Friday, April 20, 2012

ब्रह्मा की आंख - शापित?

इस चिट्ठी में, काले ऑर्लोव या ब्रह्मा की आंख (Black Orlov or the Eye of Brahma) हीरे के बारे में चर्चा है।

ब्लैक ऑर्लोव का वित्र बीबीसी की वेबसाइट से
इस चिट्ठी को सुनने के लिये, नीचे प्लेयर के प्ले करने वाले चिन्ह ► पर चटका लगायें।


काला ऑर्लोव या ब्रह्मा की आंख हीरा १९वीं शताब्दी में, भारत में मिला था। लेकिन यह किस जगह और किस साल मिला इसके बारे में ठीक से पता नहीं चलता है। बाद में, यह पॉन्डेचेरी के मन्दिर में ब्रह्मा की आंख में जड़ा था। वहां से यह चोरी हो गया। इस कारण यह शापित हो गया। 

इस हीरे को चोरी करने वाला, इसे  अमेरिका ले गया पर उसने आत्महत्या कर ली। इसके बाद यह दो रूसी राजकुमारियों के पास पहुंचा। उसमें से एक के नाम पर उसका नाम पड़ा। लेकिन उन्होंने भी आत्महत्या कर ली।

इस हीरे को अन्ततः चार्लस् विलसन (Charles F. Winson) ने खरीद लिया। इस हीरे का भार  १९५ कैरेट (३९ ग्राम)  था। चार्लस् ने इसका श्राप समाप्त करने के लिये इसे काट कर ६७.५ कैरेट (१३.५ ग्राम) का कर दिया गया है। इस समय यह १०८ हीरों के साथ हार में लटकते हुऐ जड़ाऊ पिन का मुख्य हीरा है।

इस श्रृंखला की अगली कड़ी में हम लोग होप हीरे के बारे मे बात करेंगें।


गोलककोण्डा किला और विश्वप्रसिद्ध हीरे 
भूमिका।। गड़ेरिया की पहाड़ी यानि गोलकोण्डा।।  कोहिनूर हीरा -पुरषों की लिये विपदा।। हिन्दुस्तानी गुलाबी हीरे, ईरान की शान।। नेपोलियन की तलवार में जड़ा - भारतीय हीरा।।  भारतीय हीरा - स्पेन की राजकुमारी का दहेज।। विष्णु की आंख, बनी बनी रूस का राजदण्ड।। ब्रह्मा की आंख - शापित?।।

इस श्रंखला की पिछली कड़ी सुनने के लिये ऑडियो प्लेयर के चिन्ह ► पर चटका लगायें।

About this post in Hindi-Roman and English 
hindi (devnagree lipi) mein likhee is chitthi mein, Black Orlov or the Eye of Brahma heere kee charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post in Hindi (Devnagri script) is about Black Orlov or the Eye of Brahma diamond. You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
Black Orlov or the Eye of Brahma,
Diamond, World famous diamondGolconda,
Hindi, पॉडकास्ट, podcast,

5 comments:

  1. ब्रह्मा की आँख का नामकरण कैसे हुआ ?

    ReplyDelete
    Replies
    1. अरविन्द जी, जहां तक हीरे की बात है इसका यह नाम इस लिये पड़ा क्योंकि यह पॉन्डेचेरी के एक मन्दिर में ब्रह्मा की आंख में जड़ा था। इसी लिये यह 'द आई ऑफ ब्रह्मा डायमन्ड' के नाम से जाना है। मैंने बस इसका हिन्दी अनुवाद लिखा है।

      Delete
  2. रोचक कथा, हीरों की, चोरी की और आत्महत्या की।

    ReplyDelete
  3. बहुत ही जानकारीपूर्ण पोस्ट है सर । मैंने तो ये सब पहली बार ही पढा सुना और देखा है

    ReplyDelete
  4. फिर किसी ने आत्महत्या नहीं की!
    भारत से चुराया गया सामान कहीं की शान बना है.

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।