Sunday, November 30, 2008

सिक्किम में, क्या लड़कियां की संख्या, लड़कों से ज्यादा हैं?

सिक्किम यात्रा की इस कड़ी में, गैंगटॉक का चिड़िया घर, तारगाड़ी और खाना कहां खायें के बारे में चर्चा है।

हम लोग गैंगटॉक  में वहीं का खाना खाना चाहते थे। इसके  लिए  हमें तिब्बत होटल में खाने के लिये  सुझाव दिया गया था। इस होटल में स्नो लायन (Snow Lion) नाम का रेस्ट्रां   है। यहां वेटर ने हमें शाकाहरी खाना के लिए Vegetarian  chetse Detse और  Vegetarian Phing she rice  खाने की सलाह दी। इसमें सब्जी उबाल कर बनायी गयी थी और मसाला बहुत कम था। हमें यह खाना पसन्द आया।  हमने अगले दिन पुन: वहां खाना खाने गये और मांसाहारी खाना खाया।


गैंगटॉक में तारगाड़ी  (Rope way) भी है। यह तारगाड़ी  गुलमर्ग के बराबर तो अच्छी नहीं है पर तारगाड़ी पर चढ़ने का एक अलग मजा है। यह  बहुत ऊंची  है और इसमें गैंगटॉक शहर दिखाई पडता है। हम लोग इस पर घूमने के बाद चिड़ियाघर  देखने  गये।

मुन्ने को जानवर बहुत पंसद है। इसलिए हम जहां भी जाते थे वहां चिड़ियाधर या राष्ट्रीय उद्यान अवश्य जाते थे। मैंने कई जगह के चिड़ियाघर देखें है पर  गैंगटॉक तरह का चिड़ियाघर नहीं देखा है। इसमे  जानवर तो  कम  हैं लेकिन  यह है   अजूबा। सच पूछिए तो यह चिड़ियाघर नहीं,  जंगल है जंगल - जंगलो के बीच, उसी में जानवरों का रहने का स्थान।  यहां पर मुझे, मालुम नहीं क्यों, जुरैसिक पार्क (Jurassic Park) फिल्म की याद आयी।


यहां हमने  कुछ ऎसे जानवर देखे जो वास्तव में कभी नहीं देखे। इनमें स्नो लेपर्ड    (Snow leopard) लाल पांडा (Red panda),  हिमालयन पाम सिवेट (Himalayan palm civet) टाइगर बिल्ली, तिब्बती भेड़िया (Tibetan wolf)  शामिल है। 



चिड़ियाघर  के  बीच छोटी सी दुकान जगह है, जहां पर चाय व कोल्ड ड्रिंक आदि ले सकते है ।  इस दुकान को दो बहने चलाती  हैं। बड़ी बहन का नाम मीना कुमारी प्रधान है । हमनें वहीं बैठकर  चाय पी। गैंगटॉक मे कुछ लड़किया या महिलाएं देखने को ज्यादा मिलती है और दुकानो को वही चलाती  है। हमनें पूछा कि ऎसा क्यों है तो उसने बताया,
'यहाँ पर पति और पत्नी दोनों काम करते हैं। मेरे पति  ए०जी०आफिस में काम करते हैं और मैं इस दुकान को अपनी बहन की सहायता से चलाती हूं  मैं कुछ पैसा कमाना चाहती हूं। ताकि अपने बच्चों को पढने के लिए  कलकत्ता भेज सकूं।'

मेरे दूसरे सवाल पर कि क्या सिक्किम में महिलाएं ज्यादा हैं?  उसने कहा, 
'यह  सच है क्योंकि यहाँ पर ४ लड़कियां है तो केवल एक लड़का है।'

मैं नहीं समझता हूं कि  लड़कियों और लड़को में इतना अन्तर हो सकता है। मैं हमेशा यही समझता हूं कि लड़की और लड़के के पैदा होने की संभावना बराबर है। मैंने कुछ समय पहले इसी सिद्धान्त पर एक सवाल पूछा था। यदि आपने इसे नहीं देखा हो और कुछ दिमागी कसरत करना चाहें तो यहां देखें और इसका जवाब यहां है।



मुन्ना जीव संबन्धी क्रियाओं  को, गणित द्वारा समझने का काम करता है। उसका कहना है कि, 
'महिलाओं में एक्स-एक्स क्रोमोसोम होता है और पुरूषो में एक्स -वाई क्रोमोसोम होता है। और वाई क्रोमोसोम, एक्स क्रोमोसोम से छोट होता है और तेज चलता है इसलिये इससे गर्भाधान होने की संभावना ज्यादा होती है पर पुरूषों का गर्भपात ज्यादा होता इसलिये पैदा होने वाले बच्चों में लड़के और लड़कियो की संख्या लगभग बराबर रहती है।'
मालुम नहीं कौन ठीक है - मैं या मुन्ना। ऐसे यह रिपोर्ट कुछ ऐसा ही कहती है।


