Friday, February 03, 2012

नेपोलियन की तलवार में जड़ा - भारतीय हीरा

इस चिट्ठी में रीजेंट हीरे की चर्चा है।
यह चित्र पेरिस के लूवर संग्रहालय के इस पेज से लिया गया है।

इस चिट्ठी को सुनने के लिये नीचे प्लेयर के प्ले करने वाले चिन्ह ► पर चटका लगायें।
बकबक पर सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो ऊपर दाहिने तरफ का पृष्ट,
'बकबक' पर पॉडकास्ट कैसे सुने
देखें।

रीजेंट हीरा, १६९८ में, परिताला (Paritala) गोलकुण्डा की कोल्लूर खदान( -Kollur Mine) में एक हिन्दुस्तानी को मिला था। लेकिन इसे एक अंग्रेज ने छीन लिया और व्यापारी को बेच दिया। 

१७०१ ईसवी में, मद्रास के गवर्नर थॉमस पिट्ट ने इसे खरीद लिया। इसलिए इसे पिट्ट डायमंड भी कहा जाता है। 

 पिट्ट ने, इसे फ्रांसीसी राज घराने में बेच दिया। यह हीरा बहुत समय तक नेपोलियन की तलवार को सुशोभित करता रहा। इस समय यह हीरा, फ्रांसीसी राज्य के रत्नों में से एक है और पेरिस के लूवर संग्रहालय में रखा हुआ है। 


यह हीरा सफेद-हल्के नीले रंग का है। यह, बिना छंटायी करे, ४१० कैरेट (८२ ग्राम) का था पर कटने का बाद, १४०.६४ कैरट (२.८ ग्राम) का हो गया है।


गोलककोण्डा किला और विश्वप्रसिद्ध हीरे 
भूमिका।। गड़ेरिया की पहाड़ी यानि गोलकोण्डा।।  कोहिनूर हीरा -पुरषों की लिये विपदा।। हिन्दुस्तानी गुलाबी हीरे, ईरान की शान।। नेपोलियन की तलवार में जड़ा - भारतीय हीरा।।

About this post in Hindi-Roman and English 
hindi (devnagree lipi) mein likhee is chitthi mein, Regent diamond kee charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post in Hindi (Devnagri script) is about Regent diamond. You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
। Golconda, Regent Diamond,
Diamond, World famous diamond,
Hindi, पॉडकास्ट, podcast,

5 comments:

  1. हीरा है सदा के लिए...आकर्षक..

    ReplyDelete
  2. कितना सुंदर हीरा है..अंग्रेजों के लिए तो भिखारी थे हमलोग..और भिखारी हीरे नही रखते, तो उन्होंने छीन लिया. सोने की चिड़िया के सारे पंख नोंच डाले..अब तो ये वापस भी नहीं आ सकता.

    ReplyDelete
  3. वाह क्या हीरा है!

    ReplyDelete
  4. चोरों ने चोरी की, बिना मोल दिये..

    ReplyDelete
  5. रीजेंट हीरे की यात्रा कथा !

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।