हमारे मित्र का बेटा, हमें ए.आर. रहमान संगीत की के.एम. म्यूज़िक कान्ज़रवेटरी (KM Music Conservatory) ले गया था। वही हमें, रात्रि के भोजन के लिये, चेन्नेई के क्रीम सेंटर (crème centre) भोजनालय में ले गया। हमें कुछ आश्चर्य हुआ क्योंकि वह मांसाहारी भोजन पसन्द करता है और इस भोजनालय में केवल शाकाहारी खाना मिलता है। उसने इसका कारण बताया,
'मुझे चेन्नई आ कर पता चला कि शाकाहारी खाना, मांसाहारी खाने से बेहतर और इतना स्वादिष्ट हो सकता है।'
वास्तव में, क्रीम सेंटर, भोजनालयों की चेन है। इनके भोजनालय कई शहरों में हैं। यह कुछ खास तरीके के हैं। इनमें दुनिया-भर के शाकाहारी भोजन मिलते हैं चाहे वे अपने देश को हों या विदेश के। चेन्नई में, उनकी व्यंजन सूची भी खास तरीके की थी। इनमें उस व्यंजन के चित्र भी बने थे।
| नाचोस् |
- पीने के लिये, आइस लेमन टी (ice lemon tea) एवं जूस;
- खाने में, कांसबाल वा नाचोस् (Nachos) - मैक्सिकन खाना, फलाफेल (Falafel) - लेबनींज खाना, एवं सिज़लर (Sizzler); और
- अन्त में, मीठे के रूप में, ब्राउनीज आइसक्रीम (Brownie ice cream)।
यह खाना बहुत ही स्वादिष्ट था। मुझे लगा कि मैं चेन्नई आकर इसे नहीं खाता तो कुछ रह जाता। मुझे यह भोजनालय भी अनूठा लगा। आपको किसी शहर में, क्रीम सेंटर में खाने का मौका लगे, तब चूकियेगा नहीं।
इस श्रृंखला की अगली कड़ी में, चेन्नई में फूल बेचने वाले लड़के थॉम से मुलाकात करेंगे।
इस चिट्ठी के सारे चित्र विकिपीडिया से।
मां की नगरी - पॉन्डेचेरी यात्रा
हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो।। कोबरा मेरे हाथ पर लिपट गया।। घोड़ा डाक्टर, गायों और भैंसों की लात खाते थे।। पॉन्डेचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी।। शाम सुहानी लग रही थी।। महिलाएं बेवकूफ़ बन रही हैं।। पैंतालिस मिनट में पांच हजार लोगों का खाना।। यह स्कूल अनूठा है।। शिव ने पार्वती को चूम लिया।। अरबिन्दो के संपर्क के आने से पहले, मां की शादी हो चुकी थी।। मातृमन्दिर, ऑरोविल की आत्मा है।। ऑरोविल की सबसे अच्छी बात - इसकी हरियाली।। हमें बहुत पैसा मिल रहा है।। मैं आमिर खान हूं।। हिन्दूओं ने भी मन्दिर तोड़े।। भगवान को भी जलन होने लगी।। सात हाथी मिलकर भी नहीं हिला सके।। टाइगरकेव - देवी दुर्गा का पुण्य स्थल।। संगीतकार ऐ.आर. रहमान की सबसे बेहतरीन सुबह।। क्या शाकाहारी खाना भी, इतना स्वादिष्ट हो सकता है।।
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
- अनन्तता समझो, ईश्वर के पास पहुंचो: ►
- ईश्वर का आस्तित्व नहीं है: ►
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने'
सांकेतिक शब्द
। crème centre, Chennai,
। Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो, मौज मस्ती,