Friday, March 04, 2011

कंप्यूटर या सर्वर को लक्षय कर किये गये साईबर अपराध

इस बार चर्चा का विषय है - साइबर अपराधों का वर्गीकरण और कंप्यूटर या सर्वर को लक्षय कर, होने वाले साइबर अपराध।
इस चिट्ठी को आप सुन भी सकते हैं। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो ऊपर दाहिने तरफ का पृष्ट, "'बकबक' पर पॉडकास्ट कैसे सुने" देखें।
The-Legions Pictures, Images and Photos



साईबर अपराधों को मुख्यतः दो श्रेणी में बांटा जा सकता है
  • पहला, जहां कंप्यूटर या सर्वर लक्षय है;
  • दूसरा, जहां कंप्यूटर का प्रयोग अपराध करने के लिये किया जाता है पर उनका लक्षय कंप्यूटर या सर्वर नहीं होता है।  
दूसरे तरह साईबर अपराधों को भी दो तरह से बांटा जा सकता हैं
  • पहला, जो आपकी सम्पति के विरुद्ध हैं;
  • दूसरा यौन और एकांतता से सम्बन्धित हैं।
हांलाकि इन श्रेणियों की सीमायें ठीक प्रकार से परिभाषित नहीं हैं। कुछ अपराध एक से अधिक श्रेणी में भी रखे जा सकते हैं।
 

आज चर्चा करते हैं पहली श्रेणी के अपराधों के बारे में।
 

डिनायल आफ सर्विस (Denial of Service) (DoS)
अलग अलग वेब साइटें, अलग तरह की सेवायें देते हैं। यदि उस वेबसाइट पर बहुत सारी ई-मेल भेज दी जांय या हिट होने लगें, तब उसका कानूनन प्रयोग करने वाले, उसकी सेवायें नही ले पाते हैं। वह बंद हो जाती है। इसे डिनायल आफ सर्विस कहते हैं।

वायरस ( Virus)
कम्यूटर में  वायरस दूषित पेन ड्राइव, या फलॉपी या सीडी लगाने से आ सकते हैं यह किसी ई-मेल से भी मिल सकते हैं। यह आपके कम्पयूटर के डाटा को समाप्त कर सकता है। इसके लिए किसी भी ईमेल के साथ लगे संलग्नक को मत खोलिये, यदि वह किसी आपके जानने वाले व्यक्ति ने न भेजा हो।

वेबसाइट हैकिंग और डाटा की चोरी
कंप्यूटर डाटा भी कॉपीराइट की तरह सुरक्षित होता है। बहुत से कंप्यूटरों, वेबसाइटों में  डाटा गुप्त, या निज़ी, या फिर गोपनीय होता है। वेब साइट या कंप्यूटर को हैक कर इसे  कॉपी या नष्ट करना, इसी श्रेणी में आता है।

अगली बार, उन अपराधों के बारे में बात जो कंप्यूटर का प्रयोग करके किये जाते हैं पर उनका लक्षय कंप्यूटर या सर्वर नहीं होता है।


तू डाल डाल, मैं पात पात

भूमिका।। नाई की दाढ़ी को कौन बनाता है।। नाई, महिला है।। मिस्टर व्हाई - यह कौन हैं।। गणित, चित्रकारी, संगीत - क्या कोई संबन्ध है।। क्या कंप्यूटर व्यक्तियों की जगह ले सकते हैं।। भाषायें लुप्त हो जाती हैं - गणित के सिद्घान्त नहीं।। ऐसा कोई कंप्यूटर नहीं, जिसे हैक न किया जा सकता हो।। साइबर या कंप्यूटर कानून क्या होता हैभारत में साइबर कानून।। साइबर कानून का उल्लंघन और उसके उपाय।। कंप्यूटर या सर्वर को लक्षय कर किये गये साईबर अपराध।।

 




About this post in Hindi-Roman and English  is chitthi mein charcha ka vishay hai - cyber apradhon ka vargikarn aur computer aur server ko laksh ker hone vale apradh. yeh chitthi {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks about classification of of cyber crime as well as explains those cyber crimes where computer or server is the object. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. 

सांकेतिक शब्द
। Cyberlaw, Computer law, Internet law, Legal aspects of computing
Hindi, पॉडकास्ट, podcast,

5 comments:

  1. बहुत अच्छी जानकारी। आगे भी इन्तजार रहेगा। धन्यवाद।

    ReplyDelete
  2. वाकई इंतज़ार रहेगा ! यह जानकारी बहुत आवश्यक है ! सादर !!

    ReplyDelete
  3. जानकारीपूर्ण शुक्रिया

    ReplyDelete
  4. जानकारी का आभार, सचेत भी रहना होगा।

    ReplyDelete
  5. इस शृंखला को पूरा करें...

    ReplyDelete

आपके विचारों का स्वागत है।