Friday, October 08, 2010
Saturday, October 02, 2010
और वह शर्मा गयी
| पहाड़ में समान भेजने का तरीका |
Friday, September 24, 2010
भाषायें लुप्त हो जाती हैं - गणित के सिद्घान्त नहीं
वेदांग ज्योतिष, लगभग १३५० ई.पू. के आसपास लिखा गया था। इसमें कहा गया है कि,
यथा शिखा मयूराणां नागानां मण्यो यथा।
तथा वेदाङ्गशास्त्राणां गणितं मूर्धनि स्थितम्।।
जिस तरह से,
मोरों के सिर पर कलगी और सापों के सिर में मणियां,
उसी तरह वेदांग, शास्त्र और विज्ञान में सिरमौर गणित।।
'अंकल पेट्रोस एंड गोल्डबैक्स कंजेक्चर' किताब गणित के रोमांस के बारे में है। नीचे दिया गया लिंक, अंग्रेजी में, पुस्तक की समीक्षा है।
यथा शिखा मयूराणां नागानां मण्यो यथा।
तथा वेदाङ्गशास्त्राणां गणितं मूर्धनि स्थितम्।।
जिस तरह से,
मोरों के सिर पर कलगी और सापों के सिर में मणियां,
उसी तरह वेदांग, शास्त्र और विज्ञान में सिरमौर गणित।।
'अंकल पेट्रोस एंड गोल्डबैक्स कंजेक्चर' किताब गणित के रोमांस के बारे में है। नीचे दिया गया लिंक, अंग्रेजी में, पुस्तक की समीक्षा है।
इस चिट्ठी को, सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने' देखें।
Friday, September 17, 2010
अपनी टूर दी फ्रांस - हिमाचल की साइकिल रेस
Thursday, September 09, 2010
वह कुछ असमंजस में पड़ गयी
इस चिट्ठी में, मनाली के जॉन्सन होटल में स्मोकड ट्राउट और शाकाहरी पास्ता खाने की चर्चा है।
मेरे एक मित्र अक्सर मनाली आते है यह उनकी पसंद की जगह है। उन्होंने मुझसे मनाली के जॉन्सन होटल में स्मोकड ट्राउट और शाकाहरी पास्ता खाने के लिए कहा था। हम लोग एक दिन दोपहर के खाने वहां गये। उनके मेनू में स्मोकड ट्राउट डिश नहीं थी। मैंने वेटर से कहा,
'हम बहुत दूर से मनाली में आयें हैं। हम आपके रेस्त्रां में केवल इसीलिए आयें हैं। क्योंकि मेरे मित्र ने यहां पर स्मोकड ट्राउट खाने की सलाह दी थी। लेकिन यह व्यंजन आपके मेनू में नहीं है।'उसने कहा,
'यह सच है कि यह डिश मेनू में नहीं है। हम इसके लिए अलग से आर्डर लेते हैं। यह तैयार नही है। इसको तैयार करने में करीब सवा घण्टा लगेगा। आप इसकी जगह पर बेक्ड फ़िश ले ले।'मैंने कहा,
'मैं तो यहां पर स्मोक्ड फिश खाने आया हूं। मै बेक्ड डिश न लूँगा। समय की चिन्ता न करे हम इन्तेजार करेंगें।'जब तक हम लोगों का खाना आये तब तक मेरी पत्नी ने अपने लिये गर्म काफ़ी के लिए और मैंने अपने लिए ग्रास हॉपर नाम की मॉक्टेल आर्डर की।
ग्रास हॉपर मॉक्टेल, पाइनेपिल जूस और आइसक्रीम मिलाकर बनाईं जाती है। मुझे अपनी साउथ अफ्रीका यात्रा की याद आयी। वहां पर जब मैंने माकटेल के बारे में पूछा था तब उन्होंने इसके बारे में अभिज्ञन्नता जतायी थी और मुझे उन्हे इसे बताने का तरीका बताना पड़ा था।
यह एक बहुत ही अच्छा रेस्त्रां है जिसमे बहुत सारे विदेशी लोग भी थे। इसमें बार भी है। उसमें जितने भी लोग थे हम लोगों को छोड़कर सब बीयर या वाइन ले रहे थे। यह महँगा रेस्त्रां है। थोड़ी देर बाद, वहां पर एक प्यारा सा कॉकर स्पेनियल कुत्ता आ गया। वह मेरे पास बैठ गया। मैंने उसे प्यार किया। थोड़ी देर बाद उसका केयर टेकर, उसे ले गयी। अधिकतर लोगों को खाने की जगह पर कुत्ते पसंद नहीं आते।
| जॉन्सन होटेल में जिस कुत्ते से मेरी मुलाकात हुई थी अपनी केयर टेकर के साथ |
जब वेटर मेरे लिए स्मोक्ड फिश ला रहा था तब बगल की टेबुल पर एक प्यारा सा नवविवाहित जोड़ा बैठा था। युवती ने वेटर से उस डिश के बारे में पूछा। वेटर के बताने पर कि यह स्मोक्ड फिश है तब उस युवती ने कहा, वह भी यही डिश खाना चाहती थी। क्योंकि उसे भी इसे खाने के लिए सलाह दी गयी थी। लेकिन समय की कमी होने के कारण उसने अपने लिए बेक्ड फिश का आर्डर दिया।
