Friday, January 11, 2008

डोमेन नाम विवाद क्या होता है?

आज चर्चा का विषय है: डोमेन नाम विवाद क्या होता है? इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये प्ले करने वाले चिन्ह पर चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें फिर या तो डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले। इसके पहली की कड़ियां 'बैंडविड्थ की चोरी - क्या गैरकानूनी है' और 'बैंडविड्थ की चोरी कब गैरकानूनी है' सुनने के लिये प्ले करने वाले चिन्ह पर चटका लगायें।

आजकल अक्सर डोमेन नाम विवाद (Domain Name Dispute) उठता है। इसे जानने से पहले कुछ शब्दों के अर्थ को भी समझ लें।


एक विवाद यह भी - स्टार वॉर फिल्म से :-)

डोमेन नेम सिस्टम (डी.एन.एस.)
वेब पन्ने कुछ खास कंप्यूटर पर रहते हैं। यह कंप्यूटर हमेशा इंटरनेट से जुड़े रहते है और ऎसे कंप्यूटर को सर्वर (Server) कहा जाता है। हर सर्वर का पता होता है जो कि कुछ नम्बर होते हैं जिन्हें चार विन्दुओं के द्वारा अलग-अलग किया गया होता है। इसे Internet Protocol address (IP address) आई.पी. पता कहा जाता है। किसी भी सर्वर को उसके आई.पी. पते (IP address) के द्वारा पहुंचा जा सकता है।

यह आई.पी. पता (IP address) नम्बरों में होता है इसलिये इसे याद करने में मुश्किल पड़ती है। इसे याद करने के लिये नम्बर की जगह इसे जाने-पहचाने नाम दिये जाते हैं। ताकि यह आसानी से याद किये जा सकते हैं। यह डोमेन नाम सिस्टम (डी.एन.एस.) (DNS) { Domain Name System} कहलाता है।

यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर (यू.आर.एल.)
गूगल, याहू एक डोमेन नाम है जो कि उसके आई.पी. पते (IP address) को आसानी से याद करने के लिये दिया गया है। इस पते को यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर Uniform Resource Locator (URL)(यू.आर.एल.) कहते हैं। किसी भी सर्वर या वेब पन्ने को उसके यू.आर.एल. के द्वारा पहुंचा जा सकता है।

यू. आर.एल., में अक्सर सबसे पहले शब्द http लिखा रहता है। यह केवल यह बताता है कि सूचना का स्थानान्तरण किस प्रोटोकाल के अंतर्गत हो रहा है। पते में आखिरी तीन शब्द जैसे कि .com या .gov या .org इत्यादि रहते हैं। इनको टॉप-लेवल डोमेन (टीएलडी) (top-Level Domain) (TLD) कहा जाता है। .com का अर्थ है कि यह व्यावसायिक (Commercial) है। '.gov' का अर्थ है कि यह सरकारी है। कभी-कभी आखिर में दो अक्षर होते हैं। यह देशों के लिये होते हैं जो किसी भी देश को दिये गये होते हैं। इन्हे Country Code Top Level Domains (ccTLD) कहा जाता हैं। अपने देश के लिये .in शब्द का प्रयोग किया जाता है।

ट्रेड मार्क
बौद्धिक सम्पदा कई तरह की होती हैं। ट्रेड मार्क (Trade Mark) उनमें से एक है। यह एक तरह का नाम या चिन्ह है जो किसी भी सेवा या उत्पाद के साथ जुड़ा होता है। किसी सेवा या उत्पाद को उसके ट्रेड मार्क से जाना जाता है। उदाहरणार्थ, टाटा नाम टाटा के उत्पादों के साथ जुड़ा है, यह उनका ट्रेड मार्क है।

अब चलते हैं डोमेन नाम विवाद पर और देखते हैं कि यह क्या होता है?

क्या कोई, किसी और का ट्रेड मार्क, अपने डोमेन नाम की तरह प्रयोग कर सकता है?


अक्सर सवाल उठता है कि क्या कोई, किसी और का ट्रेड मार्क, अपने डोमेन नाम की तरह प्रयोग कर सकता है? क्या कोई ओबेराय होटल, टाटा नाम से डोमेन नाम ले सकता है? इस तरह के विवादों को, डोमेन नाम विवाद (Domain Name Dispute) कहा जाता है। इस सवाल का जवाब, उच्चतम न्यायालय ने, M/s SatyamInfoway Ltd. vs. M/s Siffynet Solutions Pvt. Ltd: JT 2004 (5) SC 541 के फैसले में दिया है। न्यायालय के अनुसार, डोमेन नाम एक तरह का ट्रेड मार्क है और इसमें भी उसी तरह से ट्रेड मार्क का उल्लंघन हो सकता है जैसा कि ट्रेड मार्क के साथ होता है। आप किसी और के ट्रेड मार्क नाम से डोमेन नाम नहीं ले सकते हैं। यह नियम किसी विशेष टीएलडी के लिये नहीं है। इसे सारे टीएलडी पर लागू होना चाहिये।

क्या इस तरह के विवाद में कोई सीधे ही न्यायालय जा सकता है या पहले कहीं और विवाद उठाना होता है - इसकी चर्चा अगली बार 'समान डोमेन नाम विवाद नीति' शीर्षक के अन्दर।

अंतरजाल की मायानगरी में
टिम बरनर्स् ली।। इंटरनेट क्या होता है।। वेब क्या होता है।। लिकिंग, क्या यह गलत है।। चित्र जोड़ना - यह ठीक नहीं।। फ्रेमिंग भी ठीक नहीं।। बैंडविड्थ की चोरी - क्या यह गैर कानूनी है।। बैंडविड्थ की चोरी - कब गैरकानूनी है।। डोमेन नाम विवाद क्या होता है।। समान डोमेन नाम विवाद नीति

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें: Click on the symbol ► after the heading)
पुस्तक समीक्षा: स्कॉट की आखिरी यात्रा - उसी की डायरी से; Scott's Last Expedition
अंतरजाल की माया नगरी की नवीनतम कड़ी: डोमेन नाम विवाद क्या होता है; What is domain name dispute?


इस पोस्ट पर चर्चा है कि डोमेन नाम विवाद क्या होता है। यह हिन्दी (देवनागरी लिपि) में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

is post pr charcha hai ki domain naam vivaad kyaa hotaa hai. yah hindee {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks about what is domain name dispute. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक चिन्ह
domain name dispute, ipr, law, law, Law, legal, linking, linking, links, कानून,
information , information technology, Internet, Internet, Podcast, Podcast, software, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ऑडियो टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, पॉड-वॉडकास्ट, पॉडकास्ट, पोडकास्ट , सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,

1 comment:

  1. लेख में आपने बहुत महत्वपूर्ण जानकारी देनी शुरू की है.

    1. अब टीएलडी इतने हो गये हैं कि एक जैसे नाम कोई भी ले सकता है. इसके बारे में न्यायालय ने कुछ कहा है क्या, या यह निर्णय सिर्फ कॉम के लिये था.

    2. ऑडियो का प्रतीक नहीं दिख रहा !

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।