किताबी कोना की इस चिट्ठी में एम. वी. कामथ ( MV Kamath) के द्वारा लिखी पुस्तक नानी ए. पालकीवाला एक जीवनी (Nani A Palkhiwala A Life) की समीक्षा है। Saturday, October 25, 2008
नानी ए. पालकीवाला - एक जीवनी
किताबी कोना की इस चिट्ठी में एम. वी. कामथ ( MV Kamath) के द्वारा लिखी पुस्तक नानी ए. पालकीवाला एक जीवनी (Nani A Palkhiwala A Life) की समीक्षा है। Tuesday, October 14, 2008
फूलों के रंग से ... लिखी ... पाती
सिक्किम यात्रा की इस कड़ी में युमथांग घाटी और गर्म पानी के झरने की चर्चा है।
युमसंगडॉन्ग से वापसी पर, हमें युमथांग घाटी और गर्म पानी का झरना देखना था। युमथांग घाटी फूलों की घाटी है। यहाँ पर जाने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल का होता है हम लोग वहां मई के अन्त में पहुंचे थे। इस समय तक अधिकतर फूल समाप्त हो चुके थे लेकिन युमथांग घाटी युमसंगडॉन्ग और, के बीच तरह -तरह के लाल, नारंगी, बैगनी, पीले और सफेद रंग के फूल थे। इन रंगों में भी, कुछ गहरे थे तो कुछ हल्के और बहुत सुन्दर लग रहे थे। रास्ते मे एक जगह ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और एक सफेद फूल तोड़कर लाया। उसकी महक बहुत अच्छी थी। उसने बताया, इसे फले मेहतो कहते हैं और कालिम्पॉङ में इस फूल से अगरबत्ती बनायी जाती है।वापस लौटते समय, हम लोगों के सामने से एक जानवर भी गुजरा जो काले रंग का था तथा उसकी पीठ सफेद रंग की थी। यह ऊदबिलाव जैसा था और ड्राइवर के मुताबिक माल-सापटो है। मैं नहीं समझ पाया कि यह क्या है और इसका अंग्रेजी में क्या नाम है।
रास्ते में पत्थरों पर नारंगी/ लाल रंग था। मुझे पहले लगा कि इन्हे रंगा गया है पर एक जगह मैंने उन्हें छू कर देखा तो लगा कि यह प्राकृतिक है। लगता है कि उनमें आयरन है जो कि आक्सीजन के साथ प्रक्रिया करने के कारण इस रंग के हो गए हैं। मंगल ग्रह भी, इसी कारण लाल रंग का दिखायी पड़ता है और सेब काटने के बाद रंग बदल देता है।
रास्ते मे चीड़ के पेड़ भी थे । इन पेड़ो में डाल समाप्त होने की जगह लाल व पीला/ धानी रंग का फूल सा दिखाई पड़ रहा था। ऎसा लगता था कि बड़े दिन पर क्रिस्मस का पेड़ सजा हुआ है। मैंने एक जगह पास जाकर देखा तो पता चला कि यह फूल नहीं है पर नयी पत्तियां निकल रही है।
युमथांग घाटी लाचुन नदी पर है और यह एक सुन्दर सी जगह है । हम लोगो नें सुबह नाश्ता नही किया था, अपने साथ ले गये थे। यहीं पर नाश्ता किया और चाय पी।
युमथांग घाटी के पास ही गर्म पानी का झरना है। लोगो ने बताया कि इसमे नहाने से त्वचा की बीमारियां ठीक हो जाती है। इस पानी में सल्फर मिला हुआ है।
गर्म पानी के झरने पर पहुंच कर मुझे अपने स्कूल कि रसायन शास्त्र के प्रयोगशाला की याद आयी क्योंकि वहां पर कुछ उसी तरह की गन्ध आ रही थी। मैंने पानी से कुल्ला भी किया तो उसका स्वाद अजीब सा था। यह पानी में सल्फर मिले होने के कारण था। पानी बहुत गर्म था। वहां कुछ समय रह कर हम लोग वापस होटल चले आए और सामान बांधकर वापस गैंगटॉक चल दिए। इसी रास्ते में हमारी मुलाकात उन शख्स से हुई जिसके बारे में मैंने, 'क्या आप इस शख्स को जानते हैं?' चिट्टी में लिखा था।
अगली बार, गैंगटॉक के बारे में।
सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।। नाथुला पास – भारत चीन सीमा।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। मंदाकिनी झरना - 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म वाला।। सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली।। तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया।। फूलों के रंग से ... लिखी ... पाती।।हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
| Sikkim Yatra kee is post per Yumthang ghatee aur garm paani ke jharne kee charchaa hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen. This post describes Yumthang valley and hot springs in Sikkim. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. |
सांकेतिक शब्द
Gangtok, Sikkim, Yumthang valley, hot springs, गैंगटॉक, सिक्किम, Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,
Monday, October 06, 2008
निष्कर्ष: बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा क्या था
बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां श्रंखला की इस अन्तिम कड़ी में चर्चा है कि क्या ईसा मसीह के जन्म के समय बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा अधिनव तारा (supernova) था। यह हिन्दी देवनागरी लिपि में है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।
आर्थर सी कलार्क (Arthur C Clark) की लिखी विज्ञान कहानी द स्टार (The Star) के मुताबिक बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा अधिनव तारा (supernova) था।
'उन्मुक्त जी, क्या यह सच है? क्या बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा वास्तव में अधिनव तारा था?'मेरी जानकारी में इस तरह के अधिनव तारे के बारे में कोई सबूत नहीं मिलते हैं।
'तो फिर वह तारा क्या था?'मेरे विचार से यदि उस समय वास्तव में कोई तारा निकला होगा तो वह,
- अधिनव तारा ही होगा, जिसके बारे में अभी तक हमें कोई तथ्य नहीं मिले, या फिर
- उस समय तो नहीं पर उसके आगे पीछे कोई पुच्छल तारा या ग्रह एक साथ मिल गये थे जिसे लोगों ने ईसा मसीह के महत्व बताने के लिये उनके जन्म से जोड़ दिया, या फिर
- यह केवल कोरी कल्पना है। बस ईसा मसीह के जन्म को महत्वपूर्ण बनाने के लिये कही जाने लगी है।