मैंने उस युवती से कुछ स्मोक्ड फिश लेने और उससे कुछ उसकी बेक्ड फिश मुझे देने की पेशकश की। लेकिन वह कुछ अजमंजस में पड़ गयी। अपने देश में किसी युवती को, एक अजनबी के साथ, इस तरह का व्यवहार करने में हिचक महसूस होती है। उसे समझ में नहीं आया कि क्या करे। उसने अपने पति की ओर देखा पर वह चुप्पी साध गया। उस युवती ने मुझसे कहा कि रहने दीजिये। मैंने भी जोर नहीं दिया।
वेटर ने बताया, स्मोक्ड ट्राउट ओवन में बनायी जाती है धुंये से पकायी जाती है और इसीलिए इसे स्मोक्ड ट्राउट कहा जाता है। यह सच है कि मुझे मछली अच्छी लगती है। लेकिन शायद, यह ऎसी नहीं थी जिसके बिना मैं रह नही सकता था। फिर भी यह अपने में अलग तरह का अनुभव था।
मैं मनाली में अपना लैपटॉप नहीं ले गया था। इसलिये साइबर कैफे जाना चाहता था। जॉन्सन होटल में वेटर ने, साइबर कैफे का पता बता दिया था। मैं अपनी पत्नी को रेस्ट्रॉं में छोड़ कर, साइबर कैफ़े में चला गया। जहां मेरी मुलाकात शिव भक्तों से हुई जो हिन्दी में टाईप करने के लिये परेशान थे। इसकी चर्चा मैंने अपनी चिट्ठी 'हमने भगवान शिव को याद किया और आप मिल गये' की है।
हिमाचल में मणिकर्ण तीर्थ है। वहां जाते समय, रास्ते में, साइकिल रेस का अभ्यास करते समय कुछ लोगों से मुलाकात हुई। अगली बार इस साइकिल रेस के बारे में चर्चा करेंगे।
देव भूमि, हिमाचल की यात्रा
वह सफेद चमकीला कुर्ता और चूड़ीदार पहने थी।। यह तो धोखा देने की बात हुई।। पाडंवों ने अज्ञातवास पिंजौर में बिताया।। अखबारों में लेख निकले, उसके बाद सरकार जागी।। जहां हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे की बात हुई हो, वहां मीटिंग नहीं करेंगे।। बात करनी होगी और चित्र खिंचवाना होगा - अजीब शर्त है।। हनुमान जी ने दी मजाक बनाने की सजा।। छोटे बांध बनाना, बड़े बांध बनाने से ज्यादा अच्छा है।। लगता है कि विंडोज़ पर काम करना सीख ही लूं।। गाड़ी से आंटा लेते आना, रोटी बनानी है।। बच्चों का दिमाग, कितनी ऊर्जा, कितनी सोचने की शक्ति।। यह माईक की सबसे बडी भूल थी।। भारत में आधारभूत संरचना है ही नहीं।। सुनते तो हो नहीं, जो करना हो सो करो।। रानी मुकर्जी हों साथ, जगह तो सुन्दर ही लगेगी।। उसकी यह अदा भा गयी।। यह बौद्व मंदिर है न कि हिन्दू मंदिर।। रास्ता तो एक ही है, भाग कर जायेंगे कैसे।। वह कुछ असमंजस में पड़ गयी।। हमने भगवान शिव को याद किया और आप मिल गये।। क्या हिमाचल की साइकिल रेस टूर दी फ्रांस की तरह प्रसिद्ध हो पायेगी।। आप, क्यों नहीं, इसके बाल खींच कर देखते।।
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
- अंकल पेट्रोस एण्ड गोल्डबाकस् कंजेक्चर: ►
- द एमपररस् न्यू माइंड: कंसर्निग कंप्यूटरस्, माइंडस् एण्ड द लॉस् ऑफ फिज़िक्स: ►
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने'
सांकेतिक शब्द
। Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो, मौज मस्ती,
। Hindi, हिन्दी,
। Hindi, हिन्दी,
Friday, September 03, 2010
क्या कंप्यूटर व्यक्तियों की जगह ले सकते हैं
इस चिट्ठी में, रॉजर पेनरोज़ के द्वारा लिखी 'द एमपररस् न्यू माइण्ड: कंसर्निग कंप्यूटरस्, माइण्डस् एण्ड द लॉज़ ऑफ फिज़िक्स' पुस्तक की समीक्षा है।
इस चिट्ठी को, सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने' देखें।
Friday, August 27, 2010
रास्ता तो एक ही है, भाग कर जायेंगे कैसे
Friday, August 20, 2010
यह बौद्व मंदिर है न कि हिन्दू मंदिर
Friday, August 13, 2010
गणित, चित्रकारी, संगीत - क्या कोई संबन्ध है
इस चिट्ठी में, गर्डल से संबन्धित तीसरी पुस्तक, 'गर्डल, ऍशर, बाख: एन ईटनल गोल्डेन ब्रेड' की चर्चा है। इसके लेखक हैं - डगलस आर हॉफेस्टैडर।
इस चिट्ठी को, सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने' देखें।
Friday, August 06, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)