इस कड़ी में अगली बार गैंगटॉक में कुछ और घूमने की जगह पर चलेंगे।


सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।। नाथुला पास – भारत चीन सीमा।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। मंदाकिनी झरना - 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म वाला।। सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली।। तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया।। फूलों के रंग से ... लिखी ... पाती।। मस्का नहीं, मस्कारा कैसे लगायें और मस्का पायें।। सिक्किम में, क्या लड़कियां की संख्या, लड़कों से ज्यादा हैं?।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)

यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।


Sikkim Yatra kee is post per Gangtok mein zoo, ropeway aur khaana khan khaayen kee chrchaa hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is about zoo, ropeway, and where to eat food in Gangtok.  It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक शब्द
Gangtok, Sikkim, गैंगटॉक, सिक्किम,
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,





Reblog this post [with Zemanta]

Thursday, November 27, 2008

आचार्य चतुरसेन के द्वारा लिखी पुस्तक - वयं रक्षाम:

यह चिट्ठी आचार्य चतुरसेन के द्वारा लिखी गयी पुस्तक व्यं रक्षाम: की पुस्तक समीक्षा है।

मैंने 'बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां' की श्रंखला की चिट्ठी 'क्रिस्मस को बड़ा दिन क्यों कहा जाता है' लिखा था,

'जीतने के लिये, अपनी संस्कृति, सभ्यता, और धर्म कायम करो।'

Thursday, November 06, 2008

मस्का नहीं, मस्कारा कैसे लगायें और मस्का पायें

सिक्किम यात्रा की इस कड़ी में, गैंगटॉक में गणेशटोक, फूलों की प्रर्दशनी और नमग्याल तिब्बतोलोजी संस्थान की चर्चा है।

हम लोगों को दो दिन गैंगटॉक में रहना था और यह समय हमने यहीं की जगहों को घूमने में बिताया। पहले दिन हम लोगों ने गणेशटोक गये। यहां पर गणेशजी का मंदिर है और वहाँ से शहर का नजारा दिखाई पड़ता है। यहां से दृश्य साफ तरीके से नहीं दिखाई पड़ रहा था क्योंकि बादल छाये हुए थे और हल्का-हल्का पानी बरस रहा था। गणेशटोक के बगल में ही चिड़ियाघर है। पानी बरसने के कारण हम वहां न जाकर, फूलों की प्रर्दशनी देखने चले गये ।


यह फूलों स्थायी प्रर्दशनी है। क्योंकि बहुत से पेड़ जमीन पर लगे हुए है और कुछ गुलदस्ते भी जगह-जगह पर रखे हुए हैं। पानी बरस रहा था यह ऊपर से ढ़की है इसलिए इसके अन्दर बहुत से लोग थे। यहाँ जगह -जगह फोटो सेशन चल रहा था लोग तरह-तरह के पोज़ (Pose) देकर फोटो खिंचवा रहे थे। यहां पर मेरी मुलाकात मनोज से हुई जो कि अपनी महिला मित्र (या शायद उस की पत्नी हो) के साथ, सिल्लीगुड़ी से घूमने आये थे। इन लोगों के व्यवहार से लगता था कि शायद ये दोनों मित्र है और शादी शुदा नही है। मैने जब इनसे पोज़ देकर चित्र खीचने की बात की तो युवती शर्मा गई। मुझे उनसे यह पूछना ठीक नही लगा कि क्या वे शादी शुदा हैं।


सिक्किम में महिलायें एक खास तरह के कपड़े पहनती है । इसे बख्खू कहतें हैं । कई स्कूलों में यही ड्रेस है। मैंने दो लड़कियों से बात की । इनका नाम उषा और छानकी था। वे इंचे स्कूल की नवीं कक्षा में पढ़ती हैं। इसमें लड़के भी पढ़ते हैं उनके स्कूल की लड़कियो के लिये ड्रेस भूरे रंग की बख्खू है।


वहाँ से निकलकर हम लोग नमग्याल तिब्बतोलोजी संस्थान (Namgyal Institute of tibbtology) देखने चले गये। इस संस्था में तिब्बती सभ्यता एवं भाषा पर शोध होता है। यह तीन मंजिले भवन में है।
  • पहली मंजिल संग्रहालय पर संग्रहालय है;
  • दूसरी मंजिल पर पुस्तकालय है; और
  • तीसरी मंजिल पर चित्र प्रर्दशनी लगी हुई थी।


संगहालय में गौतम बुद्व और बौध धर्म से जुड़े लोगों की मूर्तियां लगी हैं। वहां प्रार्थना की पुस्तकें और कुछ अन्य वस्तुएं रखी हुई थीं जिसमें लिखा था कि यह तांत्रिक विद्या में प्रयोग की जाती हैं। मुझे नही मालूम था कि बौध धर्म में भी कुछ तांत्रिक विद्या का प्रयोग होता है मैंने वहाँ के गार्ड से पूछा,
'क्या बौध धर्म मे भी तांत्रिक विद्या होती है'?
उसने कहा मुझे नहीं मालूम पर उसने बगल में बैठी एक लड़की की तरफ इशारा कर उससे पूछने को कहा।