'अरे उन्मुक्त जी, आप यह श्रंखला कैसे समाप्त कर सकते हैं। आपने इस श्रंखला की भूमिका लिखते समय दूसरे और तीसरे चित्र के लिये क्रैब निहारिका (Crab Nebula) नेब्युला और अमेज़िंग स्टोरीस् (Amazing stories) पत्रिका के पहले अंक को चुना था और कहा था कि आपने दूसरे और तीसरे चित्र का प्रयोग जान-बूझ कर किया है। इसका कारण भी आपको इस श्रंखला के अन्त होते, होते समझ में आयेगा। मुझे तो नहीं समझ में आया।'
मेरे विचार से यदि उस समय कोई तारा नहीं निकला था। यह केवल ईसा मसीह के जन्मदिन को महत्वपूर्ण बनाने के लिये, लोगों ने यह बात गढ़ थी। लेकिन यदि यह सत्य है तो वह अवश्य ही अधिनव तारा होगा। इसलिये मैंने क्रैब निहारिका (Crab Nebula) नेब्युला का प्रयोग किया था क्योंकि यह अधिनव तारे के कारण ही बनी है।
विज्ञान कहानियों को मिलने वाले पुरुस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण पुरुस्कार ह्यूगो पुरूस्कार है। इसमें फिल्मों के ऑस्कर पुरूस्कार की तरह, कई श्रेणियां हैं। इसमें से एक श्रेणी है छोटी कहानियों के लिये भी है। द स्टार कहानी को १९५३ में छोटी कहानियों के लिये ह्यूगो पुरूस्कार मिला था। यह पुरुस्कार अमेजिंग स्टोरीस के संस्थापक ह्यूगो जेर्स्बैक के नाम पर दिया जाता है। इसलिये मैंने इस पत्रिका के पहले अंक का चित्र छापा था।
इसी के साथ मैं इस श्रंखला से विदा लेता हूं और जल्द ही दूसरी नयी श्रंखला के साथ हाज़िर होउंगा - विदा।
बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां
भूमिका।। प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में क्यों हुआ?।। क्रिस्मस को बड़ा दिन क्यों कहा जाता है।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। बेथलेहम का तारा क्या था।। बेथलेहम का तारा उल्कापिंड या ग्रहिका नहीं हो सकता।। पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े।। विज्ञान कहानियां क्या होती हैं और उनका मूलभूत सिद्धान्त।। विज्ञान कहानियों पर पुरुस्कार।। उल्का, छुद्र ग्रह, पृथ्वी पर आधारित विज्ञान कहानियां और फिल्में।। धूमकेतु या पुच्छल तारा क्या होते हैं।। हैली धूमकेतु।। पुच्छल तारों पर लिखी विज्ञान कहानियां।। बेथलेहम का तारा - ग्रह पास आ गये थे।। ग्रहण पर आधारित कहानियां।। जब रात हुई।। तारे, उनका वर्गीकरण, और वे क्यों चमकते हैं।। तारों का अन्त कैसे होता है।। वह तारा।। निष्कर्ष: बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा क्या था
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
is post per charchaa hai ki kya bethlehm tara supernova tha. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen. This post discusses whether star of Bethelehm was supernova. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. |
सांकेतिक शब्द
star, तारे,
Astronomy, Astronomy, bible, Bible, culture, Family, fiction, life, Life, Religion, science fiction, Star of Bethlehem, बेथलेहम का तारा, जीवन शैली, धर्म, धर्म- अध्यात्म, विज्ञान, विज्ञान कहानी, समाज, ज्ञान विज्ञान,
Monday, September 22, 2008
तारीफ करूं क्या उसकी, जिसने तुझे बनाया
सिक्किम यात्रा की इस कड़ी में युमसंगडॉन्ग ज़ीरो पॉइन्ट की चर्चा है।
लाचुंग से सुबह हम लोग युमसंगडॉन्ग (Yumesondong) और युमथांग घाटी (Yumthang valley) देखने के लिए निकले। युमसंगडॉन्ग ज्यादा दूर है। इसलिए पहले उसे देखने की सोची। सुबह भाग्य हमारे साथ नही था। हल्की-हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी और बादल छाये हुये थे। इसलिए रास्ते में न तो कुछ ठीक से देख पाये और न ही चित्र ले पाये। मुझे कुछ दुख भी लग रहा था कि इतनी दूर आने के बाद लगता था कि सब व्यर्थ ही रहेगा।
युमसंगडॉन्ग में हम लोग जीरो प्वांइट तक गए। इसे जीरो प्वाइंट इसलिये कहा जाता है क्योंकि यहां रोड समाप्त हो जाती है। यह लगभग ४६६३ मीटर १५३०० फीट की ऊँचाई पर है हम लोग जब पहुंचे तो बूंदा बादीं बन्द हो गयी थी पर बादल थे। लेकिन बहुत जल्दी ही भाग्य ने हमारा साथ दिया और धूप निकल आयी। हम लोग वहां करीब एक घण्टा रहे और पूरे समय मौसम सुहावना रहा। मुझे लगा कि शायद भगवान भी हम लोगों का साथ देना चाहते है। यहाँ पर बहुत सी जगह बर्फ जमी हुई थी। बहुत सारे पर्यटक थे और बर्फ में खेल रहे थे। 
इस जगह की खूबसूरती कुछ अलग कस्म की है और इसे बयान कर पाना मुश्किल है। इसके लिये मेरी जबान पर अंग्रेजी का शब्द - raw beauty आता है। मैं नहीं जानता कि इसे हिन्दी में क्या कहा जाय। मुझे तो बस यही गाना याद आता था।
'तारीफ करूं क्या उसकी,इस गाने को आप यहां देख वा सुन सकते हैं।
जिसने तुझे बनाया
यह चांद सा रोशन चेहरा
झुल्फ़ों का रंग सुनहरा।
यह झील सी नीली आंखें,
कोई राज है इसमें गहरा।'
यहां एक बात मुझे अच्छी नही लगी कि चारों तरफ बिसलेरी, शराब की बोतलें, रैपर इधर उधर पड़े हुए थे। यदि इन रैपरों की गंदगी नही हटायी गई तो बहुत जल्दी ही यह बेहतरीन जगह एक कूड़ेखाने में बदल जायेगा।
यहाँ पर मेरी मुलाकात बम्बई से आए हुए कुछ व्यापारी परिवार से हुई। यह चार परिवार एक साथ सिक्किम घूमने आये थे । साथ साथ घूमने जाने का आनन्द है तो मुश्किल भी। सबकी रूचि भी मिलना चाहिए अन्यथा तकरार हो सकती है। इनका भी यही कहना था कि पर्यटकों यहां गन्दगी नहीं करनी चाहिए और सरकार को कूड़ेदान और उसे साफ करने का तरीका अपनाना चाहिये।
सिक्किम में सबसे ज्यादा पैसा पर्यटन से आता है। मेरे विचार से सरकार को कुछ कदम अति शीघ्र उठाने चाहिए:
