Friday, January 28, 2011

पॉन्डेचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी

रात में, पॉन्डेचेरी का समुद्र तट
इस चिट्ठी में पॉन्डचेरी यूनियन ट्रेरिटरी के बारे में एतिहासिक सूचना है।

आज़ादी मिलने से पहले, भारत में पांच अलग अलग जगहों पर फ्रांसीसी राज्य था - केरैकल (Karaikal), यनम (Yanam),  माहे (Mahe), चन्द्र नगर, और पॉन्डिचेरी। ये जगहें एक दूसरे से मिले हुए नहीं थे।

चन्द्र नगर कलकत्ता के पास था। १९४८ में ही यहां  के लोगों ने भारत  के साथ रहना स्वीकार किया और इसे पश्चिम बंगाल के साथ ही जोड़ दिया गया।
 

बाकी चार जगहों का संचालन फ्रांस के पास ही रहा।  १९५४ में,  भारत सरकार का फ्रांसीसी सरकार के साथ अनुबंध हो गया और यह जगहें तथ्यत: (de facto) रूप में, हमारे साथ जुड़ गयीं। लेकिन  क़ानूनी तौर (De jure) पर नहीं जुड़ी थीं।  

१६ अगस्त १९६२ को, यह जगहें कानूनी तौर से भारत से जुड़ गयीं और इन चारों जगहों को मिलाकर  पॉन्डिचेरी यूनियन ट्रेरिटरी बनाई गयी।
यहां से लोक सभा की एक और राज्य सभा में एक सीट है। इसमें कुल ३० विधायक हैं। यह ३० विधायक, चारों जगहों पर यह इस प्रकार बटें हैं ―
  • केरैकल तमिलनाडु से घिरी हुई जगह है और पॉन्डिचेरी से लगभग १६५ किमी दूर है।  यहां से पांच विधायक आते हैं;
  • यमन आंध्रप्रदेश से घिरी हुई जगह है। यह पॉन्डिचेरी से लगभग एक हजार किमी दूर है और यहां से एक विधायक की सीट है;
  • माहे, केरल से घिरा हुआ राज्य है और पॉन्डिचेरी से ७०० किमी दूर है और यहां विधायको की दो सीटें है;
  • बाकी सारे पॉन्डिचेरी से आते हैं। 
अगली बार हम बात करेंगे पॉन्डेचेरी में, अरविन्दो आश्रम के पार्क ऎवन्यू गेस्ट हाउस के बारे में, जहां पर हम ठहरे थे।


मां की नगरी - पॉन्डेचेरी यात्रा
 हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो।। कोबरा मेरे हाथ पर लिपट गया।। घोड़ा डाक्टर गायों और भैंसों की लात खाते थे।। पॉन्डेचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने
  
 
About this post in Hindi-Roman and English 
is chitthi mein pondechirry ke bare mein atihasik soochna hai. yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhe

This post has historical information about Pondicherry. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

10 comments:

  1. कलात्‍मक तस्‍वीर.

    ReplyDelete
  2. जी इंतज़ार रहेगा -मगर कभी कुछ राष्ट्रीय मुद्दों पर भी न बोला करिए उन्मुक्त जी!अब आप कहेगें कि हम तो हमेशा विवाद ही आकर्षित करते रहते हैं :)
    जीवन में बौद्धिक फलक का नितांत एक निश्चित फलक सा बनाए रखना क्या उचित है ? या बौद्धिकता और उत्पादकता के लिए यही आवश्यक है ?
    इस मुद्दे पर आपका विचार विस्तार से जानना चाहूँगा ?

    ReplyDelete
  3. बहुत अच्छी जानकारी. मुझे पता नहीं था.....कोई रेफेरेंस नहीं मिला इस पोस्ट पर..शायद मैं ढूंढ नहीं पाया...
    धन्यवाद.

    ReplyDelete
  4. अब तो माहे को केरल और यानम को आन्ध्र प्रदेश में जोड देना चाहिये।

    ReplyDelete
  5. आगे की पोस्ट का इंतज़ार है. यह जानकारी भी मेरे लिये नयी थी कि पोन्डिचेरी में यह सब स्थान भी मिले हैं. पर अब तो भारत में विलय हुये काफी साल हो गये. सो नीरज का कहना भी ठीक है. प्रशासनिक और भौगोलिक दोनों की यही सहूलियत होगी .

    ReplyDelete
  6. इतना बिखरा है पांडिचेरी का स्वरूप। अधिक जानने की प्रतीक्षा है।

    ReplyDelete
  7. लिखें, प्रतीक्षा है..

    ReplyDelete
  8. आपका ब्लॉग किसी और पेज को रीडायरेक्ट कर दे रहा है कभी कभी ! पोंडिचेरी के बारे में अच्छी जानकारी. औरबिन्दो आश्रम के प्रति जानने की उत्सुकता है.

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।