Sunday, October 15, 2006

यूरोप में खगोल शास्त्र

यूरोप के पहले खगोलशास्त्री - टौलमी
ज्योतिष, अंक विद्या, हस्तरेखा विद्या, और टोने-टुटके श्रृंखला की इस चिट्ठी में, प्राचीन समय में यूरोप में खगोल शास्त्र की चर्चा है।
पहली पोस्ट: भूमिका
दूसरी पोस्ट: तारे और ग्रह
तीसरी पोस्ट: प्राचीन भारत में खगोल शास्त्र
यह पोस्ट: यूरोप में खगोल शास्त्र
अगली पोस्ट: Hair Musical हेर संगीत नाटक



टौलमी (९०-१६८) नाम का ग्रीक दर्शनशास्त्री दूसरी शताब्दी में हुआ था। इसने पृथ्वी को ब्रम्हाण्ड का केन्द्र माना और सारे पिण्डों को उसके चारों तरफ चक्कर लगाते हुये बताया। इस सिद्धान्त के अनुसार सूरज एवं तारों की गति तो समझी जा सकती थी पर ग्रहों की नहीं।

कोपरनिकस (१४७३-१५४३) एक पोलिश खगोलशास्त्री था, उसका जन्म १५वीं शताब्दी में हुआ। यूरोप में सबसे पहले उसने कहना शुरू किया कि सूरज सौरमंडल का केन्द्र है और ग्रह उसके चारों तरफ चक्कर लगाते हैं।

केपलर (१५७१-१६३०) एक जर्मन खगोलशास्त्री था, उसका जन्म १६वीं शताब्दी में हुआ था। वह गैलिलियो के समय का ही था। उसने बताया कि ग्रह सूरज की परिक्रमा गोलाकार कक्षा में नहीं कर रहें हैं, उसके मुताबिक यह कक्षा अंड़ाकार (Elliptical) है। यह बात सही है।

गैलिलियो (१५६४-१६४२) एक इटैलियन खगोलशास्त्री था उसे टेलिस्कोप का आविष्कारक कहा जाता है पर शायद उसने बेहतर टेलिस्कोप बताये और सबसे पहले उनका प्रयोग खगोलशास्त्र में किया। उसने इसका प्रयोग कर सिद्ध किया कि शुक्र, सूरज के चारो तरफ चक्कर लगा रहा है।

  • टौलमी के सिद्धान्त के अनुसार शुक्र ग्रह पृथ्वी के चारों तरफ चक्कर लगाता है और वह पृथ्वी और सूरज के बीच रहता है इसलिये वह हमेशा बालचन्द्र (Crescent) के रूप में दिखाई देगा। 
  • कोपरनिकस के मुताबिक शुक्र सारे ग्रहों की तरह सूरज के चारों तरफ चक्कर लगा रहा है इसलिये चन्द्रमा की तरह उसकी सारी कलायें (phases) होनी चाहिये। 
गैलिलियो ने टेलिस्कोप के द्वारा यह पता किया कि शुक्र ग्रह की भी चन्द्रमा की तरह सारी कलायें होती हैं इससे यह सिद्ध हुआ कि ग्रह – कम से कम शुक्र तो - सूरज की परिक्रमा कर रहे हैं। 

गैलिलियो ने सबसे पहले ग्रहों को सूरज का चक्कर लगाने का प्रयोगात्मक सबूत दिया पर उसे इसका क्या फल मिला। चर्च ने यह कहना शुरू कर दिया कि यह बात ईसाई धर्म के विरूद्ध है और गैलिलियो को घर में नजरबन्द कर दिया गया। इस मुकदमे के बारे में फिर कभी विस्तार से चर्चा होगी पर अभी हम लौटेंगे वापस आपने विषय पर

भौतिक शास्त्र में हर चीज देखी नहीं जा सकती है और उसको सत्य केवल इसलिये कहा जाता है कि उनको सिद्धान्तों के द्वारा समझाया जा सकता है। यदि पृथ्वी को सौरमंडल का केन्द्र मान लिया जाय तो किसी भी तरह से इन ग्रहों की गति को नहीं समझा जा सकता है पर यदि सूरज को सौरमंडल का केन्द्र मान लें तो इन ग्रहों और तारों दोनों की गति को ठीक प्रकार से समझा जा सकता है। इसलिए यह बात सत्य मान ली गयी कि सूरज ही हमारे सौरमंडल के केन्द्र में है जिसके चारों तरु पृथ्वी एवं ग्रह घूम रहे हैं।

अगली बार बात करेंगे Hair Musical या हेर संगीत नाटक के बारे में। कहा जाता है कि इस संगित नाटक ने हिप्पी सभ्यता को जन्म दिया। आप तो सोचंगे कि इसका इस विषय से क्या संबन्ध है। कुछ तो है - बस इन्जार कीजिये अगली पोस्ट का।


अन्य चिट्ठों पर क्या नया है इसे आप दाहिने तरफ साईड बार में, या नीचे देख सकते हैं।
इस चिट्ठी का चित्र विकिपीडिया से।


About this post in Hindi-Roman and English 
hindi (devnagri) kee is chitthi mein, pracheen samay mein, urope mein khagolshastra kee charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post in Hindi (Devnagri script) talks about astronomy in Europe. You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द

No comments:

Post a Comment

आपके विचारों का स्वागत है।