- इन जगहों पर तीन तरह के कूड़ा फेकने की व्यवस्था होनी चाहिए एक में शीशा, दूसरे में प्लास्टिक एवं तीसरे में कागज। इन्हें सप्ताह में दो बार उठाया जाना चाहिए अन्यथा बहुत शीघ्र ही यह जगह घूमने के लायक नही रह जायेगी।
- सार्वजनिक शौचालय भी होने चाहिए जिसको पैसा देकर प्रयोग किया जा सकता है। युमसंगडॉन्ग में न कोई पेड़ है, न ही कोई आड़। पुरूष तो जहां चाहे वहां शंका निवारण कर ले पर महिलाओं को अवश्य परेशानी होती होगी।
यहां पर दो अस्थायी दुकाने थी। दोनों में शराब और चाय मिल रही थीं। एक दुकान को एक जाकिन नामक महिला चला रही थी। उसने कुछ देर तक मुझसे बात की लेकिन बाद में रूठ गयी और बात करने से मना कर दिया क्योंकि मैंने उसके दुकान से चाय नहीं पी। मैने चाय इसलिए नहीं पी क्योंकि उसमे चीनी बहुत मिली हुई थी और मीठी थी और मैं चीनी नहीं के बराबर लेता हूं। वह युमसंगडॉन्ग जैसी जगह चाय की दुकान लगा कर चाय बेच रही थी। वहां शराब भी मिल रही थी। यह साहस का काम है - शायद महिला सशक्तिकरण यही है। मैं बिना चाय पिये उसे पैसे दे कर, न खुद को, न ही उसको शर्मिंदा करना चाहता था। शायद मुझसे गलती हो गयी - मीठी ही सही, मुझे चाय पी लेनी चाहिये थी।
इस श्रंखला की अगली कड़ी में - वापसी का रास्ता, युमथांग घाटी, और गर्म पानी का झरना।
सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।। नाथुला पास – भारत चीन सीमा।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। मंदाकिनी झरना - 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म वाला।। सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली।। तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया।।हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
| Sikkim Yatra kee is post per Yumesondong zero point kee charchaa hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen. This post describes Yumesondong zero point in Sikkim. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. |
सांकेतिक शब्द
Gangtok, Sikkim, गैंगटॉक, सिक्किम, Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,
Saturday, September 13, 2008
वह तारा
बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां श्रंखला की इस कड़ी में आर्थर सी कलार्क (Arthur C. Clarke) की लिखी विज्ञान कहानी द स्टार (The Star) नामक कहानी की समीक्षा है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।
'द स्टार' एक बेहतरीन कहानी है और १९५६ में इसे विज्ञान की छोटी कहानियों के लिये ह्यूगो पुरूस्कार भी मिला है। इसे आर्थर सी कलार्क ने लिखा है।
इस कहानी पर द न्यू ट्वीलाइट ज़ोन (The New Twilight zone) टीवी श्रृंखला पर एक कड़ी बनी है। इस कहानी का अन्त दुखद है पर इस इस टीवी श्रृंखला की कड़ी में अन्त सुखद है। उस ग्रह के लोग खुशी मनाते है कि उनकी मृत्यु किसी नयी सभ्यता को रोशनी दिखायेगी।
इस श्रंखला अगली और अन्तिम कड़ी में चर्चा करेंगे कि क्या वह तारा वास्तव में अधिनव तारा था यदि नहीं, तो फिर क्या था?
बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां
इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें फिर या तो डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले। डाउनलोड करने के लिये पेज पर पहुंच कर जहां Download फिर अंग्रेजी में फाइल का नाम लिखा है, वहां चटका लगायें।
| आर्थर सी कलार्क - चुत्र विकिपीडिया से |
यह कहानी है डा. शैंडलर (Dr. chandler) के मनः स्थिति की। वे एक खगोलशास्त्री हैं और पादरी भी। वे फीनिक्स नेब्यूला में स्थित अधिनव तारे (supernova) के बारे में जानकारी लेने गये थे। लौटते समय, वे दुविधा में हैं, उनका विश्वास डगमगा रहा है, क्या विचार चल रहें हैं उनके मन में - द स्टार (The star) उसी की कहानी है। यह कहानी है । वहां, जो उन्होंने देखा, क्या वह सच, सच रिकॉर्ड करें अथवा नहीं। क्या देखा था उन्होंने ऐसा वहां?
डा. शैंडलर जब वहां पहुंचे तो पता चला कि अधिनव तारे का अपना सौर मंडल था। उसका ग्रह पृथ्वी जैसा था। उसमें हमारी जैसी सभ्यता पनपती थी, वहां के रहने वाले लोग अच्छे थे। लेकिन, अधिनव तारे के कारण, वे सब, उनकी सभ्यता नष्ट हो गयी। इन लोगों को मालुम था कि वे सब मर जायेगें बचेगें नहीं उन्होंने अपने बारे में सब कुछ एक तिजोरी में रख दिया था ताकि यदि कभी कोई आये तो उसे उनके बारे में उनकी सभ्यता के बारे में पता चल सके। उनका जीवन, उनकी सभ्यता यूं ही गर्त में न खो जाये।
लेकिन खगोलशास्त्री पादरी का विश्वास क्यों डगमगाने लगा?
अभिनव तारे अन्त समय में बहुत तेज चमकने लगते हैं और वे सबसे अलग दिखते हैं। इस अभिनव तारे की रोशनी उस समय पृथ्वी पर पहुंची जब ईसा का जन्म हुआ था। यह वही तारा है जो बेथलेहम पर चमका था। इसी ने तीन राजाओं को रास्ता दिखाया था। इस कहानी की अन्तिम पंक्तियां कुछ इस प्रकार से हैं जो उसकी दुविधा का वर्णन करती हैं।
'There can be no reasonable doubt: the ancient mystery is solved at last. Yet―O God, there were so many stars you could have used.What was the need to give these people to the fire, that the symbol of their passing might shine above Bethlehem?'
इसमें कोई शक नहीं कि पुराना रहस्य का हल मिल गया। हे ईश्वर इतने सारे थे जिनमें से किसी एक को तुम ले सकते थे।क्या जरूरत थी इतने अच्छे लोगो को तुमने इसलिये आग में झोंक दिया कि उनकी मृत्यु बेथलेहम के उपर चमक सके।
| टीवी श्रृंखला का दृश्य - विकिपीडिया से |
इस श्रंखला अगली और अन्तिम कड़ी में चर्चा करेंगे कि क्या वह तारा वास्तव में अधिनव तारा था यदि नहीं, तो फिर क्या था?
बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां
भूमिका।। प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में क्यों हुआ?।। क्रिस्मस को बड़ा दिन क्यों कहा जाता है।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। बेथलेहम का तारा क्या था।। बेथलेहम का तारा उल्कापिंड या ग्रहिका नहीं हो सकता।। पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े।। विज्ञान कहानियां क्या होती हैं और उनका मूलभूत सिद्धान्त।। विज्ञान कहानियों पर पुरुस्कार।। उल्का, छुद्र ग्रह, पृथ्वी पर आधारित विज्ञान कहानियां और फिल्में।। धूमकेतु या पुच्छल तारा क्या होते हैं।। हैली धूमकेतु।। पुच्छल तारों पर लिखी विज्ञान कहानियां।। बेथलेहम का तारा - ग्रह पास आ गये थे।। ग्रहण पर आधारित कहानियां।। जब रात हुई।। तारे, उनका वर्गीकरण, और वे क्यों चमकते हैं।। तारों का अन्त कैसे होता है।। वह तारा।।
is post mein Arthur C. Clarke kee likhee kahaanee 'The Star' kee smeeksha hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen. This post reviews the science fiction story 'The Star ' written by Arthur C. Clarke. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. |
सांकेतिक शब्द
star, तारे,
Astronomy, Astronomy, bible, Bible, culture, Family, fiction, life, Life, Religion, science fiction, Star of Bethlehem, बेथलेहम का तारा, जीवन शैली, धर्म, धर्म- अध्यात्म, विज्ञान, विज्ञान कहानी, समाज, ज्ञान विज्ञान,
Monday, September 08, 2008
सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली
गैंगटॉक से युमथांग घाटी और युमेसंगडॉन्ग जाने के लिये रात में लाचुन्ग रुकना पड़ता है। सिक्किम यात्रा की इस चिट्ठी में, लाचुन्ग तक के रास्ते का वर्णन है।
हम लोगों ने गैंगटॉक से युमथांग घाटी (Yumthang valley), युमसंगडॉन्ग (Yumesondong) घूमने का २ दिन १ रात का पैकेज लिया। हमें गुरूडोंगमर (Gurudongmar) झील के बारे में नहीं मालूम था। इसी लिए वह वाला पैकेज नहीं लिया। इसे घूमने के लिए ३ दिन और २ रात का पैकेज लेना पड़ता था। हम सुबह गैंगटॉक से निकले। हमारा रात का पड़ाव लाचुन्ग (Lachung) में था। यह २६२४ मीटर (८६१० फीट) की ऊंचाई पर है। रात में यहीं रुकना था और अगले दिन सुबह युमथांग घाटी और युमसंगडॉन्ग जाने का प्रोग्राम था।
सिक्किम झीलों और झरनों का प्रदेश है नथुला पास जाते समय हम लोगों को बहुत सी झीलें मिली थी जिसमे सबसे महत्वपूर्ण छंगू झील थी। लाचुंग आते समय हमको बहुत सारे झरने मिले । सबसे पहला महत्वपूर्ण झरना सात बहने (seven sisters) पड़ा।
सात बहने झरने में पानी पहाडी से सात चरणों मे नीचे रास्ते तक गिरता है। इसलिए इसे सात बहने कहा गया है। वहां पर इसके बारे में कथा भी बतायी गयी। राजा की ७ राजकुमारियां थीं। उन्हें प्रकृति से प्रेम था और वे इसी झरने के रूप में हमेशा प्रकृति की हो गयीं । इसलिए इसका नाम सात बहने पड़ा।
सिक्किम भाषा में छू शब्द का अर्थ है, पानी। वहां झरने, नंदियां हैं इसलिए अक्सर जगहों, झरनो के नाम में छू शब्द जोड़ दिया जाता है। रास्ते में हम लोगों को छूंगथंग (Chungthang) नामक जगह मिली। यहाँ पर भी टिस्ता और लाचुंग नदी का सगंम है। यहां नदी पर डैम बन रहा है। पानी रोका जायगा और सुरंग के द्वारा के मंगन के पास ले जाया जायगा। जहां पर बिजली घर में १२०० मेगावाट बिजली पैदा होगी।
रास्ते में हमें कई लडके, लडकियां बच्चे स्कूल जाते और लौटते समय मिले। मैने कुछ लड़कियों से बात की। वे फुटंग स्कूल में पढ़ रही थी। उनके स्कूल में दो मीटिंग होती है। वे दूसरी मीटिंग में पढने जा रही थी। उन्होने बताया, हमारा स्कूल अंग्रेजी मीडियम स्कूल है । इसमे सिक्किमी भाषा पढ़ायी जाती है पर हिन्दी नही पढ़ायी जाती है। उन्होने अपनी कापी में सिक्किम भाषा में लिखा लेख भी दिखाया। मुझे वह देवनागरी में लगा। मेरे पूछने पर कि यदि वे हिन्दी नही पढ़ती है तो हिन्दी में बात कर पा रही हैं। उन्होंने बताया,
'थोरा-थोरा हिन्दी आती है।'
रास्ते में एक और झरना मिला। मैने इसका नाम पूछा तो ड्राइवर ने बताया की यह अमिताभ बच्चन झरना है। यदि आप इसे देखेगें तो समझ जायेगें है कि हमारा टैक्सी ड्राइवर इसे अमिताभ बच्चन झरना क्यों कह रहा था।
यहाँ पर बड़ी इलायची भी पैदा होती है, जिसका पेड़ भी हम लोगों ने रास्ते में देखा।
इस श्रंखला की अगली कड़ी में चर्चा का विषय रहेगा यूमेस्डॉन्ग में जीरो प्वांइट और मुलाकात करेंगे बम्बई से आये व्यापारियों से।
सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।। नाथुला पास – भारत चीन सीमा।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। मंदाकिनी झरना - 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म वाला।। सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली।।हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
- वह तारा ►
- जब रात हुई ►
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
| gangtok se Yumesongdong aur Yunthang valley jaane ke liye raat mein Lachung mein rukna parta hai. is post per lachung tak ke raste ka varnan hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen. In order to visit Yumesongdong aur Yunthang valley, one has to stay in the night at Lachung. This post talks about the passage upto Lachung. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. |
सांकेतिक शब्द
Gangtok, Sikkim, गैंगटॉक, सिक्किम, Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, Wednesday, September 03, 2008
उलटा चोर कोतवाल को डांटे
| चित्र विकिपीडिया से |
इस चिट्ठी में उस किस की चर्चा है जिसमें यह फैसला दिया गया है कि ओपेन सोर्स लाइसेन्स की शर्तें, कॉपीराइट की शर्तें होती हैं और उनका उल्लंघन कॉपीराइट का उल्लंघन है।
लेबल:
ipr,
कानून,
सूचना प्रद्योगिकी,
सॉफ्टवेयर
Saturday, August 30, 2008
तारों का अन्त कैसे होता है
बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां श्रंखला की पिछली चिट्ठी में चर्चा हुई थी कि तारों में, हाइड्रोजन के हील्यिम में बदल रही है। इस प्रक्रिया में कुछ पदार्थ ऊर्जा में बदल रहा है, जो गर्मी और प्रकाश दे रहा है। इस बार चर्चा का विषय है कि जब यह समाप्त होगा, तब क्या होगा?
