।।




About this post in Hindi-Roman and English 
yeh hindi (devnagri) kee chitthi, ganitagya Srinivasa-Ramanujan per meree nayee srmkhala kee bhumika hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post in Hindi (Devnagri) is introduction of my new series on mathematician Srinivasa-Ramanujan. You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द  
Srinivasa-Ramanujan,
। book, book, books, Books, books, book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review, Reviews, science fiction, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया, किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा,
जीवनी, जीवनी, जीवनीbiography,
Hindi, पॉडकास्ट, podcast,

7 comments:

  1. उन्मुक्त जी, इस सुन्दर श्रृंखला के शुभारम्भ पर शुभकामनाएं.संदर्भवश रामानुजन जी अपने माताजी के मैके में पैदा हुए परन्तु पले बढे एक मंदिरों के नगर "कुम्बकोनम" में.

    ReplyDelete
  2. यह अच्छी श्रृखला शुरू की है आपने रामानुजन एक लीजेंड रहे हैं उन्हें कई बार जानने का प्रयास भी हमेशा नया नया सा लगता है !

    ReplyDelete
  3. बहुत ही उत्कृष्ट जानकारी इस के लिए आपको धन्यवाद

    ReplyDelete
  4. Anonymous11:07 am

    Bahut Bahut Dhanyawad is jaankari ki liye..

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।