युवती ने अपना नाम पासंग बताया । उसने बताया,
'मैं वाणिज्य (commerce) में स्नातक हूं। मेरे पिता इसी सस्थान में शोधकर्ता थे और मैं इस समय संग्रहालय की इंचार्ज हूं।'
उसके मुताबिक वह सारा सामान सब बौद्ध धर्म की पूजा में प्रयोग किया जाता है।

पासंग गुलाबी रंग की बख्खू ड्रेस पहने हुई थी। उसकी पलकें भी हल्के गुलाबी रंग की थी। वह प्यारी सी गोल मटोल बिटिया लग रही थी। मैंने पूछा,
'पलको का गुलाबी रंगा प्राकृतिक है अथवा फैशन।'
उसने बताया कि यह फैशन है।


हम लोग दूसरी मंजिल पर पुस्तकालय देखने चले गये। जाते समय मेरे व मेरी पत्नी के बीच बात शर्त लगी। मेरे विचार से मस्कारा (mascara) लगाये हुई थी पर मेरी पत्नी के विचार से उसने आई लाइनर (eye-liner) लगाये हुई थी । मैंने लौटकर पासंग अपनी शर्तें के बारे में बताया। वह मुस्करा कर बोली,
'आप अपनी पत्नी से ज्यादा महिलाओं के फैशन के बारे में नहीं जानते हैं। आप यह शर्त हार गये है।'
मुझे नहीं मालुम था कि मस्कारा भौंहों में लगाया जाता है और आई लाइनर पलकों में। मेरा हारना लाजमी था।

यदि आप स्वयं मस्कारा लगाना चाहती हैं तो इसकी सही विधि नीचे देखें।

यदि आप किसी और के मस्कारा लगाना चाहते या चाहती हैं तो इसकी सही विधि नीचे देखें।

आई लाइनर कैसे लगाया जाय, इसके लिये यहां देखें


मेरे जीवन का सबसे बड़ा दर्द यही है कि मुन्ने की मां को फैशन बिलकुल पसन्द नहीं है। वह यह सब या लिपस्टिक या बिन्दी वगैरह नहीं लगाती न ही चूड़ी या फिर गहने पहनने पसन्द हैं। मैं नहीं समझता कि उसने शादी में मिले गहनों (जिसे ३० साल से भी अधिक समय हो गया है) एक बार भी पहना हो हां बेटे की शादी में वे सब बिटिया रानी के पास चले गये जो कि यहीं छोड़ कर अमेरिका चली गयी। इस बारे में, मुझे तो न वह न ही बिटिया रानी समझ में आती हैं। शायद इसी लिये हैदराबाद में सलारजंग संग्रहालय में निजाम के गहनों देखते समय हमारे साथ की महिला ने टिप्पणी की,
‘आप लोगों को देखकर लगता है कि कोई आप तो किसी प्रकार के गहने नहीं पहन सकते।‘


मैंने हैदराबाद घूमते समय तीन चिट्ठियां, पहली चिट्ठी: 'आप किस बात पर, सबसे ज्यादा झुंझलाते हैं', दूसरी चिट्ठी: 'निजाम के गहने और जैकब हीरा', और तीसरी चिट्ठी: 'गोलकुण्डा का किला और अंधेरी रात' नाम से लिखी हैं।

मैंने बख्खू पहने लड़कियों एवं पासंग का चित्र लिया था पर गलती से मिटर गया है। इसलिये उसे पोस्ट नहीं कर पा रहा हूं।

सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।। नाथुला पास – भारत चीन सीमा।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। मंदाकिनी झरना - 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म वाला।। सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली।। तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया।। फूलों के रंग से ... लिखी ... पाती।। मस्का नहीं, मस्कारा कैसे लगायें और मस्का पायें

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)

यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।


Sikkim Yatra kee is post per Gangtok mein Ganeshtok, Flower show aur Namgyal Institute of tibbtology kee charchaa hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post describes Ganeshtok, Flower show and Namgyal Institute of tibbtology in Gangtok It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Gangtok, Sikkim, गैंगटॉक, सिक्किम,
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,







Reblog this post [with Zemanta]

Saturday, October 25, 2008

नानी ए. पालकीवाला - एक जीवनी

किताबी कोना की इस चिट्ठी में एम. वी. कामथ ( MV Kamath) के द्वारा लिखी पुस्तक नानी ए. पालकीवाला एक जीवनी (Nani A Palkhiwala A Life) की समीक्षा है। 
 