तारों में, ऊर्जा का उत्पादन कई चरणों में हो रहा है। पहले चरण में ऊर्जा-उत्पादन होने पर जो कुछ बचता है, वह दूसरे चरण में होने वाले ऊर्जा-उत्पादन में काम आ जाता है। इस प्रकार यह चक्र चलता रहता है। अन्त में, एक समय ऎसा भी आता है जब तारे का सारा ईंधन समाप्त हो जाता है और तारे अन्त में श्वेत वामन तारे (White dwarf), न्यूट्रॉन तारे (Neutron star) अथवा ब्लैक होल (Black hole) के रूप में बदल जाते हैं। पर इसके पहले एक प्रक्रिया और होती है वह है कुछ समय के लिये तारों का बढ़ना और उनका तेजी से चमकना।

न्यूट्रॉन तारा
कहा जाता है कि दीपक की लौ समाप्त होने के पहले एक बार जोर दिखाती है। कुछ यही बात तारों के साथ भी हो रही है। जब हाइड्रोजन समाप्त होने लगती है तो तारे ठण्डे होने लगते हैं और सिकुड़ने लगते हैं। सिकुड़ने के कारण पुनः ऊर्जा पैदा होती है और वे पुनः गर्म होते हैं, ज्यादा तेज चमकते हैं, और विस्तार करते हैं। यह विस्तार उस तारे की संहति (Mass) के अनुसार होता है। इसके कारण वे, अधिनव तारा (Super nova) (सुपरनोवा), या नोवा (Nova), या लाल दैत्याकार तारे (red giant) बनते हैं। ज्यादा संहति वाले सुपर नोवा (supernova) और कम संहति वाले तारे लाल दैत्याकार तारे बनते हैं।

लाल दैत्याकार तारा
हमारा सूर्य बड़े तारों में नहीं है। इसका अन्त एक लाल दैत्याकार तारे के साथ होगा। उसके बाद सफेद बौना (White dwarf ) और फिर अंधकार। लाल दैत्याकार तारा बनते समय इसकी परिधि बढ़ जायेगी और मंगल ग्रह भी इसकी चपेट में आ जायेगा। हम सब तो जरूर ही मिट जायेंगे, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं इसमें लगभग ५.५ अरब साल लगेंगे।
सबसे भारी तारे सुपर नोवा में तब्दील होंते हैं। वे सबसे ज्यादा चमकीले भी होते हैं। वे इतने चमकीले होते हैं कि दिन में भी दिखायी पड़ते हैं। इनकी परिधि इतनी होती है कि वे अपने सौर मंडल को, यदि उनके पास हो तो, समाप्त कर देंगे। इनके अन्दर का हिस्सा बाद में न्यूट्रान स्टार या ब्लैक होल में बदल जाता है।
क्रैब नेब्यूला
सबसे प्रसिद्घ सुपरनोवा, १०५४ ईसवी में देखा गया था। इसके बारे में चीन और अरब के खगोलशास्त्रियों ने लिखा है। यह दिन में भी, २३ दिन तक दिखायी पड़ा और ६५५ रातों में यानि लगभग दो साल तक दिखायी पड़ा। इसके बाहर का हिस्सा क्रैब नेब्यूला (Crab Nebula) के नाम से जाना जाता है। यह वृष (Taraus) राशि के अन्दर है। इसके अन्दर का हिस्सा एक न्यूट्रॉन स्टार (pulsating star) है। यह एक सेकेण्ड में ३० चक्कर लगा रहा है। यह हमारी आकाशगंगा में है और हम से ६,३०० प्रकाश वर्ष दूर है। एक प्रकाश वर्ष वह दूरी है जो प्रकाश एक साल में तय करता है।
अगली बार चर्चा करेंगे उस विज्ञान कहानी की, उस तारे की, जो सुपरनोवा के संदर्भ में लिखी गयी। यह एक प्रसिद्ध कहानी है जिस पर पुरस्कार भी मिल चुके हैं और उसका कुछ संबन्ध इस श्रंखला से भी है।
इस चिट्ठी के चित्र विकीपीडिया के सौजन्य और उसी की शर्तों के अन्दर
बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां
भूमिका।। प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में क्यों हुआ?।। क्रिस्मस को बड़ा दिन क्यों कहा जाता है।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। बेथलेहम का तारा क्या था।। बेथलेहम का तारा उल्कापिंड या ग्रहिका नहीं हो सकता।। पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े।। विज्ञान कहानियां क्या होती हैं और उनका मूलभूत सिद्धान्त।। विज्ञान कहानियों पर पुरुस्कार।। उल्का, छुद्र ग्रह, पृथ्वी पर आधारित विज्ञान कहानियां और फिल्में।। धूमकेतु या पुच्छल तारा क्या होते हैं।। हैली धूमकेतु।। पुच्छल तारों पर लिखी विज्ञान कहानियां।। बेथलेहम का तारा - ग्रह पास आ गये थे।। ग्रहण पर आधारित कहानियां।। जब रात हुई।। तारे, उनका वर्गीकरण, और वे क्यों चमकते हैं।। तारों का अन्त कैसे होता है।।हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
- वह तारा ►
- जब रात हुई ►
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।
is post mein charchaa hai ki taron ka ant kaise hota hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen. This post explains how will stars die? It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. |
सांकेतिक शब्द
star, तारे, Astronomy, Astronomy, bible, Bible, culture, Family, fiction, life, Life, Religion, science fiction, Star of Bethlehem, बेथलेहम का तारा, जीवन शैली, धर्म, धर्म- अध्यात्म, विज्ञान, विज्ञान कहानी, समाज, ज्ञान विज्ञान,
Tuesday, August 26, 2008
आइम् लविंग इट
