Saturday, January 25, 2014

एहतियाती सिद्घांत की मुख्य बातें क्या होती हैं - वेल्लौर केस


इस चिट्ठी में, सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा निर्णीत किया गया 'वेल्लौर सिटीजन वेल्फेयर फोरम बनाम भारत संघ', ए.आई.आर. १९९६ एस.सी. २७१५ (वेल्लौर केस) तथा उसमें प्रतिपादित सिद्धान्त की चर्चा है।
उन्नीसवीं शताब्दी में चमड़ा बनाने वाले कारखाने का एक चित्र विकिपीडिया से

वेल्लौर केस

तमिलानाडू में, चमड़ा एवं अन्य उद्योग कूड़ा करकट एवं तरल पदार्थों को, बिना संसादित  किये छोड़ देते थे।  इस कारण प्रदूषण फैल रहा था।  इसी को दूर करने के लिये 'वेल्लौर सिटीजन वेल्फेयर फोरम बनाम भारत संघ', ए.आई.आर. १९९६ एस.सी. २७१५ (वेल्लौर केस) में, दायर किया गया था।

इस केस को निर्णीत करते समय, उच्चतम न्यायालय ने टिकाऊ विकास धारणा की चर्चा की और एहतियाती सिद्घांतों को कानूनी तौर पर स्वीकार किया तथा एहतियाती सिद्घांत की तीन मुख्य बातें बतायीं गयीं,

  1. पर्यावरण उपायों को, पर्यावरण दुर्दशा का पूर्वानुमान करना, उसे रोकना, और उसके कारणों को समाप्त करना चाहिये।
  2. जहां गंभीर और अपरिवर्तनीय नुकसान का भय हो, वहां वैज्ञानिक अनिश्चित्ता के कारण, पर्यावरण दुर्दशा के रोकथाम के उपायों को स्थगित नहीं करना चाहिए।
  3. यह बात साबित करने का भार—कि कर्ता/ विकासक/ उद्योगपति का काम पर्यावरण के अनुकूल है—उसी पर है।
अगली बार हम लोग इंडियन कांउसिल फार एन्वायरो एक्शन बनाम भारत सरकार ए.आई.आर. १९९६ एस.सी. १४४७ (एन्वायरो एक्शन केस) की चर्चा करेंगे।


हरित पथ ही राजपथ है
भूमिका।। विश्व पर्यावरण दिवस ५ जून को क्यों मनाया जाता है।। टिकाऊ विकास और जनहित याचिकाएं क्या होती हैं।। एहतियाती सिद्घांत की मुख्य बातें क्या होती हैं - वेल्लौर केस।।

About this post in Hindi-Roman and English
This post, in Hindi (Devanagari script) talks about 'Vellore Citizen Welfare Forum Vs. Union of India' AIR 1996 SC 2715 (the Vellore case) and the principles decided therein. You can read it in Roman script or any other Indian regional script as well – see the right hand widget for converting it in the other script. 

hindi (devnaagree) kee is chitthi mein 'Vellore Citizen Welfare Forum Vs. Union of India' AIR 1996 SC 2715 (the Vellore case) mukdmen aur usmen pratipadit sidhant kee charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.
सांकेतिक शब्द
। Vellore Citizen Welfare Forum Vs. Union of India AIR 1996 SC 2715,

6 comments:

  1. अगर कोई औद्योगिक घराना अपने किसी उद्योग के कचरे से पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहा है तो उसकी प्रथम अपील कहाँ और किस ऐक्ट की किस धारा के तहत करना चाहिए -कृपया इस पर कभी प्रकाश डालें!

    ReplyDelete
    Replies
    1. मिश्रा जी कृपया नीचे द्विवेदी जी के द्वारा बताये लिंक को देखें।

      Delete
  2. संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण और उपयोगी सूचना देने वाली पोस्ट है। इस केस की indiankanoon.org की लिंक लगा देते तो बेहतर होता।
    http://indiankanoon.org/doc/1934103/

    ReplyDelete
    Replies
    1. द्विवेदी जी धन्यवाद गलती हो गयी

      Delete
  3. shweta2:02 pm

    Read a news about a solar bridge in London .. thought of putting that link here ...because it matches the subject of series....

    http://www.theguardian.com/environment/2014/jan/22/worlds-largest-solar-powered-bridge-opens-in-london

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।