Tuesday, October 14, 2008

फूलों के रंग से ... लिखी ... पाती

सिक्किम यात्रा की इस कड़ी में युमथांग घाटी और गर्म पानी के झरने की चर्चा है।

युमसंगडॉन्ग से वापसी पर, हमें युमथांग घाटी और गर्म पानी का झरना देखना था। युमथांग घाटी फूलों की घाटी है। यहाँ पर जाने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल का होता है हम लोग वहां मई के अन्त में पहुंचे थे। इस समय तक अधिकतर फूल समाप्त हो चुके थे लेकिन युमथांग घाटी युमसंगडॉन्ग और, के बीच तरह -तरह के लाल, नारंगी, बैगनी, पीले और सफेद रंग के फूल थे। इन रंगों में भी, कुछ गहरे थे तो कुछ हल्के और बहुत सुन्दर लग रहे थे। रास्ते मे एक जगह ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और एक सफेद फूल तोड़कर लाया। उसकी महक बहुत अच्छी थी। उसने बताया, इसे फले मेहतो कहते हैं और कालिम्पॉङ में इस फूल से अगरबत्ती बनायी जाती है।



वापस लौटते समय, हम लोगों के सामने से एक जानवर भी गुजरा जो काले रंग का था तथा उसकी पीठ सफेद रंग की थी। यह ऊदबिलाव जैसा था और ड्राइवर के मुताबिक माल-सापटो है। मैं नहीं समझ पाया कि यह क्या है और इसका अंग्रेजी में क्या नाम है।


रास्ते में पत्थरों पर नारंगी/ लाल रंग था। मुझे पहले लगा कि इन्हे रंगा गया है पर एक जगह मैंने उन्हें छू कर देखा तो लगा कि यह प्राकृतिक है। लगता है कि उनमें आयरन है जो कि आक्सीजन के साथ प्रक्रिया करने के कारण इस रंग के हो गए हैं। मंगल ग्रह भी, इसी कारण लाल रंग का दिखायी पड़ता है और सेब काटने के बाद रंग बदल देता है।


रास्ते मे चीड़ के पेड़ भी थे । इन पेड़ो में डाल समाप्त होने की जगह लाल व पीला/ धानी रंग का फूल सा दिखाई पड़ रहा था। ऎसा लगता था कि बड़े दिन पर क्रिस्मस का पेड़ सजा हुआ है। मैंने एक जगह पास जाकर देखा तो पता चला कि यह फूल नहीं है पर नयी पत्तियां निकल रही है।


युमथांग घाटी लाचुन नदी पर है और यह एक सुन्दर सी जगह है । हम लोगो नें सुबह नाश्ता नही किया था, अपने साथ ले गये थे। यहीं पर नाश्ता किया और चाय पी।


युमथांग घाटी के पास ही गर्म पानी का झरना है। लोगो ने बताया कि इसमे नहाने से त्वचा की बीमारियां ठीक हो जाती है। इस पानी में सल्फर मिला हुआ है।

गर्म पानी के झरने पर पहुंच कर मुझे अपने स्कूल कि रसायन शास्त्र के प्रयोगशाला की याद आयी क्योंकि वहां पर कुछ उसी तरह की गन्ध आ रही थी। मैंने पानी से कुल्ला भी किया तो उसका स्वाद अजीब सा था। यह पानी में सल्फर मिले होने के कारण था। पानी बहुत गर्म था। वहां कुछ समय रह कर हम लोग वापस होटल चले आए और सामान बांधकर वापस गैंगटॉक चल दिए। इसी रास्ते में हमारी मुलाकात उन शख्स से हुई जिसके बारे में मैंने, 'क्या आप इस शख्स को जानते हैं?' चिट्टी में लिखा था।

अगली बार, गैंगटॉक के बारे में।

सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।। नाथुला पास – भारत चीन सीमा।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। मंदाकिनी झरना - 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म वाला।। सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली।। तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया।। फूलों के रंग से ... लिखी ... पाती।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)

यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।



Sikkim Yatra kee is post per Yumthang ghatee aur garm paani ke jharne kee charchaa hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post describes Yumthang valley and hot springs in Sikkim. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Gangtok, Sikkim, Yumthang valley, hot springs, गैंगटॉक, सिक्किम,
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,

Reblog this post [with Zemanta]

Monday, October 06, 2008

निष्कर्ष: बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा क्या था

बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां श्रंखला की इस अन्तिम कड़ी में चर्चा है कि क्या ईसा मसीह के जन्म के समय बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा अधिनव तारा (supernova) था। यह हिन्दी देवनागरी लिपि में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।


आर्थर सी कलार्क (Arthur C Clark) की लिखी विज्ञान कहानी द स्टार (The Star) के मुताबिक बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा अधिनव तारा (supernova) था।
'उन्मुक्त जी, क्या यह सच है? क्या बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा वास्तव में अधिनव तारा था?' 
मेरी जानकारी में इस तरह के अधिनव तारे के बारे में कोई सबूत नहीं मिलते हैं।
'तो फिर वह तारा क्या था?'
मेरे विचार से यदि उस समय वास्तव में कोई तारा निकला होगा तो वह,
  • अधिनव तारा ही होगा, जिसके बारे में अभी तक हमें कोई तथ्य नहीं मिले, या फिर
  • उस समय तो नहीं पर उसके आगे पीछे कोई पुच्छल तारा या ग्रह एक साथ मिल गये थे जिसे लोगों ने ईसा मसीह के महत्व बताने के लिये उनके जन्म से जोड़ दिया, या फिर
  • यह केवल कोरी कल्पना है। बस ईसा मसीह के जन्म को महत्वपूर्ण बनाने के लिये कही जाने लगी है।
इसी के साथ यह श्रंखला भी समाप्त होती है।


