Monday, May 09, 2011

मातृमन्दिर, ऑरोविल की आत्मा है

इस चिट्ठी में, ऑरोविल में स्थित मातृमंदिर की चर्चा है।
मातृमंदिर और बरगद का पेड़

ऑरोविल के मध्य में मातृमंदिर है। यह, मां के अनुसार, ऑरोविल की आत्मा है। इसका निर्माण फरवरी १९७१ में आरंभ हुआ। यह बहुत बड़ा सा ग्लोब है। जिसके ऊपर एक गोल्डन डिश लगी हुई है और डिश में भी सोने की चिप्स लगे हुए हैं। यह शायद इसलिए लगाये गये है कि हमेशा मंदिरों में सोने की चीज ही जड़ी जाती है और सोना एक धातु भी है। इसलिए इसका यहां पर प्रयोग किया गया है।

सोने की एक चिप

मातृमंदिर का भीतरी कक्ष 'मौन ध्यान केन्द्र' पूरा हो चुका है किन्तु इमारत का शेष भाग और चतुर्दिक बगीचों का निर्माण कार्य अभी चल रहा है।

जब हम लोग वहां पहुंचे तब वहां पर इग्लैंड से आये डीन नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि मातृ मन्दिर के अन्दर किस तरह से जाना होगा और किस तरह से व्यवहार करना है। मातृ मंदिर के अन्दर १०-१५ मिनट तक रहा जा सकता है इस समय एकदम शांत रहना पड़ता है। वहां पर आवाज़ नहीं हो सकती है। क्योंकि मां का कहना था

'जब आप परेशान हों तब दिमाग को इधर उधर दौड़ाने के बजाय,  शांत रहना अच्छा है। ताकि दिमाग शान्त रहे। इससे समस्या का हल आसानी से निकलता है। दिमाग को शांत करने के लिए सबसे पहला काम यह है कि आप बिल्कुल बोले नहीं।' 
इसी बात का परीक्षण मंदिर के अन्दर और बाहर किया जा रहा है।

वहां पर लोग धीरे धीरे बोल रहे थे। डीन ने अंत में बताया,

'लोग यह समझते है कि यह मां का मंदिर है मगर यह बात नही है क्योंकि यह कोई मंदिर नहीं है और यह शांति की जगह है।'
अन्दर जाने से पहले, चप्पलें बाहर रखनी पड़ी। यह सफेद संगमरमर का बना हुआ है। चिन्तन कक्ष  जाने के  रास्ते में  सफेद रंग की कालीन बिछी  थी।  उस पर चलने से पहले हम लोगों को सफेद रंग के साफ मोज़ा पहनना पड़ा।  

मन्दिर के अन्दर ऊपर थोड़ी सी खुली हुई जगह थी। जहां से सूरज से रोशनी आ रही थी और वहां पर कुछ पेनल लगे हुए हैं जो कि  कंप्यूटर के द्वारा चलते हैं। वे सूरज की किरणों को एक स्तम्भ के रूप में डाल रहा थे यह रोशनी का स्तम्भ,गेंद पर एक बहुत बड़ी कांच की गेंद पर गिर रहा था।  यह गेंद जर्मनी से गेक लेंस बनाने की एक कम्पनी ने बना कर भेजी थी। यह जिस समय बनायी गयी थी उस समय यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिस्टल गेंद थी।

वहां पर हम लोग चुपचाप बैठे रहे। अधिकतर लोग पद्मासन में या पलती मार कर बैठे थे। एक महिला व्रजासन में भी बैठी थी। कुछ लोग जो इस तरह से न बैठ सकते थे वे पैर आगे कर के बैठे थे।  १२-१३ मिनट के बाद दो बार रोशनी चमकी इसका मतलब यह हुआ कि आप बाहर निकल आयें।

हम लोग बाहर आये वहां पर एक बरगद का बहुत बड़ा पेड़ है और वहां पर भी गये जिनकी जड़े नीचे थे वहां पर लोग बरगद को पकड़कर और उसमें सिर छिपाये हुए थे। वहां पर कुछ अजीब सा लगा। शायद मौन का अपना महत्व है जैसा कि यहां और यहां बताया गया हैं।   उसके बाद हम लोग वापस चल दिए।

यदि यह मां का मंदिर नहीं है तो कम से कम मां के द्वारा बनवाया गया है मंदिर है क्योंकि डीन के मुताबिक वहां पर जो भी है वह मां के निर्देशन पर ही बनाया गया है।

अगली बार ऑरोविल के बारे में कुछ और चर्चा।



मां की नगरी - पॉन्डेचेरी यात्रा 
हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो।। कोबरा मेरे हाथ पर लिपट गया।। घोड़ा डाक्टर, गायों और भैंसों की लात खाते थे।। पॉन्डेचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी।। शाम सुहानी लग रही थी।। महिलाएं बेवकूफ़ बन रही हैं।। पैंतालिस मिनट में पांच हजार लोगों का खाना।। यह स्कूल अनूठा है।। शिव ने पार्वती को चूम लिया।। अरबिन्दो के संपर्क के आने से पहले, मां की शादी हो चुकी थी।। मातृमन्दिर, ऑरोविल की आत्मा है।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने
  
 
About this post in Hindi-Roman and English 
is chitthi  mein auroville mein matrimandir kee charcha ha. yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks Matrimandir in Auroville. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
maa, matrimandir, Auroville,
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

5 comments:

  1. Anonymous4:41 pm

    विलक्षण जगह है वह!

    ReplyDelete
  2. सच ही बहुत शान्तिदायक है।

    ReplyDelete
  3. कभी जाने का मन है वहां...

    ReplyDelete
  4. तस्वीर देख कर ही सकून सा मिला। बहुत अच्छी जानकारी। धन्यवाद।

    ReplyDelete
  5. यात्रा जारी रहे....

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।