Thursday, February 21, 2008

समकक्ष कंप्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग

आज चर्चा का विषय है: 'समकक्ष कंप्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग'। इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें फिर या तो डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले। इसके पहली की कड़ियां 'की-वर्ड और मॅटा टैग विवाद' को सुनने के लिये यहां चटका लगायें।

वेब तकनीक के विकसित हो जाने के बाद, अन्तरजाल पर एक फाइल दूसरी जगह बहुत आसानी से कॉपी की जा सकती है। कॉपी करने के बाद मूल और प्रतिलिपि में कोई अन्तर पता नहीं चल पाता है। इसे समकक्ष कंप्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग (पीर टू पीर फाइल शेयरिंग Peer to peer file sharing) कहा जाता है।

किसी भी फाइल को कॉपी करने के पहले यह जानना जरूरी है कि वह फाइल अन्तरजाल पर कहां है। अर्थात फाइलों की कोई सूची होनी चाहिये। इस समय सूची बनाने के तीन मुख्य तरीके हैं।
  • केन्द्रीयकृत सूची तरीका (Centralised indexing system): इसमें एक मुख्य सर्वर होता है जिसमें सारे फाइलों की सूची उपलब्ध होती हैं।
  • सुपर नोड तरीका (Super node system) इसमें कुछ चयनित कम्प्यूटर, में सारे कम्प्यूटर के फाइलों की सूची होती है।
  • अकेन्द्रीयकृत सूची तरीका (Decentralised indexing system): इसमें हर कम्प्यूटर अपनी हार्ड डिस्क पर अपनी फाइलों की सूची बना कर रखता है।


आर्ची कॉमिक्स किसने नहीं पढ़ी। खुद पढ़िये कि आर्ची को फाइल शेयरिंग से क्या हो गया। बड़ा करने के लिये चित्र पर चटका लगायें।

इन तीनो तरीकों ने अलग अलग सॉफ्टवेयर - नैपस्टर (Napster), फास्टट्रैक (Fast Track), और न्यूटला (Qnutella) - को जन्म दिया। इनमें सबसे पहला था - नैपस्टर सॉफ्टवेयर। इस सॉफ्टवेयर को शॉ फैनिंग नामक टीन-ऐजर ने बनाया था। यह सबसे पहले वाले तरीके को इस्तेमाल करता है। इस सॉफ्टवेयर ने संगीत की दुनिया में भूचाल ला दिया। इसके बारे में चर्चा करेंगे अगली बार।


अंतरजाल की मायानगरी में
टिम बरनर्स् ली।। इंटरनेट क्या होता है।। वेब क्या होता है।। लिकिंग, क्या यह गलत है।। चित्र जोड़ना - यह ठीक नहीं।। फ्रेमिंग भी ठीक नहीं।। बैंडविड्थ की चोरी - क्या यह गैर कानूनी है।। बैंडविड्थ की चोरी - कब गैरकानूनी है।। डोमेन नाम विवाद क्या होता है।। समान डोमेन नाम विवाद नीति, साइबर और टाइपो स्कवैटिंग।। की वर्ड और मॅटा टैग विवाद।। समकक्ष कंप्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग

इस पोस्ट पर समकक्ष कंप्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग के बारे में चर्चा है। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

is post pr '
Peer to peer file sharing' ke bare men charcha hai. yah hindee {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks about what is 'Peer to peer file sharing'. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक चिन्ह
ipr, law, law, Law, legal, कानून,
information , Information Technology, information technology, Intellectual property, Internet, Internet, Podcast, Podcast, software, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ऑडियो टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, पॉड-वॉडकास्ट, पॉडकास्ट, पोडकास्ट , सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,

No comments:

Post a Comment

आपके विचारों का स्वागत है।