'अरे उन्मुक्त जी, आप यह श्रंखला कैसे समाप्त कर सकते हैं। आपने इस श्रंखला की भूमिका लिखते समय दूसरे और तीसरे चित्र के लिये क्रैब निहारिका (Crab Nebula) नेब्युला और अमेज़िंग स्टोरीस् (Amazing stories) पत्रिका के पहले अंक को चुना था और कहा था कि आपने दूसरे और तीसरे चित्र का प्रयोग जान-बूझ कर किया है। इसका कारण भी आपको इस श्रंखला के अन्त होते, होते समझ में आयेगा। मुझे तो नहीं समझ में आया।'
Crab nebula movieImage by dgoodin via Flickr


मेरे विचार से यदि उस समय कोई तारा नहीं निकला था। यह केवल ईसा मसीह के जन्मदिन को महत्वपूर्ण बनाने के लिये, लोगों ने यह बात गढ़ थी। लेकिन यदि यह सत्य है तो वह अवश्य ही अधिनव तारा होगा। इसलिये मैंने क्रैब निहारिका (Crab Nebula) नेब्युला का प्रयोग किया था क्योंकि यह अधिनव तारे के कारण ही बनी है।


 चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से

विज्ञान कहानियों को मिलने वाले पुरुस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण पुरुस्कार ह्यूगो पुरूस्कार है। इसमें फिल्मों के ऑस्कर पुरूस्कार की तरह, कई श्रेणियां हैं। इसमें से एक श्रेणी है छोटी कहानियों के लिये भी है। द स्टार कहानी को १९५३ में  छोटी कहानियों के लिये ह्यूगो पुरूस्कार मिला था। यह पुरुस्कार अमेजिंग स्टोरीस के संस्थापक  ह्यूगो जेर्स्बैक के नाम पर   दिया जाता है। इसलिये मैंने इस पत्रिका के पहले अंक का चित्र छापा था।

इसी के साथ मैं इस श्रंखला से विदा लेता हूं और जल्द ही दूसरी नयी श्रंखला के साथ हाज़िर होउंगा - विदा।

बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां
भूमिका।। प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में क्यों हुआ?।। क्रिस्मस को बड़ा दिन क्यों कहा जाता है।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। बेथलेहम का तारा क्या था।। बेथलेहम का तारा उल्कापिंड या ग्रहिका नहीं हो सकता।। पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े।। विज्ञान कहानियां क्या होती हैं और उनका मूलभूत सिद्धान्त।। विज्ञान कहानियों पर पुरुस्कार।। उल्का, छुद्र ग्रह, पृथ्वी पर आधारित विज्ञान कहानियां और फिल्में।। धूमकेतु या पुच्छल तारा क्या होते हैं।। हैली धूमकेतु।। पुच्छल तारों पर लिखी विज्ञान कहानियां।। बेथलेहम का तारा - ग्रह पास आ गये थे।। ग्रहण पर आधारित कहानियां।। जब रात हुई।। तारे, उनका वर्गीकरण, और वे क्यों चमकते हैं।। तारों का अन्त कैसे होता है।। वह तारा।। निष्कर्ष: बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा क्या था

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)

यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।


is post per charchaa hai ki kya bethlehm tara supernova tha. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post discusses whether star of Bethelehm was supernova. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक शब्द
star, तारे,

Reblog this post [with Zemanta]

Monday, September 22, 2008

तारीफ करूं क्या उसकी, जिसने तुझे बनाया

सिक्किम यात्रा की इस कड़ी में युमसंगडॉन्ग ज़ीरो पॉइन्ट की चर्चा है।

लाचुंग से सुबह हम लोग युमसंगडॉन्ग (Yumesondong) और युमथांग घाटी (Yumthang valley) देखने के लिए निकले। युमसंगडॉन्ग ज्यादा दूर है। इसलिए पहले उसे देखने की सोची। सुबह भाग्य हमारे साथ नही था। हल्की-हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी और बादल छाये हुये थे। इसलिए रास्ते में न तो कुछ ठीक से देख पाये और न ही चित्र ले पाये। मुझे कुछ दुख भी लग रहा था कि इतनी दूर आने के बाद लगता था कि सब व्यर्थ ही रहेगा।


युमसंगडॉन्ग में हम लोग जीरो प्वांइट तक गए। इसे जीरो प्वाइंट इसलिये कहा जाता है क्योंकि यहां रोड समाप्त हो जाती है। यह लगभग ४६६३ मीटर १५३०० फीट की ऊँचाई पर है हम लोग जब पहुंचे तो बूंदा बादीं बन्द हो गयी थी पर बादल थे। लेकिन बहुत जल्दी ही भाग्य ने हमारा साथ दिया और धूप निकल आयी। हम लोग वहां करीब एक घण्टा रहे और पूरे समय मौसम सुहावना रहा। मुझे लगा कि शायद भगवान भी हम लोगों का साथ देना चाहते है। यहाँ पर बहुत सी जगह बर्फ जमी हुई थी। बहुत सारे पर्यटक थे और बर्फ में खेल रहे थे।