यदि आप यह सोचते हैं कि मैं मैक्डॉनल्ड के विज्ञापन के बारे में बात करने जा रहा हूं तो आप गलतफ़हमी में हैं। न तो मुझे फास्ट फूड अच्छा लगता है और न ही मैं मैक्डॉनल्ड जाता हूं। मैं तो आपसे आज एक खास दिन (२० सितम्बर) और एक खास सॉफ्टवेयर {युबुन्टू (Ubuntu)} के बारे में बात करना चाहता हूं।
अरे नहीं। यह मेरा जन्मदिन नहीं है पर बहुतों के लिये वैलेंटाइन डे से कम नहीं है।
मुक्त सॉफ्टवेयर प्रेमी लोग साल में एक दिन मुक्त सॉफ्टवेयर दिवस मनाते हैं। इस दिन वे मुक्त सॉफ्टवेयर के बारे में सम्मेलन कर, लोगों को इसके महत्व के बारे में बताते हैं और उन्हें जागरूक करने का प्रयत्न करते हैं। इस साल, यह २० सितम्बर को मनाया जायगा। इसके बारे में मैंने पिछले साल भी लिखा था। इस साल के बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकते हैं और कहां कहां मनाया जा रहा है देख सकते हैं।
उत्तर, पश्चिम, और मध्य भारत में यह कम जगह मनाया जा रहा है। मुझे आश्चर्य है कि यह दिल्ली में नहीं मनाया जा रहा है - कम से कम अभी तक वहां के लोगों ने अपने को रजिस्टर नहीं कराया है। पूर्वी भारत में यह केवल कलकत्ता में मनाया जा रहा है। दक्षिण भारत में तो यह जगह जगह मानाया जा रहा है। इससे आप देश भर में सूचना प्रद्योगिकी की प्रगति का अन्दाज कर सकते हैं।
कैनोनिकल लिमिटेड (Canonical Ltd), इस साल मुक्त सॉफ्टवेयर दिवस के प्रायोजक में से एक हैं। वे इसके उपलक्ष में सीडी भेंट कर रहे हैं। अभी देरी नहीं हुई है यदि यह आपके शहर में नहीं मनाया जा रह है तो अपने को रजिस्टर करवायें और कुछ प्रोग्राम करें। ख्याल रहे, १४ सितम्बर को हिन्दी दिवस भी है जो कि २० कि बिलकुल पहले है - उस दिन हिन्दी में बात करना है।
इस साल तो नहीं, फिर कभी। इस साल तो मेरी तो बुकिंग हो चुकी है शायद आपके ही शहर में हो। इसलिये यदि कोई सम्मेलन हो जाइयेगा अवश्य, हो सकता है वहीं हमारी मुलाकात हो जाय :-)
कैनोनिकल लिमिटेड (Canonical Ltd) एक साउथ अफ्रीकन कंपनी है। यह युबुन्टू (Ubuntu) नामक एक मुक्त एवं मुफ़्त ऑपरेटिंग सिस्टम निकालती है। यह डेबियन लिनेक्स पर आधारित है और सबसे पहले २० अक्टूबर २००४ को प्रकाशित किया गया था।
युबुन्टू, ज़ुलू (Zulu) भाषा के शब्द युबुन्टू से लिया गया है जिसका अर्थ है - मानवता। युबुन्टू का ध्येय है कि वह साधारण व्यक्ति - जिसे कंप्यूटर का कोई ज्ञान न हो उस - के लिये एक स्थायी और अच्छा ऑपरेटिंग सिस्टम बनाये। वे सॉफ्टवेयर के लिये पैसा तो नहीं ले सकते हैं इसलिये उसमें सेवाये दे कर पैसा कमाते हैं।
मेरे लैपटॉप में रेडहैट लिनेक्स एन्टरप्राइस-५ है पर मैं अपने डेस्कटॉप में लिनेक्स के अलग अलग डिस्ट्रीब्यूशन डालता रहता हूं। मैंने मैनड्रिवा (Mandriva), सुज़े (SuSe) पर काम किया है पर बहुत समय पर फिडोरा (Fedora) पर काम कर रहा था। दो महीने पहले मैंने डेस्कटॉप पर फिडोरा-९ डाला। उस समय इसमें कुछ मुश्किलें थीं और मुझे उसे हटाना पड़ रहा था। मेरे पास विकल्प था कि मैं वापस फिडोरा-८ पर चला जाऊं या फिर कुछ नया डिस्ट्रीब्यूशन डालूं। मेरे पास कुछ लोग युबुन्टू की समस्याओं के बारे में ई-मेल करते हैं मुझे लगा कि क्यों न मैं इसे ही डाल कर देखूं।
बस मैंने इसे अपने डेस्कटॉप पर डाला दिया और दो महीने से इसी पर काम करता हूं।
युबुन्टू में हिन्दी का अच्छा समर्थन है। इसमें हिन्दी के इन्सक्रिप्ट (Inscript) और फोनेटिक (phonetic) कीबोर्ड हैं पर रेमिंगटन कीबोर्ड नहीं है। दफ्तरों में हिन्दी टाइपिस्ट अधिकतर रेमिंगटन कीबोर्ड जानते हैं इसलिये शायद यह वहां न चल पाये पर मुझे कोई अन्तर नहीं पड़ता। मैं तो फोनेटिक कीबोर्ड का प्रयोग करता हूं।
आप आसानी से, युबुन्टू में अपनी तरफ से न तो कोई नया प्रोग्राम नहीं डाल सकते हैं न ही किसी प्रोग्राम को अपग्रेड नहीं कर सकते हैं। कम से कम मेरा जैसा व्यक्ति तो नहीं। शायद इसके लिये आपको कंप्यूटर विशेषज्ञ होना चाहिये। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि इसके बनाने वाले सारे प्रोग्रामों के अपग्रेड को स्वयं टेस्ट करते हैं और जब उन्हें स्थायी पाते हैं तो फिर आपको अपग्रेड करने की सुविधा देते हैं। वे लोग यह काम, शायद इसलिये करते हैं कि वे आपको स्थायी ऑपरेटिंग सिस्टम देना चाहते हैं। इसलिये जब तक प्रोग्रामों की टेस्टिंग पूरी नहीं हो जाती है वे आपको आसानी से अपग्रेड नहीं करने देते हैं। इसका नया वर्ज़न भी लगभग छः महीने के अन्तराल पर आता है।
उंह हूं - मैं भी कैसा भुलक्कड़ हूं। यह तो बताना मैं भूल ही गया,
Free software, information , Information Technology, information technology, Internet, Internet, Open source software, software, software, technology, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,
'उन्मुक्त जी, २० सितम्बर को क्या खास है, लगता है कि आपका जन्मदिन है?'
