Saturday, August 09, 2014

अपने देश में पुनरावर्तन कार्यक्रम

इस चिट्ठी में, अपने देश में पुनरावर्तन (Recycling) कार्यक्रमों एवं उनमें कैसे सहायता करें की चर्चा है।

हमारी आर्थिक दशाओं के कारण, हमारे पास कुछ पुनरावर्तन कार्यक्रम है। हमें इन्हें बल देना चाहिए तथा मजबूत करना चाहिए।

  • फेरीवाले, कबाड़ी आदि, जो पुराने अखबार, बोतलें, टिन के कनस्तर इत्यादि खरीदते हैं।
  • महिलाएं, जो पुराने कपड़े लेती हैं और बदले में बर्तन देती हैं।
  • ऐसे लोग जो कूड़े के ढेर से प्लास्टिक के थैलों को एकत्रित करते हैं। 

फेरीवाले, कबाड़ी, और महिलाएं पुरानी वस्तुओं के लिये, नगद का भुगतान या वस्तु देते हैं।

कूड़े के ढ़ेर से समान उठाने वाले लोग कुछ भुगतान नहीं करते, परन्तु अपने लिये कुछ अर्जित करते हैं। ये वस्तुएं उसी रूप में पुनः उपयोग की जाती हैं या किसी अन्य उपयोग की वस्तु में परिवर्तित की जाती हैं जैसे कागजों का थैला और डस्टर। यदि ऐसा नहीं किया जा सकता है तो उन्हें पुनरावर्तन द्वारा अन्य उपयोगी वस्तुओं जैसेः काँच, लोहा, टिन, कागज या प्लास्टिक के रूप में परिवर्तित किया जाता है।

हमें न केवल इन कामों में पर किसी पुनरावर्तन कार्यक्रम में सहायक होना चाहिये। अच्छा हो कि हम अलग-अलग तरह के कूड़ादान रखें। एक में केवल प्लास्टिक, दूसरे में कांच, तीसरे में जैविक कूड़ा, और चौथे में कागज डालें। इससे यह कार्य आसानी से हो सकेगें।

कूड़ा प्रबन्धन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिये और इस तरह के कार्यक्रमों को सुदृढ़ एवं प्रोत्साहित करना चाहिये।

अगली बार हम लोग जनसंख्या पर नियंत्रण एवं इसे कम करना और सुनहरे नियम के बारे में चर्चा करेंगें।



 उन्मुक्त की पुस्तकों के बारे में यहां पढ़ें।

हरित पथ ही राजपथ है      
भूमिका।। विश्व पर्यावरण दिवस ५ जून को क्यों मनाया जाता है।। टिकाऊ विकास और जनहित याचिकाएं क्या होती हैं।। एहतियाती सिद्घांत की मुख्य बातें क्या होती हैं - वेल्लौर केस।। नुकसान की भरपाई, प्रदूषक पर - एन्वायरो एक्शन केस।। राज्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षणकर्ता है।। वन, वृक्ष, और जैव विविधता का संरक्षण - आवश्यक।। जोखिम गतिविधि - पीड़ित मुआवजा का अधिकारी।। पर्यावरण, न्यायालय और सिद्धान्त।। पर्यावरण एवं वन्य जीवों पर अधिनियम।। पर्यावरण, प्रदूषण, वन, वन्य जीवों एवं जैव विविधता - अधिनियम एवं समबन्ध।। पर्यावरण एवं प्रदूषण - भूले हुए उपचार।। अच्छे पर्यावरणविद होने के लिये आवश्यक कदम।। अपने देश में पुनरावर्तन कार्यक्रम।।
 
About this post in Hindi-Roman and English
This post, in Hindi (Devanagari script) talks about recycling programmes and how to help in them. You can read it in Roman script or any other Indian regional script as well – see the right hand widget for converting it in the other script. 

hindi (devnaagree) kee is chitthi mein, punaravartan karykram evam unmein kaise sahayta kren kee charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

1 comment:

  1. अच्‍छे विचार ...हमें पालन करना चाहिए !!

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।