इस जगह की खूबसूरती कुछ अलग कस्म की है और इसे बयान कर पाना मुश्किल है। इसके लिये मेरी जबान पर अंग्रेजी का शब्द - raw beauty आता है। मैं नहीं जानता कि इसे हिन्दी में क्या कहा जाय। मुझे तो बस यही गाना याद आता था।
'तारीफ करूं क्या उसकी,
जिसने तुझे बनाया
यह चांद सा रोशन चेहरा
झुल्फ़ों का रंग सुनहरा।
यह झील सी नीली आंखें,
कोई राज है इसमें गहरा।'
इस गाने को आप यहां देख वा सुन सकते हैं।


यहां एक बात मुझे अच्छी नही लगी कि चारों तरफ बिसलेरी, शराब की बोतलें, रैपर इधर उधर पड़े हुए थे। यदि इन रैपरों की गंदगी नही हटायी गई तो बहुत जल्दी ही यह बेहतरीन जगह एक कूड़ेखाने में बदल जायेगा।

यहाँ पर मेरी मुलाकात बम्बई से आए हुए कुछ व्यापारी परिवार से हुई। यह चार परिवार एक साथ सिक्किम घूमने आये थे । साथ साथ घूमने जाने का आनन्द है तो मुश्किल भी। सबकी रूचि भी मिलना चाहिए अन्यथा तकरार हो सकती है। इनका भी यही कहना था कि पर्यटकों यहां गन्दगी नहीं करनी चाहिए और सरकार को कूड़ेदान और उसे साफ करने का तरीका अपनाना चाहिये।


सिक्किम में सबसे ज्यादा पैसा पर्यटन से आता है। मेरे विचार से सरकार को कुछ कदम अति शीघ्र उठाने चाहिए:
  • इन जगहों पर तीन तरह के कूड़ा फेकने की व्यवस्था होनी चाहिए एक में शीशा, दूसरे में प्लास्टिक एवं तीसरे में कागज। इन्हें सप्ताह में दो बार उठाया जाना चाहिए अन्यथा बहुत शीघ्र ही यह जगह घूमने के लायक नही रह जायेगी।
  • सार्वजनिक शौचालय भी होने चाहिए जिसको पैसा देकर प्रयोग किया जा सकता है। युमसंगडॉन्ग में न कोई पेड़ है, न ही कोई आड़। पुरूष तो जहां चाहे वहां शंका निवारण कर ले पर महिलाओं को अवश्य परेशानी होती होगी।


यहां पर दो अस्थायी दुकाने थी। दोनों में शराब और चाय मिल रही थीं। एक दुकान को एक जाकिन नामक महिला चला रही थी। उसने कुछ देर तक मुझसे बात की लेकिन बाद में रूठ गयी और बात करने से मना कर दिया क्योंकि मैंने उसके दुकान से चाय नहीं पी। मैने चाय इसलिए नहीं पी क्योंकि उसमे चीनी बहुत मिली हुई थी और मीठी थी और मैं चीनी नहीं के बराबर लेता हूं। वह युमसंगडॉन्ग जैसी जगह चाय की दुकान लगा कर चाय बेच रही थी। वहां शराब भी मिल रही थी। यह साहस का काम है - शायद महिला सशक्तिकरण यही है। मैं बिना चाय पिये उसे पैसे दे कर, न खुद को, न ही उसको शर्मिंदा करना चाहता था। शायद मुझसे गलती हो गयी - मीठी ही सही, मुझे चाय पी लेनी चाहिये थी।


इस श्रंखला की अगली कड़ी में - वापसी का रास्ता, युमथांग घाटी, और गर्म पानी का झरना।

सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।। नाथुला पास – भारत चीन सीमा।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। मंदाकिनी झरना - 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म वाला।। सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली।। तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)

यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।


Sikkim Yatra kee is post per Yumesondong zero point kee charchaa hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post describes Yumesondong zero point in Sikkim. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक शब्द
Gangtok, Sikkim, गैंगटॉक, सिक्किम, Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,

Saturday, September 13, 2008

वह तारा

बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां श्रंखला की इस कड़ी में आर्थर सी कलार्क (Arthur C. Clarke) की लिखी विज्ञान कहानी द स्टार (The Star) नामक कहानी की समीक्षा है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,

  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें फिर या तो डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले। डाउनलोड करने के लिये पेज पर पहुंच कर जहां Download फिर अंग्रेजी में फाइल का नाम लिखा है, वहां चटका लगायें।

आर्थर सी कलार्क - चुत्र विकिपीडिया से
'द स्टार' एक बेहतरीन कहानी है और १९५६ में इसे विज्ञान की छोटी कहानियों के लिये ह्यूगो पुरूस्कार भी मिला है। इसे आर्थर सी कलार्क ने लिखा है।

