सॅमेंटिक वेब क्या है और विकिपीडिया का महत्व
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
इसके पहली की कड़ी 'वेब २.०' को सुनने के लिये यहां चटका लगायें।
वेब, पन्नों को जोड़ना पर डाटा को नहीं। यदि यह डाटा को भी जोड़ सके तो इससे बेहतर सूचना प्राप्त की जा सकती है। सॅमेंटिक वेब (semantic web) में यह हो सकेगा। वेब पन्नों के लिये जो वेब के द्वारा संभव हुआ वही सब डाटा के लिये सॅमेंटिक वेब में हो सकेगा। यह न केवल सूचना को ज्यादा अच्छी तरीके से परिभाषित करेगा पर इसके कारण, आप अन्तरजाल से, बेहतर सूचना भी प्राप्त कर सकेंगे। आप इसके बारे में यहां विस्तार से पढ़ सकता हैं। इस पर एक और बेहतरीन लेख साइंटिफिक अमेरिकन के दिसंबर २००७ अंक में यहां छपा है पर आप इसे अभी मुफ्त में नहीं पढ़ सकते हैं।
इस तकनीक का एक अच्छा उदाहरण ज़ेमन्टा डाट कॉम है। यह क्या है किस तरह से काम करता है - इसके बारे में आप पॉडभारती के ८वें अंक को सुन कर पता कर सकते हैं। मुझे भी, वहीं से इसके बारे में पता चला। यदि आप अंग्रेजी में चिट्ठा लिखते हैं तो ज़ेमन्टा डाट कॉम का अवश्य अवश्य प्रयोग करें। यदि आप हिन्दी में चिट्ठा लिखते हों पर अंग्रेजी के शब्दों का भी प्रयोग करते हैं तो भी इसका प्रयोग करना चाहिये। मेरे उन्मुक्त चिट्ठे की कुछ नयी चिट्ठियां इसी का प्रयोग करके लिखी गयी हैं।
शायद, सॅमेंटिक वेब में, डाटा का मानक विकिपीडिया होगी।
मैं इसकी तकनीक को अच्छी तरह से नहीं समझ पाता हूं पर मुझे लगता है कि डाटा का भी कोई न कोई मानक होगा, जिस पर डाटा परिभाषित होगा। वह मानक क्या होगा - शायद वह विकिपीडिया होगी। मैं गलत भी हो सकता हूं पर मैं अभी से अपने टैग विकिपीडिया का आधार बन कर देता हूं। ज़ेमन्टा डाट कॉम, अंग्रेजी के शब्दों की, विकिपीडिया से अपने आप लिंक बनाता है।इस श्रंखला की अगली और अन्तिम कड़ी में - क्या कानूनी तरीके से खरीदी गयी सीडी से समाग्री अपलोड करना गलत है - है तो सब गोलमाल।
Latest book review podcast in Hindi
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
| is post per semantic web aur wikipedia ke baare mein charcha hai. yah hindee {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen. This post is about Semantic web and wikipedia. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. |






