Friday, January 13, 2012

हिन्दुस्तानी गुलाबी हीरे, ईरान की शान


इस चिट्ठी में, दरियाये नूर (Ocean of light) और नूर उल ऎन (the light of eye) नामक हीरों की चर्चा है।
ईरान की महारानी के मुकट में जड़ा नूर उल ऐन
इस चिट्ठी को सुनने के लिये नीचे प्लेयर के प्ले करने वाले चिन्ह ► पर चटका लगायें।

बकबक पर सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो ऊपर दाहिने तरफ का पृष्ट,
'बकबक' पर पॉडकास्ट कैसे सुने
देखें।

दरियाये नूर
दरियायी नूर, गोलकोण्ड की पारिताला कोलर खदान (आजकल आंध्रप्रदेश) में मिला था। यह हल्के गुलाबी रंग की हीरा है। इसका भार लगभग १८२ कैरेट (३६ ग्राम) है।

नूर उल ऎन भी हल्के गुलाबी रंग का हीरा है। और गोलकोण्डा की खदानों में मिला था इसका भार लगभग ६० कैरेट (१२ ग्राम) है।

यह दोनो हीरे मुगल राजाओं के पास थे। लेकिन १७३९ ई. में, ईरान के  नादिर शाह इन हीरों को, कोहिनूर हीरे के साथ, लूट कर ईरान ले गया। इस समय यह दोनो वहीं के राज रत्न हैं।

१९६५ में कैनाडा की एक टीम ने ईरान के राज रत्नों पर शोध किया था। उनका अनुमान है कि यह दोनो रत्नो उस गुलाबी हीरे के हिस्से हो सकते हैं जो कि शाहजहां के सिंहासन में जडा था। इसका जिक्र फ्रांसीसी जौहरी एवं यात्री जीन बैप्टिस्ट तावरनिअर (Jean Baptistist Tavernier) ने Diamanta Grade table' नाम से किया है।


गोलककोण्डा किला और विश्वप्रसिद्ध हीरे
भूमिका।। गड़ेरिया की पहाड़ी यानि गोलकोण्डा।।  कोहिनूर हीरा -पुरषों की लिये विपदा।। हिन्दुस्तानी गुलाबी हीरे, ईरान की शान।।

चिट्ठी के चित्र विकिपीडिया से।

About this post in Hindi-Roman and English 
hindi (devnagree lipi) mein likhee is chitthi mein, Darya-ye Noor aur Noor-ol-Ain heeron kee charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post in Hindi (Devnagri script) is about Darya-ye Noor and Noor-ol-Ain diamonds. You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
। Golconda, Darya-ye Noor, Noor-ol-Ain,
Diamond, World famous diamond,
Hindi, पॉडकास्ट, podcast,

4 comments:

  1. बहुत सुन्दर लग रहा है गुलाबी हीरा.

    ReplyDelete
  2. भारत की सम्पदा हर ओर फैली है।

    ReplyDelete
  3. वाह! अद्भुत अलौकिक सौन्दर्य!

    ReplyDelete
  4. बहुत ही सुंदर ,बेहतरीन

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।