यह कहानी है डा. शैंडलर (Dr. chandler) के मनः स्थिति की। वे एक खगोलशास्त्री हैं और पादरी भी। वे फीनिक्स नेब्यूला में स्थित अधिनव तारे (supernova) के बारे में जानकारी लेने गये थे। लौटते समय, वे दुविधा में हैं, उनका विश्वास डगमगा रहा है, क्या विचार चल रहें हैं उनके मन में - द स्टार (The star) उसी की कहानी है। यह कहानी है । वहां, जो उन्होंने देखा, क्या वह सच, सच रिकॉर्ड करें अथवा नहीं। क्या देखा था उन्होंने ऐसा वहां?


इस कहानी को अंग्रेजी में आप यहां पढ़ वा यहां सुन सकते हैं - यह बताने के लिये टिंकू जी को धन्यवाद।


डा. शैंडलर जब वहां पहुंचे तो पता चला कि अधिनव तारे का अपना सौर मंडल था। उसका ग्रह पृथ्वी जैसा था। उसमें हमारी जैसी सभ्यता पनपती थी, वहां के रहने वाले लोग अच्छे थे। लेकिन, अधिनव तारे के कारण, वे सब, उनकी सभ्यता नष्ट हो गयी। इन लोगों को मालुम था कि वे सब मर जायेगें बचेगें नहीं उन्होंने अपने बारे में सब कुछ एक तिजोरी में रख दिया था ताकि यदि कभी कोई आये तो उसे उनके बारे में उनकी सभ्यता के बारे में पता चल सके। उनका जीवन, उनकी सभ्यता यूं ही गर्त में न खो जाये।


लेकिन खगोलशास्त्री पादरी का विश्वास क्यों डगमगाने लगा?


अभिनव तारे अन्त समय में बहुत तेज चमकने लगते हैं और वे सबसे अलग दिखते हैं। इस अभिनव तारे की रोशनी उस समय पृथ्वी पर पहुंची जब ईसा का जन्म हुआ था। यह वही तारा है जो बेथलेहम पर चमका था। इसी ने तीन राजाओं को रास्ता दिखाया था। इस कहानी की अन्तिम पंक्तियां कुछ इस प्रकार से हैं जो उसकी दुविधा का वर्णन करती हैं।
'There can be no reasonable doubt: the ancient mystery is solved at last. Yet―O God, there were so many stars you could have used.
What was the need to give these people to the fire, that the symbol of their passing might shine above Bethlehem?'
इसमें कोई शक नहीं कि पुराना रहस्य का हल मिल गया। हे ईश्वर इतने सारे थे जिनमें से किसी एक को तुम ले सकते थे।
क्या जरूरत थी इतने अच्छे लोगो को तुमने इसलिये आग में झोंक दिया कि उनकी मृत्यु बेथलेहम के उपर चमक सके।

टीवी श्रृंखला का दृश्य - विकिपीडिया से
इस कहानी पर द न्यू ट्वीलाइट ज़ोन (The New Twilight zone) टीवी श्रृंखला पर एक कड़ी बनी है। इस कहानी का अन्त दुखद है पर इस इस टीवी श्रृंखला की कड़ी में अन्त सुखद है। उस ग्रह के लोग खुशी मनाते है कि उनकी मृत्यु किसी नयी सभ्यता को रोशनी दिखायेगी।

इस श्रंखला अगली और अन्तिम कड़ी में चर्चा करेंगे कि क्या वह तारा वास्तव में अधिनव तारा था यदि नहीं, तो फिर क्या था?


बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां
भूमिका।। प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में क्यों हुआ?।। क्रिस्मस को बड़ा दिन क्यों कहा जाता है।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। बेथलेहम का तारा क्या था।। बेथलेहम का तारा उल्कापिंड या ग्रहिका नहीं हो सकता।। पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े।। विज्ञान कहानियां क्या होती हैं और उनका मूलभूत सिद्धान्त।। विज्ञान कहानियों पर पुरुस्कार।। उल्का, छुद्र ग्रह, पृथ्वी पर आधारित विज्ञान कहानियां और फिल्में।। धूमकेतु या पुच्छल तारा क्या होते हैं।। हैली धूमकेतु।। पुच्छल तारों पर लिखी विज्ञान कहानियां।। बेथलेहम का तारा - ग्रह पास आ गये थे।। ग्रहण पर आधारित कहानियां।। जब रात हुई।। तारे, उनका वर्गीकरण, और वे क्यों चमकते हैं।। तारों का अन्त कैसे होता है।। वह तारा।।



is post mein Arthur C. Clarke kee likhee kahaanee 'The Star' kee smeeksha hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.
This post reviews the science fiction story 'The Star ' written by Arthur C. Clarke. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक शब्द
star, तारे,

Reblog this post [with Zemanta]

