Friday, May 02, 2008

वियाना में घूमने की जगहें

यह चिट्ठी मेरी वियाना यात्रा श्रंखला की कड़ी है। इस में वियाना में घूमने की जगहों की चर्चा है। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

वियाना में भी बर्लिन की Hop on, Hop off बसें चलती हैं। वियाना घूमने का यही सबसे अच्छा तरीका है। इनके तीन अलग-अलग रूट हैं पर उनके चलने तथा समाप्त होने की जगह एक ही है। तीनों के टिकट यदि एक साथ खरीदें तो वह २० यूरो पड़ता है।

जैसा कि मैंने पहले बताया, मैं एक दिन सिस्टर सीग्रिड और सिस्टर सिंथिया के साथ वियाना शहर घूमने गया। हमने तीनों रूट का टिकट एक साथ लिये।

हम लोग सबसे पहले हीरोस् स्कवैर (Heroes' Square) पर उतरे। यह ऐतिहासिक जगह है। यहां महत्वपूर्ण कार्यक्रम होते हैं। १९३८ में जब हिटलर ने आस्ट्रिया को जर्मनी में मिलाया तो उसकी उद्घोषणा यहीं पर की थी।

यहां पर एक जगह एक संगीतकार वायलिन पर धुन बजा रहा था। उसके सामने बर्तन में कुछ लोग पैसा भी डाल रहे थे।

हम लोग सेंट स्टीफंस कैथड्रल Saint Stephens Cathedral पर गये। यहां जाते समय हमने वह जगह भी देखी, जहां मोजार्ट ने अपने जीवन के कुछ साल बिताये थे। यह कैथड्रल यहां का सबसे महत्वपूर्ण चर्च है। वहां पर पूजा (Mass) हो रही थी। यह चर्च अपने में भव्य है। पूजा जर्मन भाषा में थी।

चर्च में मोमबत्ती जलाने के रिवाज है। सिस्टर ने यह भी बताया कि ईसा मसीह ने दुनिया में प्रकाश दिया था। चर्च मोमबत्ती जलाना इसी का प्रतीक है। यहां मोम से बने दिये जलाये जाते हैं। मैंने दो दिये जलाये। सिस्टर सिग्रेड ने पूछा,
'आप दो मोमबत्ती क्यों जला रहे हो। आपका तो एक ही बेटा है।'
मैंने कहा,
'यह सच है कि भगवान ने मुझे एक ही बेटा दिया है कोई बेटी नहीं दी पर मैं दूसरी मोमबत्ती अपनी बहूरानी के लिये जला रहा हूं जिसे हम बेटी की तरह ही मानते है।'
मैं कभी कभी अपने चिट्ठे पर बिटिया के साथ हुऐ ई-मेल की चर्चा करता हूं। सच में यह मेरी बहुरानी है पर है तो बेटी जितनी प्यारी - इसलिये बिटिया कह कर संबोधित करता हूं।

हम लोग दूसरे रूट पर गये। इसमें एक मनोरंजन पार्क है। और एक बहुत बड़ा गोल घूमने वाला गोला है। यह १० मिनट में पूरा एक चक्कर घूमता है। सिस्टर सीग्रेड ने पूछा कि क्या मैं यहां उतरना चाहूंगा।

मुझे लगा कि सिस्टर सिंथिया के मन के किसी कोने में एक छोटी सी, नटखट सी बच्ची है।

मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं तीसरी रूट पर राजा के महल में उतरना चाहते थे। सिस्टर सिंथिया पार्क की तरफ देख कर बोली,
'एक दिन मैं यहां आऊंगी और पूरा दिन यहीं रहूंगी।'
मुझे लगा कि उनके मन के किसी कोने में एक छोटी सी, नटखट सी बच्ची है।

रास्ते में हम दूसरा रूट का चक्कर लेते समय हमें डान्यूब (Danube) नदी भी मिली। यह नदी जर्मनी, आस्ट्रिया, स्लोवेकिया, हंगरी, क्रोशिया, सर्विंग, रोमानिया, बुलगारिया और यूक्रेल से गुजरते हुए ब्लैक समुद्र (Black sea) में गिरती है। इसे दो भागों में विभक्त कर उसके बीच में द्वीप बना दिया गया है जिस पर मनोरंजन के कई साधन हैं। नदी पर नावें (cruise) भी चलती हैं। इसे देख मुझे अपनी गोवा यात्रा में मंडोवी नदी पर नाव से सैर की याद आयी


तीसरी ट्रिप में हम राजा के महल (Schloss Schonbrunn) आये। इसके देखने के लिये कई टूर हैं और सबका पैसा अलग-अलग है हमलोगों ने सबसे सस्ता वाला टूर लिया इसमें ३५ कमरों का दिखाया जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि यह आपको एक माइक्रोफोन देते हैं। कमरे में जाकर बटन दबाइये तो वह उस कमरे के बारे में यह बताता है और उस कमरे के वर्णन के बाद रूक जाता है। अगले कमरे में जाकर पुन: बटन दबाने पर, उस कमरे के बारे में बताना शुरू करता है।

महल के पीछे राजा का बाग है। यह जगह बहुत सुन्दर थी। हर तरफ हरे भरे लॉन हैं। वहां पर लोगों ने बताया कि गर्मी में यह और भी खूबसूरत लगता है।

उस श्रंखला की अगली कड़ी में - कॉन्वेंट में पूजा।


वियाना यात्रा
मैं पहुंच रहा हूं।। फिल्म - सॉउन्ड ऑफ म्यूज़िक सत्य कथा पर आधारित है।। टमटम पर, राजसी ठाट-बाट के साथ, वियाना।। सिगमंड फ्रायड संग्रहालय।। मन, प्रभू के चरणों में।। क्या भाई को सौतेली बहन स्वीकर कर लेनी चाहिये।। वियाना रात में।। एक प्यारी सी लड़की - लीसा।। वियाना में घूमने की जगहें।। कॉन्वेंट में पूजा।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
  • अंतरजाल की माया नगरी की नवीनतम कड़ी: वेब २.०
  • विज्ञान कहानियों के जनक जुले वर्न
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।

इस पोस्ट पर वियाना में घूमने की जगहों की चर्चा है। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

is post per vienna mein ghoomne kee jghon ke baare mein charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is about places to visit in Vienna. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Austria, Austria, Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travelogue, Vienna, Vienna, Wien, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, ऑस्ट्रिया, वियाना,

5 comments:

  1. वाह उन्मुक्तजी,
    आपके साथ हमने भी वियना की यात्रा कर ली । मेरी एक मित्र आजकल यूरोप की यात्रा पर है और सुन्दर सुन्दर फ़ोटो ईमेल करती रहती है । कभी वियना गये तो इस पोस्ट का प्रिंट लेकर साथ रख लेंगे, काफ़ी काम आयेगा ।

    ReplyDelete
  2. लेखनी के साथ घूमने का भी अलग आनन्द है. वाह जी, बहुत खूब रहा वृतांत. आभार.

    ReplyDelete
  3. अच्छा चल रहा है यात्रा वृत्तांत .....अच्छा तो बिटिया रानी दरअसल आपकी बहूरानी हैं ...उनके प्रति आपका पुत्रीवत स्नेह सहज ही है यह सदा सदैव ऐसा ही बना रहे -शुभकामना है .

    ReplyDelete
  4. दुनिया की सैर ब्लॉगिंग के जरिए।

    ReplyDelete
  5. अच्छी यात्रा करे आपने विएना कि... धन्यावाद!

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।