Tuesday, December 16, 2008

सिक्किम में ट्रैफिक नियमों का पालन

सिक्किम यात्रा की इस कड़ी में, सिक्किम में ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी है।

सिक्किम में ट्रैफिक नियमों का पालन भारत में किसी अन्य राज्य से बेहतर है। अक्सर कारों  की लम्बी लाइने दिखायी पड़ती हैं। बगल का रास्ता, जो दूसरी तरफ से आने वाली कारों के लिये होता है, खाली ही रहता है। ऎसा नहीं दिखाई पड़ा कि कारें लाइन को तोड़ कर खाली रास्ते पर चलीं जायें जैसा कि अन्य जगहों पर होता है। यहां भी ट्रैफिक जैम होता है पर वह इसलिये क्योंकि रास्ते सकरे हैं और आर्मी के बहुत सारे ट्रक बड़े होते हैं। ट्रैफिक जैम, कारों की लाईन तोड़ने के कारण नहीं होता।
 

सिक्किम में पहाड़ी क्षेत्रों में घूमते हुए हमें कई रोचक से जुमले भी लिखे हुए मिले कि पहाड़ी रास्ते पर कैसे यात्रा की जाए।
  • If driving is marriage, then speed is divorce
  • Mountains are pleasure, if you drive at leisure.
  • Gentle on my curves.
  • On my curves, watch your nerves.
  • Road is hilly, don't  be sills.
हालांकि  मुझे वहां के लोगों को पहाड़ पर गाड़ी चलाने के दो मूलभूत नियमों की समझ कम लगी।
  • Don't overtake on a turning मोड़ पर किसी गाड़ी से आगे मत जाओ।
  • Give was to upcoming traffic ऊपर जाने वाली गाड़ियों को पहले जाने दो।
मुझे, यह जुमले कहीं भी लिखे हुए भी नहीं दिखे। अक्सर ट्रैक्सी चालक को इनकी याद दिलानी पड़ती थी।


इस श्रंखला की अगली एवं अन्तिम कड़ी में सिक्किम में महिलाओं की स्थिति के बारे में भी नज़र डालेंगे।

सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।। नाथुला पास – भारत चीन सीमा।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। मंदाकिनी झरना - 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म वाला।। सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली।। तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया।। फूलों के रंग से ... लिखी ... पाती।। मस्का नहीं, मस्कारा कैसे लगायें और मस्का पायें।। सिक्किम में, क्या लड़कियां की संख्या, लड़कों से ज्यादा हैं?।। क्या नेपाली लड़कियों के लिये कुछ भी मुश्किल नहीं है?।। क्या आपको मालुम है कि सबसे अच्छा वक्तिगत कैक्टस का बगीचा कहां है?।। क्या लोग हिन्दी में भी ब्लॉग लिख रहे हैं?।। सिक्किम में ट्रैफिक नियमों का पालन।। सिक्किम में महिलाओं की स्थिति।। 


is post per sikkim mein traffic niymon ke palan ke baare mein charchaa hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks about how much traffic rules are followed in Sikkim. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Traffic, Traffic rules, ट्रैफिक नियम
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,

7 comments:

  1. अच्छा है,यहाँ तो रोज चौराहे से आटो रिक्षा की भीड़ छांटने को मिनट लम्बा हॉर्न देना पड़ता है।

    ReplyDelete
  2. प्राकृतिक दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहे हैं. आभार

    ReplyDelete
  3. Don't overtake on a turning मोड़ पर किसी गाड़ी से आगे मत जाओ।
    Give was to upcoming traffic ऊपर जाने वाली गाड़ियों को पहले जाने दो।
    मुझे, यह जुमले कहीं भी लिखे हुए भी नहीं दिखे।
    ......

    उन्मुक्त जी, लगता है शायद आप उत्तराखंड नहीं आये. यहाँ पर भी जगह जगह बिलकुल ये ही बातें लिखी हैं. कभी टाइम निकालकर आइये.

    ReplyDelete
  4. उपयोगी जानकारी, कभी वहाँ गये तो काम आएगी।

    ReplyDelete
  5. bahut paidal chalna padtaa thaa vahaan..inhi rules ki vajah se...shuru me gussa aati thii...baad me zaruuri lagey...

    ReplyDelete
  6. Anonymous9:19 pm

    उत्तराखंड जैसे ही सुंदर दृश्य हैं.

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।