Monday, September 08, 2008

सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली

गैंगटॉक से युमथांग घाटी और  युमेसंगडॉन्ग जाने के लिये रात में लाचुन्ग रुकना पड़ता है। सिक्किम यात्रा की इस चिट्ठी में, लाचुन्ग तक के रास्ते का वर्णन है। 

हम लोगों ने गैंगटॉक से युमथांग घाटी (Yumthang valley), युमसंगडॉन्ग (Yumesondong) घूमने का २ दिन १ रात का पैकेज लिया। हमें गुरूडोंगमर (Gurudongmar) झील के बारे में नहीं मालूम था। इसी लिए वह वाला पैकेज नहीं लिया। इसे घूमने के लिए ३ दिन और २ रात का पैकेज लेना पड़ता था। हम सुबह गैंगटॉक से निकले। हमारा रात का पड़ाव लाचुन्ग (Lachung) में था। यह २६२४ मीटर (८६१० फीट) की ऊंचाई पर है। रात में यहीं रुकना था और अगले दिन सुबह युमथांग घाटी और युमसंगडॉन्ग जाने का प्रोग्राम था।


सिक्किम झीलों और झरनों का प्रदेश है नथुला पास जाते समय हम लोगों को बहुत सी झीलें मिली थी जिसमे सबसे महत्वपूर्ण छंगू झील थी। लाचुंग आते समय हमको बहुत सारे झरने मिले । सबसे पहला महत्वपूर्ण झरना सात बहने (seven sisters) पड़ा। 

सात बहने झरने में पानी पहाडी से सात चरणों मे नीचे रास्ते तक गिरता है। इसलिए इसे सात बहने कहा गया है। वहां पर इसके बारे में कथा भी बतायी गयी। राजा की ७ राजकुमारियां थीं। उन्हें प्रकृति से प्रेम था और वे इसी झरने के रूप में हमेशा प्रकृति की हो गयीं । इसलिए इसका नाम सात बहने पड़ा।

सिक्किम भाषा में छू शब्द का अर्थ है, पानी। वहां झरने, नंदियां हैं इसलिए अक्सर जगहों, झरनो के नाम में छू शब्द जोड़ दिया जाता है। रास्ते में हम लोगों को छूंगथंग (Chungthang) नामक जगह मिली। यहाँ पर भी टिस्ता और लाचुंग नदी का सगंम है। यहां नदी पर डैम बन रहा है। पानी रोका जायगा और सुरंग के द्वारा के मंगन के पास ले जाया जायगा। जहां पर बिजली घर में १२०० मेगावाट बिजली पैदा होगी।

रास्ते में हमें कई लडके, लडकियां बच्चे स्कूल जाते और लौटते समय मिले। मैने कुछ लड़कियों से बात की। वे फुटंग स्कूल में पढ़ रही थी। उनके स्कूल में दो मीटिंग होती है। वे दूसरी मीटिंग में पढने जा रही थी। उन्होने बताया, हमारा स्कूल अंग्रेजी मीडियम स्कूल है । इसमे सिक्किमी भाषा पढ़ायी जाती है पर हिन्दी नही पढ़ायी जाती है। उन्होने अपनी कापी में सिक्किम भाषा में लिखा लेख भी दिखाया। मुझे वह देवनागरी में लगा। मेरे पूछने पर कि यदि वे हिन्दी नही पढ़ती है तो हिन्दी में बात कर पा रही हैं। उन्होंने बताया, 
'थोरा-थोरा हिन्दी आती है।'


रास्ते में एक और झरना मिला। मैने इसका नाम पूछा तो ड्राइवर ने बताया की यह अमिताभ बच्चन झरना है। यदि आप इसे देखेगें तो समझ जायेगें है कि हमारा टैक्सी ड्राइवर इसे अमिताभ बच्चन झरना क्यों कह रहा था।


यहाँ पर बड़ी इलायची भी पैदा होती है, जिसका पेड़ भी हम लोगों ने रास्ते में देखा।


इस श्रंखला की अगली कड़ी में चर्चा का विषय रहेगा यूमेस्डॉन्ग में जीरो प्वांइट और मुलाकात करेंगे बम्बई से आये व्यापारियों से।

सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।। नाथुला पास – भारत चीन सीमा।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। मंदाकिनी झरना - 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म वाला।। सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।


gangtok se Yumesongdong aur Yunthang valley jaane ke liye raat mein Lachung mein rukna parta hai. is post per lachung tak ke raste ka varnan hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.
In order to visit Yumesongdong aur Yunthang valley, one has to stay in the night at Lachung. This post talks about the passage upto Lachung. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Gangtok, Sikkim, गैंगटॉक, सिक्किम, Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,

Reblog this post [with Zemanta]

Wednesday, September 03, 2008

उलटा चोर कोतवाल को डांटे

चित्र विकिपीडिया से
इस चिट्ठी में उस किस की चर्चा है जिसमें यह फैसला दिया गया है कि ओपेन सोर्स लाइसेन्स की शर्तें, कॉपीराइट की शर्तें होती हैं और उनका उल्लंघन कॉपीराइट का उल्लंघन है।