अरे नहीं। यह मेरा जन्मदिन नहीं है पर बहुतों के लिये वैलेंटाइन डे से कम नहीं है।
मुक्त सॉफ्टवेयर प्रेमी लोग साल में एक दिन मुक्त सॉफ्टवेयर दिवस मनाते हैं। इस दिन वे मुक्त सॉफ्टवेयर के बारे में सम्मेलन कर, लोगों को इसके महत्व के बारे में बताते हैं और उन्हें जागरूक करने का प्रयत्न करते हैं। इस साल, यह २० सितम्बर को मनाया जायगा। इसके बारे में मैंने पिछले साल भी लिखा था। इस साल के बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकते हैं और कहां कहां मनाया जा रहा है देख सकते हैं।
अभी तक भारत में मानाये जाने का जगहों का नक्शा
उत्तर, पश्चिम, और मध्य भारत में यह कम जगह मनाया जा रहा है। मुझे आश्चर्य है कि यह दिल्ली में नहीं मनाया जा रहा है - कम से कम अभी तक वहां के लोगों ने अपने को रजिस्टर नहीं कराया है। पूर्वी भारत में यह केवल कलकत्ता में मनाया जा रहा है। दक्षिण भारत में तो यह जगह जगह मानाया जा रहा है। इससे आप देश भर में सूचना प्रद्योगिकी की प्रगति का अन्दाज कर सकते हैं।
कैनोनिकल लिमिटेड (Canonical Ltd), इस साल मुक्त सॉफ्टवेयर दिवस के प्रायोजक में से एक हैं। वे इसके उपलक्ष में सीडी भेंट कर रहे हैं। अभी देरी नहीं हुई है यदि यह आपके शहर में नहीं मनाया जा रह है तो अपने को रजिस्टर करवायें और कुछ प्रोग्राम करें। ख्याल रहे, १४ सितम्बर को हिन्दी दिवस भी है जो कि २० कि बिलकुल पहले है - उस दिन हिन्दी में बात करना है।
'उन्मुक्त जी, यदि हम इसका आयोजन अपने शहर में करें तो आप आयेंगे न!'
इस साल तो नहीं, फिर कभी। इस साल तो मेरी तो बुकिंग हो चुकी है शायद आपके ही शहर में हो। इसलिये यदि कोई सम्मेलन हो जाइयेगा अवश्य, हो सकता है वहीं हमारी मुलाकात हो जाय :-)
'उन्मुक्त जी, कैनोनिकल लिमिटेड कंपनी क्या करती है? उसका मुक्त सॉफ्टवेयर से क्या सम्बन्ध है?'
कैनोनिकल लिमिटेड (Canonical Ltd) एक साउथ अफ्रीकन कंपनी है। यह युबुन्टू (Ubuntu) नामक एक मुक्त एवं मुफ़्त ऑपरेटिंग सिस्टम निकालती है। यह डेबियन लिनेक्स पर आधारित है और सबसे पहले २० अक्टूबर २००४ को प्रकाशित किया गया था। युबुन्टू, ज़ुलू (Zulu) भाषा के शब्द युबुन्टू से लिया गया है जिसका अर्थ है - मानवता। युबुन्टू का ध्येय है कि वह साधारण व्यक्ति - जिसे कंप्यूटर का कोई ज्ञान न हो उस - के लिये एक स्थायी और अच्छा ऑपरेटिंग सिस्टम बनाये। वे सॉफ्टवेयर के लिये पैसा तो नहीं ले सकते हैं इसलिये उसमें सेवाये दे कर पैसा कमाते हैं।
मेरे लैपटॉप में रेडहैट लिनेक्स एन्टरप्राइस-५ है पर मैं अपने डेस्कटॉप में लिनेक्स के अलग अलग डिस्ट्रीब्यूशन डालता रहता हूं। मैंने मैनड्रिवा (Mandriva), सुज़े (SuSe) पर काम किया है पर बहुत समय पर फिडोरा (Fedora) पर काम कर रहा था। दो महीने पहले मैंने डेस्कटॉप पर फिडोरा-९ डाला। उस समय इसमें कुछ मुश्किलें थीं और मुझे उसे हटाना पड़ रहा था। मेरे पास विकल्प था कि मैं वापस फिडोरा-८ पर चला जाऊं या फिर कुछ नया डिस्ट्रीब्यूशन डालूं। मेरे पास कुछ लोग युबुन्टू की समस्याओं के बारे में ई-मेल करते हैं मुझे लगा कि क्यों न मैं इसे ही डाल कर देखूं।
बस मैंने इसे अपने डेस्कटॉप पर डाला दिया और दो महीने से इसी पर काम करता हूं।
युबुन्टू में हिन्दी का अच्छा समर्थन है। इसमें हिन्दी के इन्सक्रिप्ट (Inscript) और फोनेटिक (phonetic) कीबोर्ड हैं पर रेमिंगटन कीबोर्ड नहीं है। दफ्तरों में हिन्दी टाइपिस्ट अधिकतर रेमिंगटन कीबोर्ड जानते हैं इसलिये शायद यह वहां न चल पाये पर मुझे कोई अन्तर नहीं पड़ता। मैं तो फोनेटिक कीबोर्ड का प्रयोग करता हूं।
आप आसानी से, युबुन्टू में अपनी तरफ से न तो कोई नया प्रोग्राम नहीं डाल सकते हैं न ही किसी प्रोग्राम को अपग्रेड नहीं कर सकते हैं। कम से कम मेरा जैसा व्यक्ति तो नहीं। शायद इसके लिये आपको कंप्यूटर विशेषज्ञ होना चाहिये। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि इसके बनाने वाले सारे प्रोग्रामों के अपग्रेड को स्वयं टेस्ट करते हैं और जब उन्हें स्थायी पाते हैं तो फिर आपको अपग्रेड करने की सुविधा देते हैं। वे लोग यह काम, शायद इसलिये करते हैं कि वे आपको स्थायी ऑपरेटिंग सिस्टम देना चाहते हैं। इसलिये जब तक प्रोग्रामों की टेस्टिंग पूरी नहीं हो जाती है वे आपको आसानी से अपग्रेड नहीं करने देते हैं। इसका नया वर्ज़न भी लगभग छः महीने के अन्तराल पर आता है।
'उन्मुक्त जी यह सब तो ठीक है पर यह बताइये कि इन सब का इस शीर्षक से क्या सम्बन्ध है।'
उंह हूं - मैं भी कैसा भुलक्कड़ हूं। यह तो बताना मैं भूल ही गया,
I'm loving it :-)
लोग कहते हैं कि साउथ अफ्रीका सुन्दर जगह है। हो सकता है कि निकट भविष्य में मैं आपको अफ्रीकन जंगल सफारी पर ले चलूं।
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
- वह तारा ►
- जब रात हुई ►
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
| is post per software freedom day ke baare mein bataaya gaya hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen. This post talks about freedom software day. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. |
सांकेतिक शब्द
उबुन्तु, हिन्दी, लिनक्स, हिन्दी कुंजीपटFree software, information , Information Technology, information technology, Internet, Internet, Open source software, software, software, technology, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,
Saturday, August 23, 2008
सावधान, खबरदार - ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर में भी कॉपीराइट होता है
इस चिट्ठी में बताया गया है कि ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर में किस तरह से कॉपीराइट होता है।
'ऐं..? उन्मुक्त जी, यह क्या कह रहे हैं - ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर में भी कॉपीराइट। सब ठीक ठाक तो है न'
प्रत्येक ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर कॉपीलेफ्टेड होता है पर अलग अलग लाइसेंस में इसका स्तर अलग अलग होता है। जनरल पब्लिक लाइसेन्स {General Public License (GPL) जी.पी.एल.} के अन्दर प्रकाशित ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर का सबसे ज्यादा कॉपीलेफ्टेड होता है। बर्कले सॉफ्टवेयर डिस्ट्रीव्यूसन {(Berkelay Software Distribution) (BSD) (बीएसडी)} के अन्दर प्रकाशित सॉफ्टवेयर सबसे कम कॉपीलेफ्टेड होता है।
कोई भी सॉफ्टवेयर, ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर तब तक नहीं हो सकता जब तक कि
- उसके प्रयोग एवं संशोधन की छूट न हो, और
- यह बिना रॉयल्टी दिये न किया जा सके।
ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर को प्रयोग एवं संशोधन करने की हमेशा स्वतंत्रता रहती है पर यह स्वतंत्रता कुछ शर्तों पर मिलती हैं। क्या यह शर्ते सिर्फ संविदा की शर्तें हैं या कॉपीराइट की भी?
ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर की शर्ते यदि केवल संविदा की शर्तें है तो उनका उल्लघंन करने पर सिविल कार्यवाही की जा सकती है। पर यदि यह कॉपीराइट की शर्तें हैं तो सिविल कार्यवाही के साथ साथ दाण्डिक कार्यवाही भी की जा सकती है और निषेधाज्ञा भी मिल सकती है। सच तो यह है कि कॉपीराइट के अधिकार, संविदा के अधिकारों से कुछ ऊपर स्तर के होते हैं। इसलिए यदि शर्तें कॉपीराइट की शर्तें है तो ज्यादा मजबूत कार्यवाही की जा सकती है।
ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर की शर्तें कॉपीराइट की शर्तें हैं। उनका उल्लंघन कॉपीराइट का उल्लंघन है।
ओपेन सॉफ्टवेयर की शर्ते आपको इसका प्रयोग करने व इसे संशोधित करने की अनुमति देता है। यह स्वतंत्रता आपको उसके अन्दर लिखी गई शर्तों के पालन करने पर ही मिलती है। इसका अर्थ यह हुआ कि ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर की शर्तें कॉपीराइट की शर्त है न की संविदा की। इसलिए उनका उल्लघंन करना कॉपीराइट का उल्लघंन होगा न केवल संविदा का ही। इसमें भी चोरी हो सकती है।
ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर, कॉपीराइट का प्रयोग करते हुऐ ही कॉपीलेफ्टेड किया जाता है। इसलिए यह सोचना या कहना कि इसमें कॉपीराइट नहीं होता है, गलत है ।
'उन्मुक्त जी, यह सब केवल आपका ख्याली पुलाव है, या फिर, आपके कथन के समर्थन में कुछ सामग्री है।'अरे भाई, अरे बहना - बहुत कुछ है।
'तो चलिये बताईये न, चुप क्यों हो गये।'इंतजार कीजिये, इतनी भी जल्दी क्या है। इस श्रंखला की अगली कड़ी में, इस समय के सबसे चर्चित मुकदमें के तथ्यों की बात करेंगे, और चर्चा करेंगे न केवल चोरी की पर सीनज़ोरी की भी। अब यह बताने की जरूरत तो नहीं होनी चाहिये कि इस श्रंखला की अगली कड़ी का क्या शीर्षक होगा। अरे यही तो होगा - उलटा चोर कोतवाल को डांटे।
ओपेन सोर्स सौफ्टवेयर श्रंखला की पुरानी कड़ियां
ओपेन सोर्स सौफ्टवेयर एवं हिन्दी ब्लौगिंग।। ओपेन सोर्स सौफ्टवेयर।। चर्चा के विषय चर्चा के विषय।। गलतफ़हमी।। सौफ्टवेयर क्या होता है।। बौधिक सम्पदा अधिकार।। कॉपीराइट एवं ट्रेड सीक्रेट।। सॉफ्टवेयर कैसे सुरक्षित होता है।। कॉपीलेफ्ट।। फ्री सॉफ्टवेयर: इतिहास।। फ्री तथा जीपीएल्ड (GPLed) सौफ्टवेर की शर्तें।। ओपेन सोर्स सौफ्टवेर - क्या है।। सावधान, खबरदार - ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर में भी कॉपीराइट होता है।। उलटा चोर कोतवाल को डांटे।। लोकप्रिय ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर।। ओपेन सोर्स की पाती - बिटिया के नाम।। वेलेंटाइन दिवस, ओपेन सोर्स के साथ मनायें।। परिवर्णी शब्द ( acronym)।। इसका महत्व।। लिनूस टोरवाल्डस एवं बिल गेट्स के विचार।। कछुवा, खरगोश और ओपेन सोर्स।।हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
- वह तारा ►
- जब रात हुई ►
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
| is post per bataaya gaya hai ki open source software mein bhee copyright hota hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen. This post explains that Open source software is also copyrighted. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. |
सांकेतिक शब्द
Free software, information , Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open source software, software, software, technology, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,
लेबल:
ipr,
कानून,
दर्शन,
सूचना प्रद्योगिकी
Subscribe to:
Posts (Atom)









